यूट्यूब से सीखा चोरी का तरीका, पार कर दी रेलवे लाइन की केबल

Harrison Masih | May 17, 2025, 20:54 IST
Share
Online class offline crime the sootr
Online class offline crime the sootr

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में रेलवे की ओएचई (ओवरहेड इलेक्ट्रिक) केबल चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने यूट्यूब से ट्रेनिंग लेकर तकनीकी तरीके से रेलवे लाइन की केबल चोरी करना सीखा था।

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में रेलवे की ओएचई (ओवरहेड इलेक्ट्रिक) केबल चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने यूट्यूब से ट्रेनिंग लेकर तकनीकी तरीके से रेलवे लाइन की केबल चोरी करना सीखा था। यह सनसनीखेज मामला परमालकसा–मुढ़ीपार रेलवे खंड का है, जहां से आरोपियों ने कुल 91 मीटर केबल काटकर चुरा ली थी।

ये खबर भी पढ़ें... सेप्टिक टैंक में मिला सालों पुराना मानव कंकाल, अब खुलेगा छुपा हुआ राज

ऐसे पकड़े गए आरोपी

घटना 30 अप्रैल की है, जब रसमडा स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक से 36 मीटर ओएचई केबल गायब होने की सूचना मिली थी। जांच शुरू की गई और CCTV फुटेज व खुफिया सूचना के आधार पर बिलासपुर निवासी राजकुमार उर्फ काका (60) और मुकेश कुमार डहरिया (27) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ में माननीयों की बढ़ी पगार, 15 हजार रुपए का इजाफा, पेंशन में भी बढ़ोत्तरी

यूट्यूब बना गुरु, ट्रेन बना हथियार

आरोपी मुकेश डहरिया ने बताया कि उसने मोबाइल पर यूट्यूब से ओएचई केबल काटने का तरीका सीखा। इसके बाद वह अपने साथी के साथ ट्रेन से बिलासपुर से दुर्ग आता और रेलवे ट्रैक के किनारे पहुंचकर केबल काट देता था। चोरी के बाद केबल को बैग में भरकर ले जाते और कॉपर निकालकर राजनांदगांव की बर्तन दुकान में बेच देते।

कब–कब और क्या–क्या चुराया?

30 अप्रैल: रसमडा के पास से 36 मीटर ओएचई केबल चोरी

4 अप्रैल: परमालकसा–मुढ़ीपार सेक्शन से 20 मीटर सिग्नल वायर चोरी

कुल मिलाकर आरोपियों ने रेलवे ट्रैक से 91 मीटर वायर काटी

ये खबर भी पढ़ें... उंगलियां नहीं तो आधार कार्ड नहीं...दिव्यांग ने सरकार से लगाई गुहार

इन पर कार्रवाई हुई

रेलवे सुरक्षा बल ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रेलवे संपत्ति अवैध कब्जा अधिनियम धारा 3A के तहत केस दर्ज किया है। मंडल सुरक्षा आयुक्त दीपचंद आर्य के निर्देशन और पोस्ट प्रभारी निरीक्षक तरुणा साहू के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

ये बातें आई सामने

आरोपी आदतन अपराधी हैं। चोरी करने ट्रेन से सफर कर आते थे। चोरी के तार अन्य जिलों से भी जुड़े हो सकते हैं, पुलिस कर रही विस्तृत जांच यह मामला दर्शाता है कि तकनीक का दुरुपयोग किस हद तक बढ़ सकता है। साथ ही, यह भी कि सतर्क निगरानी और तेज कार्रवाई से ऐसे अपराधों पर काबू पाया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें... 25 कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज, युवती की मौत के बाद किया था चक्काजाम

Theft | two thieves arrested | YouTube | railway line | rajnandgaon | chattisgarh | राजनांदगांव न्यूज

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • YouTube
  • यूट्यूब
  • राजनांदगांव न्यूज
  • two thieves arrested
  • चोर
  • Theft
  • चोरी
  • rajnandgaon
  • chattisgarh
  • railway line
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई