सेंट विसेंट पलोटी स्कूल में टॉयलेट का फ्लश दबाते ही धमाका, बच्ची झुलसी

Marut raj | Feb 21, 2025, 22:58 IST
Share
Toilet blast at St Vicente Paloti School the sootr
Toilet blast at St Vicente Paloti School the sootr

Toilet blast at St. Vicente Paloti School : न्यायधानी बिलासपुर के सेंट पलोटी स्कूल में सोडियम ब्लास्ट की चपेट में आकर 10 साल की बच्ची बुरी तरह झुलस गई। बताया जा रहा है कि इस हरकत में आठवीं क्लास के बच्चों का हाथ है।

Toilet blast at St. Vicente Paloti School : न्यायधानी बिलासपुर के सेंट पलोटी स्कूल में सोडियम ब्लास्ट की चपेट में आकर 10 साल की बच्ची बुरी तरह झुलस गई। घटना उस वक्त हुई जब स्कूल में परीक्षा चल रही थी। शुक्रवार सुबह करीब सवा 10 बजे क्लास 4th की स्टूडेंट बाथरूम पहुंची और टॉयलेट का फ्लश दबाया वैसे ही विस्फोट हुआ। धमाका इतना जबरदस्त था कि वह बुरी तरह झुलस गई।

ये खबर भी पढ़ें... MLA देवेंद्र यादव बलौदा बाजार हिंसा केस में आज शाम जेल से होंगे रिहा

गेट तोड़कर बच्ची को बाहर निकाला

बताया जा रहा है कि इस हरकत में आठवीं क्लास के बच्चों का हाथ है। झुलसी बच्ची को निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार स्कूल में परीक्षा चल रही है। गुरुवार को बच्चे परीक्षा देने स्कूल आए ​थे। वहीं क्लास 4 की छात्रा स्तुति भी एग्जाम दे रही थी। इसी दौरान करीब सवा 10 बजे टॉयलेट गई। टायलेट में बच्ची ने फ्लश दबाया तो जोरदार धमाका हुआ।

ये खबर भी पढ़ें... MLA की बेटी ने पूर्व मंत्री के बेटे को हराया,कांग्रेस नेता की बहू हारी

टॉयलेट के अंदर से बच्ची के चीखने की आवाज आ रही थी। बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर टॉयलेट के बाहर पहुंची टीचर्स घबरा गईं। उसे टॉयलेट से बाहर निकालने के लिए दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन डोर अंदर से लॉक था। टॉयलेट के दरवाजे को तोड़ कर टीचरों ने अंदर जाकर देखा तो छात्रा फर्श पर बुरी तरह झुलसी हुई पड़ी थी। छात्रा को फौरन निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये खबर भी पढ़ें... चुनाव हारने पर समर्थकों ने महिला पुलिसकर्मी को जमकर पीटा

आठवीं क्लास के बच्चों की हरकत

जानकारी के अनुसार लैब से सोडियम को एल्युमिनियम फॉयल में लपेटकर टॉयलेट पर रख दिया था। जैसे ही बच्ची ने टायलेट का फ्लश दबाया तो पानी के संपर्क में आते ही सोडियम रिएक्ट किया और जोरदार धमाका हुआ, जिसमें बच्ची बुरी तरह झुलस गई। हादसे में छात्रा का पैर, पीठ और बाल झुलस गया है। स्कूल के ​प्रिंसिपल सुनित कुमार के अनुसार आठवीं क्लास के बच्चे सोडियम लेकर स्कूल आए थे। बच्चों ने क्यूरोसिटी के तहत टॉयलेट में इस तरह की हरकत की।

ये खबर भी पढ़ें... स्टंट करने वाले 12वीं के स्टूडेंट्स बोर्ड परीक्षा में नहीं बैठ सकेंगे

sodium-blast-in-toilet-1_1740132531-702171
sodium-blast-in-toilet-1_1740132531-702171

FAQ

  1. बिलासपुर के सेंट पलोटी स्कूल में क्या हादसा हुआ था ?
    बिलासपुर के सेंट पलोटी स्कूल में एक 10 साल की बच्ची सोडियम ब्लास्ट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गई। यह हादसा उस समय हुआ जब बच्ची टॉयलेट का फ्लश दबा रही थी और सोडियम के रिएक्ट करने से जोरदार धमाका हुआ।
  2. इस हादसे के बाद बच्ची को कैसे मदद मिली ?
    जब बच्ची टॉयलेट में बुरी तरह झुलस गई, तो टीचर्स ने उसे बाहर निकालने के लिए दरवाजा तोड़ा और फिर उसे फौरन निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
  3. यह धमाका किसकी वजह से हुआ था और किसने इसे किया था ?
    यह धमाका आठवीं क्लास के बच्चों की हरकत की वजह से हुआ था। उन्होंने लैब से सोडियम को एल्युमिनियम फॉयल में लपेटकर टॉयलेट में रखा था, और जैसे ही बच्ची ने फ्लश दबाया, सोडियम पानी के संपर्क में आकर रिएक्ट हुआ और धमाका हुआ।

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • Bilaspur News
  • बिलासपुर न्यूज
  • bilaspur news in hindi
  • बिलासपुर न्यूज इन हिंदी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज