ट्रेन से बिलासपुर पहुंचेंगे तोखन साहू , केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार संसदीय क्षेत्र आएंगे

Shreya Nakade | Jun 17, 2024, 10:30 IST
Share
तोखन साहू बिलासपुर दौरा
तोखन साहू बिलासपुर दौरा

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू आज अपने संसदीय क्षेत्र बिलासपुर पधारने वाले हैं। वे डिप्टी सीएम अरुण साव के साथ इंटरसिटी एक्सप्रेस में सफर कर यहां पहुंचेंगे...

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू आज बिलासपुर पहुंचने वाले हैं ( tokhan sahu bilaspur tour )। मंत्री पद की शपथ लेने के बाद वे आज पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र आएंगे। इस दौरान वे ट्रेन से सफर कर बिलासपुर पहुंचेंगे।

सांसद तोखन साहू अभी राजधानी रायपुर में हैं। वे यहां से इंटरसिटी एक्सप्रेस में सफर कर बिलासपुर पहुचेंगे। बिलासपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री की आभार रैली का आयोजन किया गया है।

प्रदेश भर में किया जा रहा स्वागत

मोदी 3.0 में छत्तीसगढ़ से अकेले तोखन साहू को केंद्रीय मंत्रिमंडल ( cabinet minister tokhan sahu ) में शामिल किया गया है। उन्हें आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री का पदभार सौंपा गया है।

ऐसे में दिल्ली में शपथ ग्रहण कार्यक्रम से वापसी के बाद प्रदेश भर में उनका स्वागत हो रहा है। शपथ ग्रहण समारोह के बाद वे पहले राजधानी रायपुर पहुंचे थे।

यहां हवाई अड्डे से लेकर शहर के विभिन्न कार्यक्रमों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर स्वागत किया। वे दुर्ग और भिलाई भी पहुंचे। यहां भी उनका जमकर स्वागत-सत्कार किया गया।

ये खबर भी पढ़िए...

बिलासपुर सांसद तोखन साहू मोदी की कैबिनेट में राज्य मंत्री बने , ली शपथ

बिलासपुर में भी स्वागत की तैयारी

तोखन साहू 1 लाख 60 हजार से ज्यादा मतों से जीतकर पहली बार सांसद बने हैं। इसके बाद उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में भी जगह मिल गई। मंत्री बनने के बाद अब बिलासपुर में विभिन्न स्थानों पर अपने नेता के स्वागत की तैयारियां की गई है।

सबसे पहले रेलवे स्टेशन पर ही उनका स्वागत किया जाएगा। तिलक नगर के श्रीराम मंदिर में तोखन साहू का अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसके अलावा शहर के विभिन्न चौराहों पर भी तोखन साहू के स्वागत और अभिनंदन की तैयारियां हैं।

ये खबर भी पढ़िए...

सरकार बदलते ही मुख्यमंत्री मितान योजना की निलकी हवा, अब दस्तावेज बनवाने घर नहीं आ रहे कर्मचारी

डिप्टी सीएम अरुण साव भी होंगे साथ

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के साथ छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव भी बिलासपुर पहुंचेंगे। वे बिलासपुर के पूर्व सांसद रह चुके हैं। साथ ही विधायक धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल, धर्मजीत सिंह ,सुशांत शुक्ला, भूपेन्द्र सवन्नी, रजनीश कुमार सिंह जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत भी बिलासपुर पहुंचेंगे।

ये खबर भी पढ़िए...

सीएम मोहन यादव बोले, जरूरत पड़ी तो हेलीकॉप्टर से आएंगे आपके घर डॉक्टर

Tags:
  • डिप्टी सीएम अरुण साव
  • तोखन साहू
  • केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू
  • tokhan sahu bilaspur tour
  • आभार रैली
  • cabinet minister tokhan sahu
  • आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय
  • तोखन साहू का अभिनंदन कार्यक्रम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई