ट्रेलर ने पिता-बेटी को 50 मीटर तक घसीटा, सड़क पर बिखरे लाश के टुकड़े
Kanak Durga Jha | Jan 27, 2025, 10:25 IST
Trailer dragged father and daughter for 50 meters janjgir champa road accident
Janjgir Champa Road Accident : जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र के अमरताल में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी।
जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र के अमरताल में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। हादसे में पिता और बेटी की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने गुस्से में चक्काजाम कर दिया। मृतकों की पहचान सुकली गांव के रहने वाले केशव राठौर (42) और उनकी बेटी पूर्णिमा राठौर (13) के रूप में हुई है।
हादसा उस समय हुआ, जब केशव अपनी पत्नी और बेटी को लेकर ससुराल, नारियरा गांव जा रहे थे। ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मारने के बाद करीब 50 मीटर तक घसीटा, जिससे पिता-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में पत्नी दूर जाकर गिरने से बच गई, लेकिन गंभीर चोटें आई हैं।
ये खबर भी पढ़ें... पद्मश्री वैद्यराज को मौत का फरमान, नक्सलियों ने लिखा - कब तक बचेंगे
घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को 50,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी, जिसके बाद चक्काजाम समाप्त हुआ।
ये खबर भी पढ़ें... नक्सलियों के गढ़ में 40 साल बाद पहली बार फहराएगा तिरंगा... फोर्स पहुंची
पुलिस ने ट्रेलर चालक को तारोद के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अकलतरा थाने लाया गया और उसके खिलाफ हिट एंड रन का मामला दर्ज किया गया है। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
कांकेर जिले के आतुरगांव में एक स्कॉर्पियो और बाइक के बीच टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कोंडागांव निवासी प्रेम भारद्वाज और चीकू भारद्वाज गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
ये खबर भी पढ़ें... नक्सलियों के गढ़ से निकल रहे पद्म सम्मान, लगातार दूसरी साल पुरस्कार
ये खबर भी पढ़ें... कांग्रेस आज करेगी उम्मीदवारों की घोषणा,प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट आएंगे
हादसा उस समय हुआ, जब केशव अपनी पत्नी और बेटी को लेकर ससुराल, नारियरा गांव जा रहे थे। ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मारने के बाद करीब 50 मीटर तक घसीटा, जिससे पिता-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में पत्नी दूर जाकर गिरने से बच गई, लेकिन गंभीर चोटें आई हैं।
ये खबर भी पढ़ें... पद्मश्री वैद्यराज को मौत का फरमान, नक्सलियों ने लिखा - कब तक बचेंगे
हादसे के बाद ड्राइवर फरार, ग्रामीणों का चक्काजाम
ये खबर भी पढ़ें... नक्सलियों के गढ़ में 40 साल बाद पहली बार फहराएगा तिरंगा... फोर्स पहुंची
ड्राइवर गिरफ्तार, आगे की कार्रवाई जारी
कांकेर में भी हुआ सड़क हादसा, दो गंभीर घायल
ये खबर भी पढ़ें... नक्सलियों के गढ़ से निकल रहे पद्म सम्मान, लगातार दूसरी साल पुरस्कार
FAQ
- जांजगीर-चांपा जिले के अमरताल में हुए सड़क हादसे में कितने लोग हताहत हुए?
इस हादसे में पिता केशव राठौर (42) और उनकी बेटी पूर्णिमा राठौर (13) की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हुई। - हादसे के बाद प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को क्या सहायता प्रदान की?
प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को 50,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की, जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त किया। - कांकेर जिले के आतुरगांव में हुए हादसे में घायलों की स्थिति क्या है?
कांकेर जिले के हादसे में प्रेम भारद्वाज और चीकू भारद्वाज गंभीर रूप से घायल हुए। दोनों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
ये खबर भी पढ़ें... कांग्रेस आज करेगी उम्मीदवारों की घोषणा,प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट आएंगे
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj