सीमेंट लोड ट्रक ने 3 लोगों को रौंद डाला, टायर के नीचे आया परिवार
Kanak Durga Jha | Oct 21, 2024, 10:57 IST
truck crushed 3 people family came under tyre durg
Durg Road Accident : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें सीमेंट से लदा एक तेज रफ्तार ट्रक तीन लोगों की जान ले गया।
Durg Road Accident : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें सीमेंट से लदा एक तेज रफ्तार ट्रक तीन लोगों की जान ले गया। हादसे में एक महिला, एक पुरुष और एक 12 वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक 2 साल की बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल बच्ची को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। यह हादसा सीएम मेडिकल कॉलेज रोड पर मांडले ढाबा के पास हुआ जब चारों लोग बाइक से लौट रहे थे और ट्रक ने उन्हें रौंद डाला।
ढाई लाख की सुपारी देकर करवा दी खर्चीली पत्नी की हत्या, एक्सीडेंट बताकर पुलिस को किया गुमराह
इस दर्दनाक हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग सड़क पर इकट्ठा होकर चक्काजाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। लोग तेज रफ्तार भारी वाहनों की आवाजाही और सड़क सुरक्षा के मुद्दे को लेकर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर ही मृतकों के शवों को ट्रक के नीचे से हटाने से मना कर दिया और मुआवजे की मांग पर अड़े रहे।
जबलपुर सड़क हादसा : हाइवा और ऑटो की टक्कर में 7 की मौत, 10 घायल
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, स्थानीय लोग तब तक प्रदर्शन जारी रखे रहे जब तक कि उनकी मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन नहीं दिया गया। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ट्रक चालक की तलाश जारी है।
मृतकों में राजेश साहू (उम्र - 32 साल), उनकी बहन ऋतु साहू (उम्र - 28 साल), और 12 वर्षीय भांजी शामिल हैं। हादसे में गंभीर रूप से घायल 2 साल की बच्ची अभी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। ये सभी कचान्दूर से गृह प्रवेश समारोह से लौट रहे थे जब रामेश्वरम महादेव मंदिर के पास यह हादसा हुआ।
कार की टक्कर से 10 फीट ऊपर उछला 11वीं का छात्र... सोशल मीडिया में वीडियो वायरल
सड़क हादसे में शहीद आर्मी जवान प्रदीप पटेल को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि
ढाई लाख की सुपारी देकर करवा दी खर्चीली पत्नी की हत्या, एक्सीडेंट बताकर पुलिस को किया गुमराह
हादसे के बाद चक्काजाम
जबलपुर सड़क हादसा : हाइवा और ऑटो की टक्कर में 7 की मौत, 10 घायल
पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई
टायर के नीचे आया परिवार
कार की टक्कर से 10 फीट ऊपर उछला 11वीं का छात्र... सोशल मीडिया में वीडियो वायरल
सड़क हादसे में शहीद आर्मी जवान प्रदीप पटेल को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj