पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के पैलेस में चोरी, हाथी की 15 किलो वजनी मूर्ति ले उड़े चोर

Pravesh Shukla | Aug 06, 2025, 14:42 IST
Share
ts-singhdeo-residence-theft-brass-elephant-statue the sootr
ts-singhdeo-residence-theft-brass-elephant-statue the sootr

छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के निवास में चोरी हुई है। सरगुजा पैलेस परिसर से लगे कोठीघर में रविवार (3 अगस्त) की रात 1 बजे चोर अंदर घुसा। बदमाश पीतल से बनी हाथी की मूर्ति चुराकर भाग गया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

पढ़ें: छत्तीसगढ़ में तहसीलदारों की हड़ताल समाप्त: सरकार से बातचीत के बाद आंदोलन स्थगित

CCTV में कैद हुई वारदात

चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, वीडियो में देखा जा सकता है कि एक अज्ञात युवक परिसर में चोरी कर वापस जाता दिखाई दे रहा है। चोर पीछे के रास्ते आया था। यह मूर्ति करीब 15 किलो वजनी थी। पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। फिलहाल, टीएस सिंहदेव विदेश प्रवास पर हैं।

निजी सुरक्षाकर्मियों के जिम्मे कोठीघर की सुरक्षा

कोठीघर की सुरक्षा निजी सुरक्षाकर्मियों के जिम्मे है। कर्मियों को जब इसकी भनक लगी तो उन्होंने CCTV खंगाला। तब चोरी की बात पता चली। जिसके बाद कोठीघर के मैनेजर राज सोनी ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई।

कांग्रेस कार्यालय के तौर पर इस्तेमाल

कोठीघर का इस्तेमाल पिछले कई साल तक कांग्रेस कार्यालय के तौर पर किया जाता रहा है। अभी टीएस सिंहदेव का निवास 'तपस्या' बना हुआ है। राजपरिवार के लोग जब आते हैं तो वे कोठीघर में रहते हैं। इसका निर्माण कई साल पहले पैलेस के क्षतिग्रस्त होने के बाद कराया गया था। जिस पीतल की मूर्ति की चोरी हुई है, वह 2 साल पहले लाई गई थी। कोठीघर के रेनोवेशन के दौरान मूर्ति मुख्य दरवाजे के पास सजाई गई थी।

पढ़ें: भारत को बड़ा मुनाफा... छत्तीसगढ़ के इस जिले में मिला निकेल-क्रोमियम-प्लेटिनम खनिज

पुराने पैलेस ओर से कोठीघर आया चोर

जानकारी के मुताबिक चोर पुराने पैलेस की ओर से कोठीघर परिसर में आया। सामने पोर्च में दोनों ओर लगी हाथी की पीतल की मूर्तियों में से एक को चोर अपने साथ ले गया। चोरी वाली रात टीएस सिंहदेव विदेश गए हुए थे।

पढ़ें: भूपेश बघेल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई... ED को दी चुनौती

पांच प्वॉइंट में समझें पूरी खबर

1. चोरी की घटना और स्थान
3 अगस्त की रात करीब 1 बजे एक चोर टीएस सिंहदेव के सरगुजा स्थित निवास परिसर के पास बने कोठीघर में घुसा और पीतल की एक हाथी की मूर्ति चुराकर फरार हो गया।

2. चोरी सीसीटीवी में कैद
पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है, जिसमें चोर को पीछे के रास्ते से आता और मूर्ति चुराकर जाते हुए देखा जा सकता है। चुराई गई मूर्ति लगभग 15 किलो वजनी थी।

3. FIR दर्ज, विदेश में हैं सिंहदेव
चोरी की पुष्टि के बाद कोतवाली थाना क्षेत्र में FIR दर्ज कर ली गई है। इस समय टीएस सिंहदेव विदेश दौरे पर हैं।

4. सुरक्षा में चूक
कोठीघर की सुरक्षा निजी सुरक्षाकर्मियों के हवाले थी। चोरी का पता तब चला जब सुरक्षाकर्मियों ने सीसीटीवी फुटेज देखा।

5. कोठीघर का इतिहास और मूर्ति का महत्व
कोठीघर पहले कांग्रेस कार्यालय के रूप में इस्तेमाल होता था। राजपरिवार के लोग यहां निवास करते हैं। चोरी हुई मूर्ति 2 साल पहले रेनोवेशन के दौरान सजाई गई थी।

पुलिस की गिरफ्त से बाहर आरोपी

कोतवाली थाना प्रभारी मनीष सिंह परिहार ने बताया कि मामले में धारा 305, 331(4)-BNS के तहत अपराध दर्ज किया गया है। CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी के शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।

cg news latest today

टीएस सिंहदेव के पैलेस में चोरी | टीएस सिंहदेव के घर में चोरी | छत्तीसगढ़ न्यूज | सीजी न्यूज | सरगुजा न्यूज | सरगुजा न्यूज इन हिंदी | ts singhdeo | Theft | Sarguja News | Chhattisgarh News | CG News | cg news hindi | cg news hindi | cg news latest todthesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • ts singhdeo
  • टीएस सिंहदेव
  • CG News
  • सीजी न्यूज
  • सरगुजा न्यूज
  • Sarguja News
  • Theft
  • चोरी
  • सरगुजा न्यूज इन हिंदी
  • cg news hindi
  • cg news latest today
  • टीएस सिंहदेव के पैलेस में चोरी
  • टीएस सिंहदेव के घर में चोरी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि