टॉप कमांडर भास्कर समेत दो नक्सली ढेर, 45 लाख का था इनाम

Harrison Masih | Jun 07, 2025, 10:48 IST
Share
Two Naxalites top commander Bhaskar killed reward 45 lakh chattisgarh the sootr
Two Naxalites top commander Bhaskar killed reward 45 lakh chattisgarh the sootr

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच पिछले तीन दिनों से चल रही मुठभेड़ थमने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को ऑपरेशन के तीसरे दिन जवानों ने दो और नक्सलियों को मार गिराया।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच पिछले तीन दिनों से चल रही मुठभेड़ थमने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को ऑपरेशन के तीसरे दिन जवानों ने दो और नक्सलियों को मार गिराया। इससे पहले गुरुवार और शुक्रवार को दो अन्य नक्सली मारे गए थे, जिनमें से एक टॉप कमांडर था। अब तक कुल चार नक्सलियों को ढेर किया जा चुका है, जिनमें तेलंगाना स्टेट कमेटी के विशेष सदस्य और 45 लाख रुपए के इनामी नक्सली भास्कर उर्फ मइलारापु अडेल्लू (45) का मारा जाना सबसे बड़ी सफलता मानी जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें... ऑपरेशन सिंदूर के बीच जवानों का नक्सलियों पर स्ट्राइक, 20 नक्सली ढेर

तीन दिन, चार नक्सली, दो टॉप कमांडर

यह मुठभेड़ बीजापुर के घने जंगलों में स्थित इंद्रावती नेशनल पार्क के क्षेत्र में चल रही है। नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों ने इस क्षेत्र में एक विशेष ऑपरेशन शुरू किया है, जो लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। ऑपरेशन के तहत सुरक्षाबलों ने अब तक दो टॉप कमांडरों सहित चार नक्सलियों को मार गिराया है। शनिवार सुबह ताजा मुठभेड़ में दो और नक्सली ढेर किए गए हैं, जिनके पास से ऑटोमेटिक हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें... 5 राज्यों की मोस्ट वांटेड वकील महिला नक्सली ढेर, पहली बार ऐसा एनकाउंटर

भास्कर का अंत: 45 लाख का इनामी था

गुरुवार को हुई मुठभेड़ में मारे गए नक्सली की पहचान तेलंगाना राज्य समिति के वरिष्ठ सदस्य भास्कर उर्फ मइलारापु अडेल्लू के रूप में हुई। वह 45 लाख रुपए का इनामी था और नक्सल संगठन की रणनीतिक गतिविधियों में शामिल था। सुरक्षाबलों के लिए यह मुठभेड़ एक बड़ी सफलता के रूप में देखी जा रही है क्योंकि भास्कर कई बड़ी वारदातों का मास्टरमाइंड रहा है।

रातभर चली गोलियां, जवानों की जवाबी कार्रवाई

सूत्रों के अनुसार, जंगल के भीतर सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच शुक्रवार देर रात से लगातार गोलीबारी चलती रही। सुरक्षा बलों की टीमों ने इलाके को चारों ओर से घेर रखा है और तलाशी अभियान अब भी जारी है। सुरक्षा एजेंसियों को संदेह है कि जंगल के भीतर अब भी कुछ नक्सली कमांडर और उनके दस्ते छिपे हुए हैं।

ये खबर भी पढ़ें... MP के मंडला में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, सर्चिंग जारी

हथियार और साजो-सामान जब्त

मुठभेड़ के बाद जवानों ने घटनास्थल से बड़ी मात्रा में हथियार और अन्य सामग्री जब्त की है। इसमें एके-47, इंसास राइफल, देसी कट्टे, ग्रेनेड, वायरलेस सेट और नक्सली साहित्य शामिल है। मारे गए नक्सलियों की पहचान और आपराधिक रिकॉर्ड की पुष्टि के लिए फॉरेंसिक और इंटेलिजेंस टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं।

प्रशासन की सख्ती, ऑपरेशन जारी

बीजापुर पुलिस और CRPF की संयुक्त कार्रवाई से स्पष्ट है कि प्रशासन अब नक्सलियों के सफाए के लिए निर्णायक चरण में है। अधिकारियों का कहना है कि इस ऑपरेशन का उद्देश्य केवल मुठभेड़ नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र को नक्सलियों से मुक्त करना है। ऑपरेशन के पूरा होने तक फोर्स तैनात रहेगी और तलाशी अभियान चलता रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें... नारायणपुर-कोंडागांव बॉर्डर पर नक्सली-पुलिस मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर

बीजापुर नक्सली घटना | एंटी नक्सल ऑपरेशन | two Naxalites killed in encounter | Anti Naxal operation

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • बीजापुर नक्सली घटना
  • two Naxalites killed in encounter
  • Anti Naxal operation
  • एंटी नक्सल ऑपरेशन
  • नक्सली भास्कर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती