दो पुलिसकर्मी बर्खास्त, एक की प्रेमिका ने की खुदकुशी, दूसरे ने भेजे अश्लील मैसेज

Harrison Masih | Published:
Share
Two policemen dismissed girlfriend committed suicide chattisgarh the sootr
Two policemen dismissed girlfriend committed suicide chattisgarh the sootr

जांजगीर पुलिस विभाग में महिला आरक्षकों के साथ हुए दो गंभीर अनुशासनहीन मामलों में पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय ने कड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरक्षकों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है।

जांजगीर पुलिस विभाग में महिला आरक्षकों के साथ हुए दो गंभीर अनुशासनहीन मामलों में पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय ने दो आरक्षकों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। एक आरक्षक की प्रेमिका जो की महिला कांस्टेबल थी ने आत्महया कर ली, वहीं दुसरे आरक्षक द्वारा एक महिला सहकर्मी को अश्लील मैसेज भेजने का मामला सामने आया है।

यह निर्णय विभागीय गरिमा और आंतरिक अनुशासन को बनाए रखने के दृष्टिकोण से लिया गया है, जो भविष्य में पुलिस बल के भीतर महिला सुरक्षा और सम्मान की रक्षा के लिए एक सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल पीड़ित परिवारों को मिलेगा पक्का घर

प्रेम संबंध टूटने से महिला आरक्षक की आत्महत्या

पहला मामला एक अत्यंत दुखद और संवेदनशील घटना से जुड़ा है, जिसमें एक महिला आरक्षक ने आत्महत्या कर ली। जांच में सामने आया कि उक्त महिला आरक्षक का विभाग में पदस्थ आरक्षक दुष्यंत पांडेय से प्रेम संबंध था। दोनों के बीच यह रिश्ता काफी समय तक चला, लेकिन हाल ही में संबंधों में दरार आ गई और वे अलग हो गए।

रिश्ते के टूटने के बाद महिला आरक्षक मानसिक रूप से अत्यधिक तनाव में आ गईं। यह तनाव इतना बढ़ गया कि उन्होंने निलयम कॉलोनी स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस जांच में पाया गया कि आरक्षक दुष्यंत पांडेय का व्यवहार पूरी तरह अनैतिक था और उसने विभाग की मर्यादा का उल्लंघन किया। यह आचरण पुलिस सेवा के अनुशासन, नैतिकता और पेशेवर गरिमा के खिलाफ माना गया। इस आधार पर पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय ने उन्हें तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया।

रायपुर में बनेगा भारत का प्रमुख AI सेंटर... 600 करोड़ होंगे खर्च

अश्लील संदेश भेजने वाला आरक्षक भी बाहर

दूसरा मामला भी समान रूप से गंभीर था, जिसमें रक्षित केंद्र, जांजगीर में पदस्थ आरक्षक नारद ताम्रकार पर एक महिला आरक्षक ने अश्लील फोटो भेजने और चरित्र हनन के आरोप लगाए थे। शिकायत की जांच के दौरान यह आरोप सत्य प्रमाणित पाए गए।

न केवल नारद ताम्रकार का आचरण अत्यंत आपत्तिजनक पाया गया, बल्कि उनके खिलाफ आपराधिक प्रकरण भी दर्ज किया गया है। विभागीय जांच के पश्चात यह स्पष्ट हुआ कि उनका व्यवहार पुलिस सेवा की गरिमा के पूरी तरह विपरीत था। परिणामस्वरूप, उन्हें भी पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

एसपी की दो टूक

एसपी विजय पांडेय ने इस कार्रवाई पर स्पष्ट किया कि पुलिस विभाग में महिला आरक्षकों की गरिमा, सम्मान और सुरक्षा सर्वोपरि है। “जो भी अधिकारी या कर्मचारी मर्यादाओं का उल्लंघन करेंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस बल अनुशासन और नैतिकता पर टिका होता है। अगर कोई इसका उल्लंघन करता है, तो वह इस सेवा में रहने के योग्य नहीं है,” उन्होंने कहा।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में खुलेंगे 4 नए मेडिकल कॉलेज... 200 सीटें बढ़ेंगी

महिला कर्मचारियों को समर्थन का संदेश

इस सख्त कार्रवाई से विभाग में यह स्पष्ट संकेत गया है कि महिला पुलिसकर्मियों के साथ किसी भी प्रकार का अमर्यादित, अभद्र या अनैतिक व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह फैसला उन महिलाओं को भी मनोबल देगा जो विभाग में कार्यरत हैं और ऐसी स्थितियों में अक्सर चुप रह जाती हैं।

संवेदनशीलता और सख्ती का संतुलन

जांजगीर पुलिस विभाग की यह कार्रवाई केवल दो कर्मचारियों की बर्खास्तगी नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा संदेश है जो पूरे पुलिस बल में अनुशासन, व्यावसायिकता और लैंगिक सम्मान की संस्कृति को मजबूत करता है।

इन मामलों में हुई त्वरित और कठोर कार्रवाई यह भी दिखाती है कि छत्तीसगढ़ पुलिस महिला सुरक्षा के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और किसी भी तरह के आचरणहीनता को शून्य सहनशीलता (Zero Tolerance) के सिद्धांत पर देखती है।

ये खबर भी पढ़ें... यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में रोचक और पेचीदा सवालों ने गुल की दिमाग की बत्ती

police | dismissed | committed suicide | Janjgir | chattisgarh | पुलिसकर्मी | जांजगीर चांपा | छत्तीसगढ़

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • police
  • जांजगीर चांपा
  • Janjgir
  • पुलिसकर्मी
  • आत्महत्या
  • बर्खास्त
  • dismissed
  • chattisgarh
  • committed suicide
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल