वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत जिम्मेदारों पर दर्ज हो हत्या का मुकदमा, चीनी मशीन और विदेशी कबाड़ से बनी फैक्टरी

Arun Tiwari | Apr 17, 2026, 16:40 IST
Share
vedanta-power-plant-accident-anil-agarwal-fir-congress-allegation
vedanta-power-plant-accident-anil-agarwal-fir-congress-allegation

छत्तीसगढ़ के सक्ति में वेदांता पावर हादसे के बाद कांग्रेस ने कंपनी और सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस ने मांग की है कि वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल और संबंधित अधिकारियों पर हत्या का मामला दर्ज किया जाए।

Raipur : छत्तीसगढ़ के सक्ति में वेदांता पॉवर हादसे के बाद इस पर सियासत और तेज हो गई है। कांग्रेस ने वेदांता और सरकार पर संगीन आरोप लगाए हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है

कि इतने बड़े हादसे और 20 लोगों की जान जाने के बाद भी वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत अन्य लोगों पर जमानाती धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। इन लोगों पर गैर जमानती अपराध दर्ज होना चाहिए। कांग्रेस नेताओं का ये भी कहना है

कि यह उद्योग विभाग के अमले की गंभीर लापरवाही है इसलिए विभाग के अफसरों पर भी एफआईआर दर्ज होना चाहिए। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा कि वेदांता पावर में प्रबंधन की गंभीर लापरवाही है। चीनी मशीनरी से फैक्ट्री बनाई गई है।

वेदांता ने खरीदी 10 सालों से बंद फैक्टरी

पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि वेदांता पावर पहले एथेना पावर के नाम से संचालित थी, जो 10 वर्षो तक बंद रही। फिर इसे वेदांता ग्रुप ने खरीदा। सवाल यह है

कि 10 सालों तक बंद फैक्टरी को जब शुरु किया तो कितने उपकरण बदले, कितनी मशीनें कंडम हुईं। उद्योग विभाग ने इसका आडिट कराया था क्या। इसकी जांच होनी चाहिये। प्रदेश में लगातार हो रही औद्योगिक दुर्घटनाएं चिंता का विषय है। यह सुरक्षा मानकों के प्रति बरती जा रही घोर लापरवाही है।

\ ऐसी घटना केवल दुर्घटना नहीं हत्या है, सदोष मानव वध है। राज्य में पिछले ढाई सालों में औद्योगिक दुर्घटना में लगभग 300 श्रमिकों की जानें गयी है। इस मामले में एफआईआर तो की गई

\लेकिन जमानती धारायें लगाई गयी है। साथ ही उद्योग विभाग के जिम्मेदार लोगो क्यों छोड़ा गया। लापरवाही तो सरकारी अमले की भी है। हमारी मांग है ऐसी कार्यवाही हो ताकि सुरक्षा मानकों के लिए लापरवाही बंद हो।

उद्योग विभाग की लापरवाही

नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा कि वेदांता पावर की दुर्घटना सरकार के उद्योग विभाग और प्रबंधन की लापरवाही से हुई। हमने वहां पर जो देखा लोगों से चर्चा की उससे साफ हो गया

कि यह दुर्घटना घोर लापरवाही का परिणाम है। सावधानी बरती जाती तो इतनी बड़ी जनहानि नहीं होती। इस दुर्घटना में सरकार की भी लापरवाही है। सवाल है कि सरकार का उद्योग सेफ्टी विभाग क्या कर रहा था। सरकार के पास बायलर सुरक्षा जाँच अधिकारी कार्यरत है।

दुर्घटना के बाद वह घटना स्थल पर पहुंचते हैं। दुर्घटना के पहले नियमित जांच में कब की गई। किलेन और बायलर की जब नियमित सफाई होती है तो इस मेंटेनेन्स के पहले उद्योग सुरक्षा विभाग इसका निरीक्षण क्यों नहीं करता।

जब एक वायलर की सफाई की जाती है, तो दूसरे किलेन या वायलर को बंद रखा जाना चाहिए, यहां पर उस मानक का पालन नहीं किया गया।

कांग्रेस की डिमांड

दोषियो पर 105 वीएनएस की धारा लगाई जाए।
हाईकोर्ट से वर्तमान जज से जांच कराई जाए।
उद्योग विभाग की तकनीकी टीम घटना के तकनीकी पहलू की जांच करे, सुरक्षा जांच हो।
घायलों का मुंबई, कोयम्बटूर जैसे बड़े संस्थानो के बर्न यूनिट में इलाज कराया जाए।

हत्या का मामला दर्ज हो

महंत ने कहा कि बहुत सामान्य धाराओं में एफआईआर हुई है। 20 से अधिक लोग मरे है। हमारी मांग है सदोष मानव वध की धारा लगाई जाए सरकार बड़े उद्योगपतियों के सामने नतमस्तक है।

घटना की हम सरकार की जांच की घोषणा से संतुष्ठ नही है। इतनी बड़ी घटना की जांच एसडीएम कर रही है। हम मांग करते है हाईकोर्ट के सिटिंग जज से जांच कराई जाए।

यह घटना मंत्री ओपी चौधरी के घर से 5 किलोमीटर दूरी पर हुई है। वे ताकतवर मंत्री है, कभी उन्होंने कंपनी की सुरक्षा पर ध्यान देना जरूरी नहीं समझा। दुर्घटना हुई इसका मूल कारण लापरवाही और जांच की लापरवाही है। 3 वर्ष में 256 लोग दुर्घटना शिकार हुये।

सारी घटनायें भाजपा सरकार के दौरान ही हो रही। दुर्घटना सरकार की लापरवाही और अनुभवहीन लोगो के कारण हो रही है।

पहले भी इसी वेदांता समूह के बॉल्को में 40 लोगों की मौत हुई यहां भी 20 लोगो की मौत हुई है। ज्यादा मुनाफा कमाने प्रबंधन ने चीनी सामान का और विदेशों के कबाड़ से कारखाना बनाया।

यह खबरें भी पढ़े...

सक्ति न्यूज : वेदांता पावर प्लांट हादसे में 20 मौतों के बाद बड़ी कार्रवाई; ग्रुप चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 लोगों पर FIR दर्ज

वेदांता प्लांट हादसा; घायलों की लिस्ट गायब, अस्पतालों के चक्कर काटकर थक गए बेबस परिजन

वेदांता के उड़ीसा में बाक्साइट खनन प्रोजेक्ट पर बवाल, छत्तीसगढ़ पहुंची विरोध की आग, पेड़ों का कटना नेशनल ईश्यू

वेदांता पावर प्लांट हादसा अपडेट; अब तक 20 मजदूरों की मौत, 36 झुलसे, 17 की हालत नाजुक

Tags:
  • कांग्रेस
  • सक्ति न्यूज
  • वेदांता ग्रुप के चेयरमैन
  • नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत
  • वेदांता पावर प्लांट
  • वेदांता प्लांट हादसा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा