वेदांता पावर प्लांट हादसे की जांच शुरू; कमिश्नर सुनील जैन को मिली जिम्मेदारी, 30 दिनों में देनी होगी रिपोर्ट

Umeshwari Baghel | Apr 17, 2026, 21:52 IST
Share
vedanta-power-plant-accident-investigation-commissioner-sunil-jain-shakti-news
vedanta-power-plant-accident-investigation-commissioner-sunil-jain-shakti-news

14 अप्रैल को वेदांता पावर प्लांट में हुए हादसे में 20 श्रमिकों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। राज्य सरकार ने इस हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। बिलासपुर संभाग आयुक्त सुनील जैन को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

NEWS IN SHORT

  • वेदांता पावर प्लांट हादसे में 20 श्रमिकों की मौत हुई हैं और 15 घायल हैं
  • राज्य सरकार ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं सुनील जैन को जांच अधिकारी बनाया हैं
  • सीएम साय ने अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं
  • घटना की जांच में हादसे के कारणों और भविष्य में रोकने के उपायों पर होगा फोकस
  • दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन, अधिकारियों को त्वरित जांच के निर्देश दिए हैं

NEWS IN DETAIL

Raipur। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में 14 अप्रैल को हुए हादसे में 20 श्रमिकों की जान चली गई हैं। वहीं 15 अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हैं।

घायल श्रमिकों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। हादसे के बाद राज्य सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

जांच के लिए आयुक्त सुनील जैन को नियुक्त किया गया हैं

राज्य सरकार ने बिलासपुर संभाग आयुक्त सुनील जैन को हादसे की जांच अधिकारी नियुक्त किया है। उन्हें 30 दिनों के अंदर घटना की पूरी जांच रिपोर्ट राज्य सरकार को

प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट में हादसे के कारणों, परिस्थितियों और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के उपायों पर फोकस किया जाएगा।

145
145

कंपनी की लापरवाही पर सवाल

यह हादसा पावर प्लांट की बॉयलर यूनिट-1 में हुआ, जहां स्टीम पाइप से जुड़े वाटर सप्लाई पाइप के जॉइंट में तकनीकी खराबी के कारण घटना घटित हुई।

इस खराबी के कारण 20 श्रमिकों की मौत हुई और 15 अन्य घायल हो हुए हैं। कंपनी की इस लापरवाही के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने दिए सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की हैं। उन्होंने अधिकारियों को घटनास्थल की निष्पक्ष और त्वरित जांच करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।

भविष्य में रोकने के लिए सरकार ने उठाए कदम

राज्य सरकार ने यह सुनिश्चित करने के लिए कि ऐसी घटनाएं भविष्य में न हों, कड़े कदम उठाने की बात कही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

यह खबरें भी पढ़े...

वेदांता पावर प्लांट हादसा अपडेट; बॉयलर टेस्टिंग के दौरान गया था अंदर, हादसे के बाद से एक मजदूर अभी तक लापता

वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत जिम्मेदारों पर दर्ज हो हत्या का मुकदमा, चीनी मशीन और विदेशी कबाड़ से बनी फैक्टरी

वेदांता पावर प्लांट हादसे में 20 मौतों के बाद बड़ी कार्रवाई; ग्रुप चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 लोगों पर FIR दर्ज

वेदांता प्लांट हादसा; घायलों की लिस्ट गायब, अस्पतालों के चक्कर काटकर थक गए बेबस परिजन

Tags:
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • बिलासपुर संभाग
  • वेदांता पावर प्लांट
  • वेदांता प्लांट हादसा
  • आयुक्त सुनील जैन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज