व्यापम के बदले नियम... अब फॉर्म भरते समय इन बातों का रखना होगा ध्यान
Kanak Durga Jha | Published:
Vyapam Rules have changed Now keep important things while filling form the sootr
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बीते दिनों व्यापम की परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों से फीस लिए जाने संबंधित नई व्यवस्था लागू करने की घोषणा की गई थी।
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बीते दिनों व्यापम की परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों से फीस लिए जाने संबंधित नई व्यवस्था लागू करने की घोषणा की गई थी। अब इसे लेकर व्यापम द्वारा विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत इंजीनियर भर्ती परीक्षा से नए नियम लागू होंगे। अभ्यर्थियों को केवल ऑनलाइन भुगतान की ही सुविधा दी जाएगी। ऑनलाइन भुगतान के दौरान कैंडिडेट्स जिस किसी भी खाते से फीस का भुगतान करेंगे, राशि उसी खाते में वापस जाएगी। यदि कोई अभ्यर्थी साइबर कैफे की मदद से परीक्षा फॉर्म भरता है और कैफे संचालक द्वारा अपने खाते का प्रयोग करते हुए फीस भुगतान किया जाता है, तो राशि साइबर कैफे संचालक के खाते में ही जाएगी।
ये खबर भी पढ़िए...CBSE Board Result 2025 : 12वीं का परिणाम घोषित, यहां देखें...
व्यापम ने जारी अधिसूचना में फीस वापसी संबंधित नियम स्पष्ट कर दिए हैं। इसके अलावा केवल छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों की ही फीस लौटाई जाएगी। दूसरे राज्यों के अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने अथवा नहीं में होने, दोनों ही स्थितियों में फीस का भुगतान करना या होगा। गौरतलब है कि नए नियम के अनुसार, व्यापम अथवा पीएससी द्वारा आयोजित होने वाली सभी तरह की प्रवेश परीक्षाओं और भर्ती परीक्षाओं के लिए अभ्यर्थियों को फीस का भुगतान करना होगा। केवल परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को ही फीस की राशि लौटाई जाएगी। लोक निर्माण विभाग की जिस भर्ती परीक्षा से नया नियम लागू किया गया है, उसके अंतर्गत 113 पदों पर भर्ती की जाएगी।
ये खबर भी पढ़िए...Weather Update: मौसम विभाग का पूर्वानुमान..72 घंटे तक होगी जोरदार बारिश
113 पदों पर होगी भर्तीलोक निर्माण विभाग में उप अभियंता सिविल के 96 तथा विद्युत व यांत्रिकी के 17 पद हैं। आवेदन 9 मई से प्रारंभ हो चुके हैं। 2 जून तक फॉर्म भरे जा सकते हैं। परीक्षा 13 जुलाई को होगी। अब व्यापम द्वारा निकलने वाली प्रत्येक भर्ती परीक्षा अथवा प्रवेश परीक्षा पर फीस संबंधित ये नियम ही लागू होंगे।
ये खबर भी पढ़िए...नागलोक बना बस्तर... यहां तक्षक सहित कई दुर्लभ सांपों का बसेरा
सामान्य वर्ग को 350 और ओबीसी को चुकाने होंगे 250व्यापम द्वारा फीस की राशि में वृद्धि नहीं की गई है। कांग्रेस शासनकाल में फीस माफी संबंधित घोषणा के दौरान जो परीक्षा शुल्क निर्धारित था, वही राशि अब भी देय होगी। जारी अधिसूचना के अनुसार, सामान्य वर्ग को 350 रुपए, अन्य पिछड़ा वर्ग को 250 तथा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को 200 रुपए चुकाने होंगे। दो पेमेंट गेटवे व्यापम ने दिए हैं। दोनों में से किसी भी पेमेंट गेटवे पर क्लिक करने से ऑनलाइन भुगतान का विकल्प अभ्यर्थियों को मिलेगा।
ये खबर भी पढ़िए...बस्तर में मौत का तांडव..नक्सलियों ने एक ही रात में 4 लोगों को मार डाला
Chhattisgarh Vyapam | Chhattisgarh Vyapam Exam | Chhattisgarh Vyapam News | cg vyapam | cg vyapam news today | छत्तीसगढ़ व्यापम | छत्तीसगढ़ व्यापमं | व्यापम छत्तीसगढ़
ये खबर भी पढ़िए...CBSE Board Result 2025 : 12वीं का परिणाम घोषित, यहां देखें...
फीस भुगतान करने का नियम बदला
ये खबर भी पढ़िए...Weather Update: मौसम विभाग का पूर्वानुमान..72 घंटे तक होगी जोरदार बारिश
113 पदों पर होगी भर्तीलोक निर्माण विभाग में उप अभियंता सिविल के 96 तथा विद्युत व यांत्रिकी के 17 पद हैं। आवेदन 9 मई से प्रारंभ हो चुके हैं। 2 जून तक फॉर्म भरे जा सकते हैं। परीक्षा 13 जुलाई को होगी। अब व्यापम द्वारा निकलने वाली प्रत्येक भर्ती परीक्षा अथवा प्रवेश परीक्षा पर फीस संबंधित ये नियम ही लागू होंगे।
ये खबर भी पढ़िए...नागलोक बना बस्तर... यहां तक्षक सहित कई दुर्लभ सांपों का बसेरा
ऑनलाइन ही भरा जाएगा फीस
FAQ
छत्तीसगढ़ व्यापम की नई फीस वापसी व्यवस्था के अनुसार किन अभ्यर्थियों को फीस वापस की जाएगी?
केवल छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों को ही, यदि वे परीक्षा में शामिल होते हैं, तो उनकी फीस वापस की जाएगी। अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों को किसी भी स्थिति में फीस वापस नहीं की जाएगी।- छत्तीसगढ़ व्यापम की फीस भुगतान प्रक्रिया में क्या बदलाव किया गया है?
अब फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन किया जा सकता है। जिस खाते से भुगतान किया जाएगा, फीस उसी खाते में वापस होगी। यदि किसी साइबर कैफे के खाते से फीस जमा की जाती है, तो राशि कैफे संचालक के खाते में ही वापस जाएगी। - व्यापम की नई भर्ती परीक्षा किस विभाग से शुरू हो रही है और कितने पदों पर भर्ती होगी?
नई फीस व्यवस्था लोक निर्माण विभाग (PWD) की भर्ती परीक्षा से लागू की गई है। इसमें कुल 113 पदों पर भर्ती होगी — जिनमें 96 पद उप अभियंता सिविल और 17 पद विद्युत व यांत्रिकी के हैं।
ये खबर भी पढ़िए...बस्तर में मौत का तांडव..नक्सलियों ने एक ही रात में 4 लोगों को मार डाला
Chhattisgarh Vyapam | Chhattisgarh Vyapam Exam | Chhattisgarh Vyapam News | cg vyapam | cg vyapam news today | छत्तीसगढ़ व्यापम | छत्तीसगढ़ व्यापमं | व्यापम छत्तीसगढ़
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari