काली पट्टी लगाकर LIVE दिखाया ATM से पैसे कैसे चुराते है... गिरफ्तार

Kanak Durga Jha | Jul 06, 2025, 19:45 IST
Share
Wearing black strip showed live how steal money from ATM arrested
Wearing black strip showed live how steal money from ATM arrested

रायपुर में महाराष्ट्र के नागपुर के एक चोर ने ATM में काली पट्टी लगाकर 78 हजार 900 रुपए चुरा लिए। आरोपी ने 6 लोगों के अकाउंट से रुपए चुराए थे।

रायपुर में महाराष्ट्र के नागपुर के एक चोर ने ATM में काली पट्टी लगाकर 78 हजार 900 रुपए चुरा लिए। आरोपी ने 6 लोगों के अकाउंट से रुपए चुराए थे। पुलिस ने चोर को नागपुर से गिरफ्तार कर उसी ATM में लेकर गई, जहां से पैसे चुराए थे। मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है।

इस दौरान आरोपी ने ATM में किस तरह से काली पट्टी फंसाकर चोरी की थी, उसको पुलिस के सामने लाइव डेमो देकर बताया। साथ ही पुलिस को बताया कि चोरी करने से पहले उसने यूट्यूब से कई वीडियोज देखे। उन्हीं वीडियो से सीखकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

ये खबर भी पढ़िए...13 साल की उम्र में पिता बने नक्सली... बेटी ने पास किया नीट एग्जाम

ये है पूरा मामला ?

दरअसल, ATM में छेड़छाड़ कर करीब 6 लोगों के अकाउंट से पैसे चोरी हो गए थे। IDBI बैंक एटू जेड चौक टाटीबंध के ब्रांच मैनेजर अमृत मिढ़ा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि बैंक में 6 से ज्यादा ग्राहकों ने शिकायत की है।

वह ATM से पैसे निकालने गए थे। उनके खातों से पैसे कट गए, लेकिन एटीएम से रुपए बाहर नहीं आए। इसके बाद पुलिस उस ATM में पहुंची, जहां से ग्राहकों के पैसे कट गए थे, लेकिन रुपए ATM से निकले नहीं। CCTV फुटेज की जांच भी की गई।

ये खबर भी पढ़िए...राजधानी के मेडिकल कॉलेज में HOD डॉक्टर की अश्लील हरकतें... FIR दर्ज

नागपुर के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया

आमानाका के तत्कालीन थाना प्रभारी सुनील दास ने बताया कि CCTV फुटेज की मदद से पूछताछ की गई। साथ ही तकनीकी जांच के बाद नागपुर निवासी विश्वजीत सोमकुंवर (28) के बारे में पता चला। पुलिस ने आरोपी को नागपुर से गिरफ्तार किया है।

ये खबर भी पढ़िए...नहीं ये यमुना नहीं छत्तीसगढ़ की आगर नदी है.... नदी में झाग ही झाग

अब जानिए कैसे की वारदात ?

लाइव डेमो के दौरान पुलिस को चोर ने बताया कि वह उन ATM को टारगेट करता था, जहां गार्ड नहीं रहते थे। वह ATM मशीन में कैश निकालने वाली जगह पर एक काले रंग की पट्टी लगा देता था। कोई ग्राहक पैसे निकालने के लिए सारी प्रक्रिया पूरी कर लेता था।

crime news | cg crime news | chattisgarh crime news | chhattisgarh crime news | ATM से चोरी

ये खबर भी पढ़िए...अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन ठग गैंग का पर्दाफाश... USA और कनाडा के लोगों से लुट रहे थे पैसे

Tags:
  • रायपुर
  • crime news
  • chhattisgarh crime news
  • ATM
  • cg crime news
  • chattisgarh crime news
  • ATM से चोरी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा