Weather Update : मौसम विभाग ने चौकाया... झमाझम बारिश के आसार

Kanak Durga Jha | Apr 17, 2025, 13:08 IST
Share
Weather department surprises heavy rain alert issued the sootr
Weather department surprises heavy rain alert issued the sootr

छत्तीसगढ़ के रायपुर समेत 10 जिलों में आज हल्की बारिश के आसार हैं। वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोन सर्कुलेशन की वजह से छत्तीसगढ़ में मौसम बदला हुआ है।

छत्तीसगढ़ के रायपुर समेत 10 जिलों में आज हल्की बारिश के आसार हैं। वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोन सर्कुलेशन की वजह से छत्तीसगढ़ में मौसम बदला हुआ है। इसके चलते दिन और रात के तापमान सामान्य से कम बना हुआ है।

हालांकि, आंधी-बारिश के बावजूद बुधवार को सबसे गर्म दुर्ग रहा। यहां अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री टेम्प्रेचर दर्ज किया गया। वहीं, बस्तर संभाग के जिलों में बुधवार को अंधड़ के साथ बौछारें पड़ीं।

ये खबर भी पढ़िए....Axis Bank के खिलाफ FIR दर्ज... नगर निगम ने की शिकायत

रायपुर में शाम को अंधड़ चलने की संभावना

रायपुर में आज मौसम साफ रहेगा लेकिन शाम होते तक तेज हवाएं और बादल छाने के आसार हैं। रायपुर में आज दिन का तापमान 39°C और रात का तापमान 23°C के आसपास रहने का अनुमान है।

बुधवार को रायपुर में दिन का पारा 38.5 डिग्री रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। तापमान कम होने के बाद भी रायपुर में चुभन वाली गर्मी रही। वहीं रात का तापमान 23.6 डिग्री रहा जो सामान्य से कम रहा।

ये खबर भी पढ़िए....नई रेल लाइन के लिए जमीन की खरीदी-बिक्री पर लगी रोक, प्रशासन का आदेश

बस्तर संभाग में 20 अप्रैल तक हल्की बारिश

वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण पिछले 24 घंटे में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ीं। मौसम विभाग के मुताबिक 20 अप्रैल तक संभाग के जिलों में मौसम बदला रहेगा और हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।

ये खबर भी पढ़िए....टाइफाइड का इंजेक्शन लगाते ही मुंह से निकलने लगा झाग... 10 मिनट में मौत

बुधवार को जगदलपुर में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 3.1डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो औसत तापमान से 2.3 डिग्री कम रहा।

FAQ

  1. छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव का मुख्य कारण क्या है?
    छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव का कारण वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) और साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवाती परिसंचरण) है, जिसकी वजह से कई जिलों में हल्की बारिश और तेज हवाएं देखने को मिल रही हैं।
  2. रायपुर और दुर्ग का तापमान बुधवार को कितना दर्ज किया गया और किस शहर में सबसे अधिक गर्मी रही?
    बुधवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 38.5°C और न्यूनतम तापमान 23.6°C दर्ज किया गया। वहीं, दुर्ग सबसे गर्म रहा, जहां का अधिकतम तापमान 38.6°C दर्ज किया गया।
  3. बस्तर संभाग के जिलों में मौसम कैसा रहने की संभावना है और कब तक?
    बस्तर संभाग के जिलों में 20 अप्रैल तक मौसम बदला रहेगा और हल्की बारिश या बूंदाबांदी के आसार हैं। यहां बुधवार को भी अंधड़ और बौछारें देखने को मिलीं।
ये खबर भी पढ़िए....नई रेल लाइन के लिए जमीन की खरीदी-बिक्री पर लगी रोक, प्रशासन का आदेश

Weather update | CG Today Weather Update | CG Weather Update | imd weather update | latest weather update | Weather Updates | Weather Update Today | आंधी-बारिश का अलर्ट | छत्तीसगढ़ मौसम विभाग

Tags:
  • मौसम विभाग
  • Weather update
  • छत्तीसगढ़ मौसम विभाग
  • Weather Updates
  • Weather Update Today
  • आंधी-बारिश का अलर्ट
  • imd weather update
  • CG Weather Update
  • CG Today Weather Update
  • latest weather update
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि