Whatsapp इन हैंडसेट्स पर 2025 से नहीं चलेगा, ऐसे चेक करें अपना मोबाइल

Kanak Durga Jha | Dec 31, 2024, 16:53 IST
Share
Whatsapp will no longer work on old phones
Whatsapp will no longer work on old phones

WhatsApp यूज़र्स के लिए खास खबर है। अगर आप पुराने हैंडसेट वाले मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे हैं तो अब आपको अब नया मोबाइल लेना होगा या फिर अपने मोबाइल का सिस्टम अपडेट करवाना होगा।

WhatsApp यूज़र्स के लिए खास खबर है। अगर आप पुराने हैंडसेट वाले मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे हैं तो अब आपको अब नया मोबाइल लेना होगा या फिर अपने मोबाइल का सिस्टम अपडेट करवाना होगा। नए साल से लाखों यूजर्स के लिए यह ऐप बंद हो जाएगी। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि उन यूजर्स में कहीं आप भी तो शामिल नही हैं।

तुम इंटरनेट पर पोर्न देखती हो न... ऐसे फंसी 12वीं की स्टूडेंट

दरअसल, 1 जनवरी से WhatsApp पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम वाले स्मार्टफोन्स के लिए अपना सपोर्ट बंद कर रही है। मेटा के स्वामित्व वाली WhatsApp लगभग हर साल पुराने मोबाइल के लिए अपना सपोर्ट बंद कर देती है। इसकी वजह यह है कि पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम नए फीचर और सिक्योरिटी अपडेट के लिए कंपेटिबल नहीं होते।

इन ऑपरेटिंग सिस्टम पर WhatsApp बंद करेगी सपोर्ट

कंपनी के इस फैसले से सबसे ज्यादा प्रभावित एंड्रॉयड के पुराने वर्जन यूज करने वाले यूजर्स होंगे। रायपुर के श्रीराम मोबाइल स्टोर के संचालक संकल्प द्विवेदी ने बताया कि, अगर कोई अब भी एंड्रॉयड का KitKat वर्जन यूज करता है तो वह नए साल से WhatsApp नहीं चला पाएगा। यह वर्जन 10 साल पहले आया था और यह मेटा AI जैसे फीचर को सपोर्ट नहीं करता। इसका मतलब है कि अगर 1 जनवरी, 2025 के बाद KitKat वर्जन वाले फोन में WhatsApp की सर्विस यूज करनी है तो इस ऑपरेटिंग सिस्टम को अपडेट करना पड़ेगा या नया फोन खरीदना पड़ेगा।

भूपेश बघेल पर बढ़ा संकट, आबकारी मंत्री रहे लखमा के घर ED का छापा

इन फोन में चलना बंद हो जाएगी WhatsApp

1 जनवरी, 2025 से WhatsApp इन फोन के लिए अपना सपोर्ट बंद करने जा रही है-
LG- ऑप्टिमस G, नेक्सस 4, G2 Mini, L90
HTC- वन X, वन X+, डिजायर 500, डिजायर 601
मोटोरोला- मोटो G, Razr HD, मोटो E 2014
Samsung- गैलेक्सी S3. गैलेक्सी नोट 2, गैलेक्सी Ace 3, गैलेक्सी S4 Mini
सोनी- एक्सपीरिया Z, एक्सपीरिया SP, एक्सपीरिया T, एक्सपीरिया V

ऐसे चेक करें अपना मोबाइल

- पहले सेटिंग पर जाएं
- इसके बाद अबाउट डिवाइस ओपन करें
- अबाउट डिवाइस ओपन करते ही आपको दिखाई देगा कि इसमें मोबाइल मॉडल के प्रोसेसर, मॉडल और मोबाइल वर्सन का जिक्र किया है।

कांग्रेस के लिए अच्छी खबर, घर वापसी के लिए नेताओं की लंबी लाइन

FAQ

  1. WhatsApp पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम वाले स्मार्टफोन्स के लिए कब सपोर्ट बंद कर रही है?
    WhatsApp 1 जनवरी 2025 से पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम वाले स्मार्टफोन्स के लिए अपना सपोर्ट बंद कर रही है। इससे एंड्रॉयड के KitKat वर्जन और कुछ पुराने फोन प्रभावित होंगे।
  2. कौन से ऑपरेटिंग सिस्टम पर WhatsApp का सपोर्ट बंद होगा?
    WhatsApp, एंड्रॉयड के KitKat वर्जन (Android 4.4) और उससे पुराने वर्जन पर सपोर्ट बंद कर देगी। यह वर्जन 10 साल पुराना है और नए फीचर्स और सिक्योरिटी अपडेट के लिए कंपेटिबल नहीं है।

New Year Party के लिए 24 क्लब-रिसॉर्ट में ड्रिंक सर्व,ये है एंट्री फीस

Tags:
  • New feature in WhatsApp
  • Changes in WhatsApp मेटा कंपनी
  • whatsapp
  • Change in WhatsApp
  • New service of WhatsApp
  • new option WhatsApp users
  • 5G mobile service
  • 5G mobile service in India
  • mobile
  • smartphone
  • trending smartphone
  • new whatsapp update
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा