जिससे की लव मैरिज वही बनी मौत की वजह, विंग कमांडर की पत्नी पर केस दर्ज, आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

Arun Tiwari | Apr 18, 2026, 16:01 IST
Share
wing-commander-vipul-yadav-wife-suicide-case
wing-commander-vipul-yadav-wife-suicide-case

विपुल यादव, एक विंग कमांडर, की मौत के मामले में उनकी पत्नी अर्जिता श्रीवास्तव पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा है। लव मैरिज के बाद रिश्तों में तनाव और मानसिक दबाव बढ़ा था।

RAIPUR : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा इलाके में सामने आए विंग कमांडर विपुल यादव सुसाइड केस ने अब गंभीर कानूनी मोड़ ले लिया है। पुलिस ने उनकी पत्नी अर्जिता श्रीवास्तव के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है। यह मामला न सिर्फ एक संवेदनशील पारिवारिक त्रासदी है, बल्कि रिश्तों में बढ़ते तनाव और मानसिक दबाव की एक चिंताजनक तस्वीर भी सामने लाता है।

39 वर्षीय विपुल यादव की 10-11 मार्च 2026 की रात सरकारी आवास में फांसी पर लटकी लाश मिली थी। शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आई थी लेकिन अब परिजनों के आरोपों और जुटाए गए सबूतों के आधार पर मामला और गंभीर हो गया है।

लव मैरिज के बाद बढ़ता तनाव:

विपुल और अर्जिता की लव मैरिज साल 2014 में हुई थी। शुरुआत में सब कुछ सामान्य बताया जाता रहा। लेकिन समय के साथ रिश्तों में तनाव बढ़ने की बात सामने आई है। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद विपुल धीरे-धीरे परिवार से दूर होते चले गए। परिवार का कहना है कि विपुल पर इस हद तक नियंत्रण रखा जाता था कि वह अपने माता-पिता और रिश्तेदारों से खुलकर बात भी नहीं कर पाते थे। यहां तक कि बच्चों पोता पोती से भी बातचीत सीमित हो गई थी। विपुल आजमगढ़ के रहने वाले थे। वायु सेना में विंग कमांडर बनने के बाद उनकी पोस्टिंग छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे पर थी।

बात करने पर भी रोक थी :

विपुल के पिता राजबहादुर यादव ने बताया कि उन्होंने कई बार बेटे से उसकी परेशानियों के बारे में जानने की कोशिश की लेकिन वह कभी खुलकर कुछ नहीं बता पाया। वह हमेशा बात टाल देता था। कहता था छोड़िए जाने दीजिए। परिजनों के मुताबिक घर में निगरानी के लिए कैमरे तक लगाए गए थे और विपुल के व्यक्तिगत जीवन पर कड़ी पाबंदियां थीं। यह स्थिति उन्हें मानसिक रूप से तोड़ रही थी।

विपुल के मामा सुरेंद्र यादव ने अंतिम संस्कार के दौरान ही पत्नी और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि विपुल लंबे समय से मानसिक दबाव में था और उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने यह भी दावा किया कि विपुल को अपने ही परिवार से दूर कर दिया गया था। हालांकि, ये सभी आरोप परिजनों के बयान पर आधारित हैं और पुलिस जांच का विषय हैं।

जांच के बाद दर्ज हुई एफआईआर :

पुलिस ने मामले में गहराई से जांच करते हुए परिजनों और परिचितों के बयान दर्ज किए। जांच के दौरान कुछ ऐसे तथ्य सामने आए, जिन्हें पुलिस ने गंभीर माना। इन्हीं आधारों पर पत्नी अर्जिता श्रीवास्तव के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। तेलीबांधा थाना पुलिस के मुताबिक आरोपी से जल्द पूछताछ की जाएगी और जरूरत पड़ने पर अन्य धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं। पुलिस का कहना है कि हर पहलू से जांच की जा रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके।

जुनूनी और मजबूत व्यक्तित्व :

परिवार के अनुसार विपुल बचपन से ही बेहद दृढ़ निश्चयी थे। उन्होंने बिना किसी को बताए एयरफोर्स की परीक्षा का फॉर्म भर दिया था और चयन होने के बाद ही परिवार को जानकारी दी। शुरुआती विरोध के बावजूद उन्होंने भारतीय वायुसेना में अपनी सेवा शुरू की और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहे। लेकिन शादी के बाद उनकी जिंदगी में आए बदलावों ने धीरे-धीरे उन्हें भीतर से तोड़ दिया।

सवालों के घेरे में रिश्ते :

यह मामला कई गंभीर सवाल खड़े करता है। क्या व्यक्तिगत रिश्तों में बढ़ता नियंत्रण और अलगाव किसी को इस कदर मानसिक रूप से तोड़ सकता है। क्या परिवार से दूरी और संवाद की कमी ऐसी घटनाओं की वजह बन रही है। फिलहाल सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी। लेकिन यह घटना एक बार फिर यह याद दिलाती है कि मानसिक तनाव और पारिवारिक विवादों को नजरअंदाज करना कितनी बड़ी कीमत पर खत्म हो सकता है।

यह खबरें भी पढ़ें...

रीवा में पत्नी की प्रताड़ना से तंग पति ने की आत्महत्या, वीडियो में खोला राज

चैटबॉट के प्यार में पागल शख्स ने की आत्महत्या, AI को समझ बैठा था पत्नी

इंदौर में सब-इंस्पेक्टर (SI) पर लगे 50 हजार मांगने का आरोप, वीडियो बनाकर टैक्सी ड्राइवर ने की आत्महत्या, SI सस्पेंड

मां से दुष्कर्म, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई तो बेटे ने की आत्महत्या

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • सुसाइड केस
  • एयरफोर्स
  • विंग कमांडर
  • भारतीय दंड संहिता
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती