एक युवक ने चार अलग नामों से दिलाई परीक्षा, रेलवे भर्ती में बहुरूपिया पकड़ाया

Harrison Masih | May 21, 2025, 19:39 IST
Share
young man appeared exam four different names railway recruitment chattisgarh the sootr
young man appeared exam four different names railway recruitment chattisgarh the sootr

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) तकनीशियन पद की परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। एक ही युवक ने अलग-अलग नाम और रोल नंबर के साथ चार बार परीक्षा दी, लेकिन दस्तावेज सत्यापन के दौरान उसका यह जालसाजी उजागर हो गया।

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) तकनीशियन पद की परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। एक ही युवक ने अलग-अलग नाम और रोल नंबर के साथ चार बार परीक्षा दी, लेकिन दस्तावेज सत्यापन के दौरान उसका यह जालसाजी उजागर हो गया। कार्यालय अधीक्षक की शिकायत पर तोरवा पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ये खबर भी पढ़ें... 7 करोड़ के घोटाले में FIR तो दर्ज, लेकिन 9 साल बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

ऐसे हुआ फर्जीवाड़ा का खुलासा

बिहार के मुंगेर निवासी राजेश उर्फ अवनीश यादव तकनीशियन पद के लिए आयोजित RRB परीक्षा में शामिल हुआ था। दस्तावेज सत्यापन के लिए वह बिलासपुर RRB कार्यालय पहुंचा। यहां वह सुमित कुमार नाम से उपस्थित हुआ था। सत्यापन के दौरान अधिकारियों को शक हुआ और गहन जांच की गई।

चार बार बदले नाम और पहचान

जांच में सामने आया कि आरोपी युवक ने रेलवे परीक्षा में चार अलग-अलग नामों – सुमित कुमार, अवनीश कुमार, शुभम कुमार और राजेश यादव – के साथ भाग लिया था। ये परीक्षाएं उसने बिहार के पटना और अन्य केंद्रों में दी थीं। हर बार उसने फर्जी फोटो और अलग-अलग पहचान पत्रों का उपयोग किया। लेकिन बायोमैट्रिक डेटा की मिलान से उसकी असलियत सामने आ गई – चारों पहचानें एक ही व्यक्ति की थीं।

ये खबर भी पढ़ें... क्वालिटी एजुकेशन के लिए युक्तियुक्तकरण जरुरी, तो क्यों उठ रहे विरोध के सुर

कानूनी कार्रवाई

फर्जीवाड़े के उजागर होने के बाद RRB बिलासपुर के कार्यालय अधीक्षक ने तोरवा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 318(4), 319(2) BNS के तहत केस दर्ज कर आरोपी राजेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ अलग से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की है।

ये खबर भी पढ़ें... पहली पत्नी के रहते रचाई दूसरी शादी, कांस्टेबल पर गिरी एसपी की गाज

प्रशासन की सतर्कता से बची बड़ी भर्ती गड़बड़ी

RRB की सतर्कता और दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया की पारदर्शिता से यह बड़ा फर्जीवाड़ा समय रहते पकड़ में आ गया। यदि यह सामने नहीं आता, तो रेलवे विभाग को गलत चयन की बड़ी कीमत चुकानी पड़ती।

ये खबर भी पढ़ें... खरोरा में फ्लाइऐश का कहर: सड़कों पर धूल, सांसों में जहर

FAQ

  1. प्रश्न 1: रेलवे भर्ती फर्जीवाड़ा क्या है और इसमें आरोपी ने क्या किया?
    उत्तर: आरोपी राजेश यादव ने अलग-अलग नामों जैसे सुमित कुमार, अवनीश कुमार और शुभम कुमार का उपयोग कर चार बार रेलवे की तकनीशियन भर्ती परीक्षा दी। उसने हर बार अलग फोटो और रोल नंबर के साथ आवेदन किया, लेकिन बायोमैट्रिक जांच में उसकी असलियत सामने आ गई।
  2. प्रश्न 2: आरोपी को कैसे पकड़ा गया?
    उत्तर: दस्तावेज़ सत्यापन के दौरान बायोमैट्रिक मिलान किया गया, जिससे पता चला कि अलग-अलग नामों से परीक्षा देने वाला व्यक्ति दरअसल एक ही है। इसके बाद RRB कार्यालय ने थाने में शिकायत दर्ज कराई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
  3. प्रश्न 3: आरोपी के खिलाफ कौन-कौन सी धाराओं में केस दर्ज हुआ है?
    उत्तर: आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) और 319(2) के तहत केस दर्ज किया गया है। साथ ही उसके खिलाफ अलग से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।
young man | Railway Recruitment Board | Railway Recruitment Exam | Bilaspur | chattisgarh | arrested | रेलवे भर्ती घोटाला | रेलवे भर्ती परीक्षा

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Bilaspur
  • बिलासपुर
  • गिरफ्तार
  • young man
  • परीक्षा
  • रेलवे भर्ती घोटाला
  • chattisgarh
  • Railway Recruitment Exam
  • रेलवे भर्ती परीक्षा
  • Railway Recruitment Board
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा