12वीं के छात्र के पक्ष में HC का फैसला, इसलिए लगाई MP बोर्ड को फटकार
Siddhi Tamrakar | Jan 03, 2025, 09:18 IST
JABALPUR HIGHCOURT ON MP BOARD
जबलपुर हाईकोर्ट के जस्टिस विवेक जैन की एकलपीठ ने 12वीं के Maths (गणित) के पेपर में कम नंबर दिए जाने के मामले में एमपी बोर्ड की गलती को मानते हुए स्टूडेंट को राहत देने का निर्देश दिया है।
जबलपुर हाईकोर्ट के जस्टिस विवेक जैन की एकलपीठ ने 12वीं के Maths (गणित) के पेपर में कम नंबर दिए जाने के मामले में एमपी बोर्ड की गलती को मानते हुए स्टूडेंट को राहत देने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने एमपी बोर्ड पर 25 हजार रुपए की कॉस्ट लगाई है और स्टूडेंट को नई मार्कशीट जारी करने के आदेश दिए हैं।
सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने स्टूडेंट की आंसर शीट मंगवाकर मॉडल आंसर शीट से मिलान किया। जांच में पाया गया कि 12 सवालों के उत्तर (Answer) सही होने के बावजूद इन्हें गलत मार्क कर नंबर नहीं दिए गए थे।
एकलपीठ ने एमपी बोर्ड पर 25 हजार रुपए का हर्जाना (damages) लगाया और स्टूडेंट को संशोधित मार्कशीट 6 सप्ताह के अंदर-अंदर जारी करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने कहा कि यह राशि दोषी व्यक्ति से वसूलने के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) स्वतंत्र है।
क्या था मामला?
छतरपुर जिले के हनुमान बाग निवासी साकेत तिवारी ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। याचिका में कहा गया कि उसने 2023 में क्लास 12वीं की परीक्षा दी थी। लेकिन मैथ्स सब्जेक्ट में गलत मूल्यांकन (Evaluation) के कारण उसके 12 सवालों के सही उत्तरों के नंबर नहीं दिए गए। पुनर्मूल्यांकन (Revaluation) के लिए आवेदन करने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने पर उसने जबलपुर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
हाईकोर्ट ने किया मॉडल आंसर शीट से मूल्यांकन
हर्जाने और नई मार्कशीट के आदेश
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari