20 रुपए की रिश्वत में नौकरी से हटाया, लाखों की रिश्वत वाले मामलों का क्या?
thesootr Desk | Jan 19, 2026, 17:52 IST
bribe costs janani express driver job
रायसेन में जननी एक्सप्रेस ड्राइवर की सेवाएं 20 रुपए मांगने के आरोप में 20 घंटे में खत्म कर दी गईं। यह कार्रवाई पहली नजर में तो न्याय जैसी लगती है, लेकिन इस घटना ने नई बहस भी खड़ी कर दी है कि मगर लाखों रुपए की रिश्वत लेने वाले सरेआम घूम रहे हैं।
News In Short
- रायसेन में जननी एक्सप्रेस ड्राइवर की सेवाएं ₹20 मांगने के आरोप में समाप्त
- सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के सिर्फ 20 घंटे के भीतर कार्रवाई
- CMHO डॉ. दिनेश खत्री ने तत्काल प्रभाव से आदेश जारी किया
- प्रशासन ने इसे भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस बताया
- कार्रवाई ने सख्ती की समानता और चयन पर सवाल खड़े किए
News In Detail
सरकार ने इसे ‘जीरो टॉलरेंस’ बताया, लेकिन यह कार्रवाई अब एक बड़े और असहज सवाल को जन्म दे रही है। क्या व्यवस्था में सजा का पैमाना सबके लिए बराबर है, या यह सिर्फ सबसे कमजोर पर ही सबसे तेज चलता है?
एक वीडियो, 20 घंटे और करियर का अंत
यह प्रशासनिक गति अपने आप में असाधारण है क्योंकि न लंबी जांच, न कारण बताओ नोटिस, न चेतावनी। सवाल सिर्फ इतना है कि इतनी तत्परता व्यवस्था में हर जगह क्यों नहीं दिखती?
कागजों में नियम बराबर हैं, लेकिन जमीनी सच्चाई अलग
अगर यही सख्ती हर उस जगह दिखाई देती, जहां बड़े पद, बड़ी फाइलें और बड़े आरोप होते हैं, तो शायद यह खबर उदाहरण बनती, लेकिन जब तुलना सामने आती है, तो यह कार्रवाई मिसाल नहीं, बल्कि असमानता की तस्वीर बन जाती है।
जब आरोप बड़े थे, तब कार्रवाई छोटी क्यों थी?
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुए, डॉक्टरों ने काम बंद किया, पूरा जिला अस्पताल दो गुटों में बंट गया, लेकिन उस वक्त न कोई सेवा समाप्त हुई, न निलंबन हुआ, न कोई ठोस दंड।
भोपाल से आई टीम ने दोनों पक्षों को बैठाकर “आपस में तालमेल” की सलाह दी और मामला समझाइश में निपटा दिया गया। तब सिस्टम ने नरमी दिखाई, आज उसी सिस्टम ने बेरहमी दिखाई फर्क सिर्फ इतना है कि इस बार सामने एक गरीब ड्राइवर था।
गरीब होना ही सबसे बड़ा अपराध क्यों?
- क्या चेतावनी या अंतिम अवसर का कोई विकल्प नहीं था?
- क्या ‘जीरो टॉलरेंस’ सिर्फ नीचे वालों के लिए है?
- क्या बड़े पदों पर बैठे लोगों के लिए नियम लचीले हो जाते हैं?
कानून अंधा है, लेकिन क्या उसका हाथ सिर्फ गरीब तक ही पहुंचता है?
सरकार के लिए यह परीक्षा का वक्त है
ये खबर भी पढ़ें...
Rambhadracharya के बयान पर आरडी प्रजापति का तीखा हमला, Bhopal में क्या कहा ? MP NEWS
भोपाल के युवक को झालावाड़ में बनाया बंधक, जबरन पिलाई पेशाब, पुलिस ने कराया मुक्त
इंदौर में संचालित हो रहे पांच और फर्जी हास्पिटल, पंजीयन निरस्ती के बाद भी कार्रवाई नहीं
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari