27 फीसदी OBC आरक्षण केस में सुनवाई एक दिन आगे बढ़वाई, 13 नवंबर के लिए लिस्ट
Sanjay Gupta | Nov 12, 2025, 21:12 IST
27-percent-obc-reservation-case
मध्यप्रदेश में 27% ओबीसी आरक्षण केस की सुनवाई 12 नवंबर को तय थी। ओबीसी वेलफेयर कमेटी के अधिवक्ता वरूण ठाकुर ने इसे अगले दिन के लिए लिस्ट करने की मांग की। सुप्रीम कोर्ट ने इसे 13 नवंबर के लिए लिस्ट कर दिया।
Indore. मध्यप्रदेश में 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण केस के लिए सुप्रीम कोर्ट में 12 नवंबर को केस लिस्ट था। लेकिन इस बार ओबीसी वेलफेयर कमेटी की ओर से अधिवक्ता वरूण ठाकुर पेश हुए। उन्होंने कहा कि इसे कल के लिए टॉप पर लिस्ट कर दिया जाए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि देखते हैं। इसके बाद यह शाम को जारी हुई केस लिस्ट में 13 नवंबर के लिए लिस्टेड दिखाई दे रहा है।
इसके पहले लगातार शासन पक्ष ही समय मांग कर केस को आगे बढ़ा रहा था। इस बार ओबीसी वर्ग की ओर से इसे एक दिन आगे लिस्ट करने की मांग की गई। यह केस यदि लिस्ट होता तो काफी देरी से नंबर आता क्योंकि यह 119वें नंबर पर था। संभवतः इसी को देखते हुए इसे अगले दिन लिस्ट में टॉप पर रखने के लिए कहा गया।
ये भी पढ़ें...ओबीसी आरक्षणः सुप्रीम कोर्ट में MPPSC की 87-13% चयन नीति पर घमासान, 9 नवंबर को फिर होगी अहम सुनवाई
ये भी पढ़ें...सुप्रीम कोर्ट ने एमपी सरकार से मांगा जवाब, क्यों नहीं दिया जा रहा आबादी के अनुपात में ओबीसी आरक्षण?
ये भी पढ़ें...OBC आरक्षण केस से एडवोकेट और एंटी हिन्दू पार्टी के सांसद पी विल्सन को एमपी सरकार ने हटाया, बनाई नई टीम
ये भी पढ़ें...27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण पर सियासत, कांग्रेस नेताओं के बयान पर सीएम मोहन यादव का पलटवार
सरकार इसमें 15 हजार पन्नों की रिपोर्ट पेश कर चुका है। इसमें बहस के लिए लगातार समय मांगा जा रहा है। बीती सुनवाई में भी इस बात को लेकर सुप्रीम कोर्ट नाराज हुआ था। कोर्ट ने कहा था कि हम सुनवाई के लिए तैयार है, लेकिन आप नहीं।
इसके पहले भी सुप्रीम कोर्ट सरकारी रवैए को लेकर काफी तीखी टिप्पणी कर चुका है और कह चुका है कि 6 साल से सोए हुए थे। यह सब कुछ आपके द्वारा फैलाया हुआ है। अब बहुत हो चुका अब अंतरिम राहत नहीं देंगे और अंतिम फैसला करेंगे। बीच में इस केस को फिर से हाईकोर्ट में भी भेजने की बात उठी थी। अब सभी की नजरें सुप्रीम कोर्ट पर टिकी हुई है।
अभी तक शासन पक्ष मांग रहा था समय
ये भी पढ़ें...ओबीसी आरक्षणः सुप्रीम कोर्ट में MPPSC की 87-13% चयन नीति पर घमासान, 9 नवंबर को फिर होगी अहम सुनवाई
ये भी पढ़ें...सुप्रीम कोर्ट ने एमपी सरकार से मांगा जवाब, क्यों नहीं दिया जा रहा आबादी के अनुपात में ओबीसी आरक्षण?
4 पॉइंट्स में पूरी स्टोरी👉मध्यप्रदेश में ओबीसी के लिए 27% आरक्षण मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में 12 नवंबर को लिस्ट की गई थी। ओबीसी वेलफेयर कमेटी के अधिवक्ता वरूण ठाकुर ने इसे 13 नवंबर के लिए टॉप पर लिस्ट करने की मांग की।👉सरकार ने इस केस में 15 हजार पन्नों की रिपोर्ट पेश की है। हालांकि, कोर्ट ने सरकार के बार-बार समय मांगने पर नाराजगी जताई और कहा कि सुनवाई के लिए कोर्ट तैयार है, लेकिन शासन पक्ष नहीं। 👉सुप्रीम कोर्ट ने पहले भी सरकारी रवैये को लेकर तीखी टिप्पणी की थी। कोर्ट ने कहा था कि छह साल तक कोई कार्यवाही नहीं की गई और यह सब सरकार की वजह से हुआ है। 👉इस केस को लेकर अब सबकी निगाहें सुप्रीम कोर्ट पर हैं, क्योंकि यह मामला कई बार लंबित और विलंबित हो चुका है। इस मामले का अंतिम फैसला सभी के लिए महत्वपूर्ण है। |
ये भी पढ़ें...27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण पर सियासत, कांग्रेस नेताओं के बयान पर सीएम मोहन यादव का पलटवार
15 हजार पन्नों की रिपोर्ट पेश कर चुका सरकार
इसके पहले भी सुप्रीम कोर्ट सरकारी रवैए को लेकर काफी तीखी टिप्पणी कर चुका है और कह चुका है कि 6 साल से सोए हुए थे। यह सब कुछ आपके द्वारा फैलाया हुआ है। अब बहुत हो चुका अब अंतरिम राहत नहीं देंगे और अंतिम फैसला करेंगे। बीच में इस केस को फिर से हाईकोर्ट में भी भेजने की बात उठी थी। अब सभी की नजरें सुप्रीम कोर्ट पर टिकी हुई है।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari