3 साल में 7 तबादले... ऐसा रहा MP पुलिस के नए DGP कैलाश मकवाना का सफर
Ravi Kant Dixit | Dec 02, 2024, 21:29 IST
thesootr
मध्यप्रदेश पुलिस के नए मुखिया यानी डीजीपी कैलाश मकवाना अपनी वर्किंग स्टाइल की वजह से नौकरी के बीच संघर्ष झेलना पड़ा। कमलनाथ और शिवराज सरकार में तीन साल के भीतर उनके सात बार तबादले किए गए...
BHOPAL. मध्यप्रदेश पुलिस के नए मुखिया यानी डीजीपी कैलाश मकवाना ने सोमवार, 2 दिसंबर को कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्हें पीएचक्यू में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी प्राथमिकताएं बताईं। मकवाना इससे पहले पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के चेयरमैन थे। वे लोकायुक्त संगठन में डीजी रह चुके हैं। स्पेशल डीजी सीआईडी और इंटेलिजेंस का काम भी देख चुके हैं।
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश से सीनियर आईपीएस का पैनल भेजा गया था, इसमें मकवाना के अलावा सीनियर आईपीएस अरविंद कुमार और आईपीएस अजय शर्मा का नाम था। अब तक सीनियर मोस्ट ऑफिसर को ही डीजीपी बनाए जाने की परम्परा रही है। सूबे में पहली बार डीजीपी की नियुक्ति में ये परम्परा टूटी है। अब मकवाना ने 30 नवम्बर को रिटायर हुए सुधीर कुमार सक्सेना की जगह ली है।
मकवाना के डीजीपी बनने के बाद वर्ष 1990 बैच तक के अफसरों का डीजीपी यानी पुलिस महानिदेशक बनना संभव नहीं होगा। जब तक मकवाना का कार्यकाल पूरा होगा, तब तक इस बैच के ज्यादातर अधिकारी सेवानिवृत्त हो चुके होंगे। सेवा नियमों के हिसाब से मकवाना का कार्यकाल 30 नवम्बर 2026 तक रहेगा। यानी वे सीधे तौर पर दो साल मध्यप्रदेश पुलिस के मुखिया बने रहेंगे।
आईपीएस कैलाश मकवाना उज्जैन की घट्टिया तहसील के ढाबला हर्दू गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता बलवंत सिंह नायब तहसीलदार थे। बाद में पदोन्नत हुए और डिप्टी कलेक्टर बने। फिर इसी पद से वे रिटायर्ड हो गए। कैलाश मकवाना को पिता से मिली ईमानदारी की सीख ने उन्हें बेदाग पुलिस अधिकारी बनाया। अब मकवाना के डीजीपी बनने के बाद से उज्जैन सहित पुश्तैनी गांव ढाबला हर्दू में जश्न का माहौल है।
अपनी वर्किंग स्टाइल की वजह से कैलाश मकवाना को नौकरी के बीच संघर्ष झेलना पड़ा। कमलनाथ और शिवराज सरकार में तीन साल के भीतर उनके सात तबादले हुए। शिवराज सरकार ने मई 2022 में लोकायुक्त महानिदेशक पदस्थ किया था। तब उन्होंने छह महीने के भीतर भ्रष्ट अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ मुहिम छेड़ दी थी। हालांकि यहां से छह महीने के भीतर उनका फिर तबादला हो गया। बाद में कमलनाथ सरकार के डेढ़ साल के कार्यकाल में उनके तीन बार ट्रांसफर हुए।
एमपी में इस तरह टूटी परंपरा
1990 बैच के अफसर नहीं बन पाएंगे डीजीपी!
पिता से मिली ईमानदारी की सीख
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj