BHIND : 400 सरपंचों को क्यों आया गुस्सा, किया चुनाव के बहिष्कार का ऐलान, जानकर हो जाएंगे हैरान

Sandeep Kumar | Published:
Share
PCI
PCI

एक तरफ कम वोटिंग प्रतिशत से राजनीतिक दल और प्रशासन दोनों हैरान हैं, तो वहीं दूसरी तरफ भिंड जिले के सरपंचों के ऐलान के बाद प्रशासन के हाथ पांव फूल गए हैं...

BHOPAL. ग्वालियर-चंबल इलाके के भिंड जिले में सरपंचों ने एकजुट होकर जिला पंचायत सीईओ ( District Panchayat CEO ) के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए लोकसभा चुनाव ( Lok Sabha Elections ) के बहिष्कार का ऐलान कर दिया है। तकरीबन 400 सरपंच इटावा रोड स्थित एक निजी मैरिज गार्डन में एकत्रित हुए और यहां लोकसभा चुनाव बहिष्कार का निर्णय लिया गया। दरअसल, भिंड जिले के सरपंच जिला पंचायत सीईओ जगदीश गोमे से नाराज चल रहे हैं। सरपंचों का कहना है कि जिला पंचायत सीईओ द्वारा सरपंचों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है और उनकी पंचायतों में काम नहीं होने दिए जा रहे हैं। सरपंचों ने आरोप लगाया कि सचिवों की बैठक में जिला पंचायत सीईओ ने सरपंचों के लिए अपशब्द कहे। सरपंचों का कहना है कि जिला पंचायत सीईओ पंचायत में काम नहीं होने दे रहे हैं, इसलिए सभी सरपंच एकजुट हुए हैं।

ये खबर भी पढ़िए...अक्षय बम ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को बताया सबसे कमजोर व्यापारी

400 सरपंचों ने मिलकर लिया फैसला


करीब 400 सरपंचों ने निजी मैरिज गार्डन में एकत्रित होकर बैठक की और यह निर्णय लिया कि जिला पंचायत सीईओ का तबादला भिंड से बाहर किया जाए और उनकी मांगों को माना जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो सभी सरपंच लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। इतना ही नहीं, वह अपने गांव में पहुंचकर जनता के बीच यह संदेश देंगे कि जनता भी उनका समर्थन करे और चुनाव का बहिष्कार करें। हालांकि, अभी तक जिला पंचायत सीईओ की तरफ से इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन एक तरफ जहां जिला प्रशासन मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रयास कर रहा है। वहीं, सरपंचों के चुनाव बहिष्कार के ऐलान से मतदान प्रतिशत प्रभावित होने की आशंका नजर आ रही है।

ये खबर भी पढ़िए...इमरती का रस अब खत्म बोलकर जीतू पटवारी ने दिया नए विवाद को जन्म,सुबह मांगी माफी, बोले- वो मेरी बड़ी बहन समान

ये खबर भी पढ़िए...कांग्रेस इंदौर में 4 से 13 मई तक चलाएगी घर-घर नोटा अभियान, लेकिन प्रचार में नेता का फोटो नहीं लगाने का फैसला

सरपंच का दावा सीईओ ने बोले थे अपशब्द


मुरारी सरपंच ने दावा किया कि, भिंड जिला पंचायत के सीईओ के दुर्व्यवहार हम लोगों को चोर बोला जा रहा है। इसलिए आज हम यह इकट्ठे हुए हैं। जिला पंचायत सीईओ का कहना है कि सभी सरपंच भ्रष्ट हैं। सभी सरपंच चोर हैं। उन्होंने ऐसा सचिवों की मीटिंग में कहा था हमारे पास जानकारी आई है। हमारी मांग नहीं मानी गई तो हम चुनाव में वोट नहीं डालेंगे हमारी मांग है, कि जिला पंचायत सीईओ हटना चाहिए यहां से तबादला होना चाहिए और हमारी पंचायत के कार्य सुचारू रूप से चलना चाहिए हम 400 सरपंच है।

ये खबर भी पढ़िए...शिवराज की सभा में सुरेंद्र पटवा ने TI को लगाई फटकार, शिवराज भी गुस्से में बोले- चालू करो माइक



Tags:
  • District Panchayat CEO
  • 400 सरपंचों
  • सरपंच एकजुट
  • चुनाव बहिष्कार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर