धार में ये कैसी दरिंदगी, सरेआम महिला को पांच लोगों ने पीटा

Shreya Nakade | Jun 22, 2024, 08:57 IST
Share
धार में महिला को पीटा
धार में महिला को पीटा

एक महिला को बीच गांव में चार लोगों ने पकड़ा। पांचवा उसे सरेआम लाठी से पीटता रहा। महिला ने मदद की गुहार लगाई मगर आस-पास खड़े लोग तमाशा देखते रहे...

मध्य प्रदेश के धार से एक महिला को सरेआम लाठियों से पीटने का वीडियो सामने आया है ( woman beaten by 5 men in dhar )।यहां पांच पुरुष मिलकर एक महिला को गांव के बीच खड़े होकर पीटते रहे। महिला चीखती- चिल्लाती रही, मगर गांव का कोई व्यक्ति उसकी सहायता के लिए नहीं आया। उल्टे खड़े लोग घटना का वीडियो बनाते रहे। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है।

गांव का सरपंच भी शामिल

सोशल मीडिया में वायरल वीडियो धार के टांडा जिले का है। इस वीडियो में चार पुरुष महिला को पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं पांचवां आदमी उस पर लाठियां बरसा रहा है। इन पांच लोगों में गांव का सरपंच भी शामिल है।

ये खबर भी पढ़िए...

पत्नी किस बात से रोक रही थी पति को, जानिए क्यों ले ली उसकी जान

लाठी बरसाने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर महिला की पिटाई का वीडियो वायरल होते ही हंगामा मच गया। धार पुलिस ने तुरंत मामले की जांच शुरू की। जांच में वीडियो की लोकेशन समझ आई। इसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया।

धार एसपी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि महिला को पीटने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य चार आरोपी अभी पकड़ में नहीं आए हैं। पीड़ित महिला के बयान के आधार पर इनकी पहचान कर तलाश शुरू कर दी गई है।

धार एसपी का बयान-

ये खबर भी पढ़िए...

MP में बीच सड़क पर तीन तलाक , यह मांग पूरी नहीं होने पर शौहर ने की मारपीट , न्याय के लिए भटक रही है महिला

महिला पर दूसरे पुरुष के साथ जाने का आरोप

बताया जा रहा है कि धार में महिला की लाठी से पिटाई इसलिए की गई, क्योंकि वह किसी दूसरे पुरुष के साथ गांव से चली गई थी। पीड़ित महिला शादी-शुदा है। उसके बच्चे भी हैं। इसके बावजूद वह किसी दूसरे पुरुष के साथ गांव से चली गई थी।

मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौता होने पर दूसरा पुरुष महिला को गांव छोड़ गया। जब महिला गांव वापस आई तो गांव के लोगों ने उसे जानवरों की तरह पीटना शुरू कर दिया।

ये खबर भी पढ़िए... धार में महिला को पीटा

ये क्या लिख गईं केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री सावित्री ठाकुर

विपक्ष हुआ हमलावार

घटना का वीडियो सामने आने के मध्य प्रदेश में विपक्षी कांग्रेस पार्टी सत्ता दल पर हमलावर हो गई। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने घटना का वीडियो एक्स पर पोस्ट करते हुए प्रदेश में महिला सुरक्षा की स्थिति पर सवाल उठाए।

जीतू पटवारी का पोस्ट-

Tags:
  • धार
  • महिला की पिटाई
  • woman beaten by 5 men in dhar
  • महिला की पिटाई का वीडियो
  • महिला की लाठी से पिटाई
  • धार में महिला को पीटा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज