एज्यूर मॉल और कमर्शियल इमारत का नक्शा पास करने वालों पर होगी कार्रवाई, ननि में काम कर रहे दोनों अफसर

Rahul Dave | Dec 20, 2025, 19:41 IST
Share
azure-mall-commercial-building
azure-mall-commercial-building

एज्यूर मॉल और एक कमर्शियल इमारत का नक्शा नगर निगम ने रद्द कर दिया है। दो अधिकारियों, पीएस कुशवाह और दौलतसिंह गुंडिया पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। सड़क के 7 नक्शे गलत पाए गए, जिससे 30 मीटर सड़क को 18 मीटर बताया गया।

INDORE. एज्यूर मॉल और कमर्शियल इमारत का नक्शा रद्द किया गया। नक्शा पास करने वाले नगर निगम अफसरों पर कार्रवाई होगी। निगम के दो अफसर पीएस कुशवाह और दौलत सिंह गुंडिया पर कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम के राजेंद्र राठौर ने दोनों अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने नक्शा पास करने के मामले में कार्रवाई की बात कही है।

यह था मामला

भमोरी चौराहा से एमआर-10 और राजशाही गार्डन से होटल वॉव तक 30 मीटर सड़क पर अलाइनमेंट करते समय 7 नक्शे गलत पाए गए। सड़क को 18 मीटर बताया गया था, जबकि मास्टर प्लान में 30 मीटर है। नगर निगम के अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया ने बताया कि एज्यूर मॉल का नक्शा निरस्त कर दिया गया है। भूखंड क्रमांक 7 और 8 पर बलराज द्वारा बनाई जा रही व्यावसायिक इमारत का नक्शा भी रद्द किया गया है।

ये भी पढ़ें...मास्टर प्लान से छेड़छाड़ में पहला झटका: इंदौर में एज्यूर मॉल का नक्शा निरस्त, अफसरों पर भी गिरेगी गाज

दो नक्शे मास्टर प्लान लागू होने के बाद मंजूर

7 में से 2 नक्शे मास्टर प्लान लागू होने के बाद मंजूर किए हैं। एज्यूर मॉल और दूसरा कमर्शियल इमारत का है। भूखंड 14-15-16 मैकेनिक नगर एक्सटेंशन, स्कीम नं.54 पर सांई शक्ति रियलिटीज प्राइवेट लिमिटेड को दी गई मंजूरी रद कर दी गई है। भूखंड 7 और 8 मैकेनिक नगर एक्सटेंशन पर मेसर्स डीएस केपिटल मार्केट प्राइवेट लिमिटेड को दी गई मंजूरी भी रद कर दी गई है।

ये भी पढ़ें...इंदौर नगर निगम का कुत्तों की नसबंदी में भी घोटाला, हाईकोर्ट की फटकार, कहा न्यायिक जांच बैठा देंगे

नक्शे पर अधिकारी के हस्ताक्षर

एज्यूर मॉल का नक्शा 12 जनवरी 2024 को भवन अधिकारी पीएस कुशवाह ने मंजूर किया था। नक्शे पर उनके हस्ताक्षर हैं। मेसर्स डीएस केपिटल मार्केट प्राइवेट लिमिटेड को बेसमेंट में दो फ्लोर, ग्राउंड फ्लोर, सर्विस फ्लोर और एक से चार मंजिल तक की मंजूरी दी गई है। यह नक्शा 9 मई 2024 को भवन अधिकारी दौलत सिंह गुंडिया ने पास किया है। कमर्शियल उपयोग के लिए मंजूरी दी गई है।

ये भी पढ़ें...इंदौर SIR में 1.33 लाख मतदाताओं को नो मैपिंग के नोटिस, 4.47 लाख मतदाता हटेंगे, विधानसभा 1 व 5 में सबसे ज्यादा

दोनों अधिकारी अभी निगम में ही पदस्थ

दोनों अफसर अभी निगम में ही काम कर रहे हैं। हालांकि नक्शा विभाग से हटा दिए गए हैं। दौलत सिंह गुंडिया झोन दो के झोनल अफसर हैं। पीएस कुशवाह को प्रमोशन देकर यातायात और योजना शाखा का प्रभारी सहायक यंत्री बनाया गया है।

ये भी पढ़ें...मध्यप्रदेश: सीएम मोहन यादव आज करेंगे भोपाल मेट्रो का भव्य शुभारंभ, इंदौर में यंग एंटरप्रेन्योर समिट में होंगे शामिल

दोनों पर कार्रवाई होना तय

निगम के लोक निर्माण और उद्यान विभाग प्रभारी राजेंद्र राठौर ने भ्रष्टाचार और लेनदेन का आरोप लगाया है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि नक्शे पास करने वाले अधिकारी और इंजीनियर भी जांच के दायरे में होंगे। निगमायुक्त दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर जांच शुरू कर दी गई है।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर नगर निगम
  • इंदौर
  • मास्टर प्लान
  • एज्यूर मॉल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा