जबलपुर में ATS की बड़ी कार्रवाई, 10 साल से फर्जी तरीके से रह रहे अफगानी नागरिक को किया गिरफ्तार

Neel Tiwari | Aug 02, 2025, 09:19 IST
Share
Afghan-National-Fake-Passport-Jabalpur-ATS-Arrest-Gang
Afghan-National-Fake-Passport-Jabalpur-ATS-Arrest-Gang

मध्य प्रदेश एटीएस ने जबलपुर में एक अफगान नागरिक, सोहबत ख़ान को गिरफ्तार किया है, जो पिछले 10 वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के जरिए भारतीय नागरिकता प्राप्त करके भारत में रह रहा था।

मध्य प्रदेश एटीएस की जबलपुर इकाई ने एक चौंकाने वाला मामला उजागर किया है, जिसमें अफगानिस्तान का एक नागरिक लगभग 10 वर्षों से फर्जी पहचान के साथ भारत में रह रहा था। न केवल वह खुद को भारतीय नागरिक साबित कर चुका था, बल्कि अपने विदेशी साथियों के लिए भी दस्तावेज़ बनवाकर भारतीय पासपोर्ट दिलवा रहा था। एटीएस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जबलपुर में कुछ विदेशी युवक अवैध रूप से रह रहे हैं। जांच में जबलपुर के छोटी ओमती क्षेत्र से एक अफगानी नागरिक सोहबत खान पिता बदरुद्दीन खान को गिरफ़्तार किया गया।

72631337-53c
72631337-53c

खबर यह भी...जब फ्लाइट्स नहीं बढ़ा सकते तो बंद कर दो जबलपुर एयरपोर्ट और एयरलाइंस : HC

भारतीय पासपोर्ट बनवाकर कर ली शादी

पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि सोहबत खान भारत में पिछले 10 वर्षों से अवैध रूप से रह रहा था और उसने स्थानीय महिला से शादी भी कर ली थी। 2015 में उसने भारत का ड्राइविंग लाइसेंस बनवाया और फिर 2020 में भारतीय पासपोर्ट भी प्राप्त कर लिया। इतना ही नहीं, उसने पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में रह रहे अफगानी नागरिकों के लिए भी जबलपुर के फर्जी पते से दस्तावेज़ तैयार करवाए और पैसे लेकर उनके पासपोर्ट बनवाए। एटीएस के अनुसार अब तक ऐसे 20 अफगानी नागरिकों की पहचान हुई है जिनके लिए पासपोर्ट जबलपुर के पते से बनवाने की कोशिश की गई थी।

आधार कार्ड से लेकर पोस्ट ऑफिस तक फैला नेटवर्क

जांच में यह भी सामने आया कि पासपोर्ट बनवाने से ठीक पहले इन अफगानी नागरिकों के आधार कार्ड में ऑनलाइन पता बदलकर जबलपुर का फर्जी पता अपडेट किया गया। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस वेरिफिकेशन और पोस्ट ऑफिस से पासपोर्ट की डिलीवरी करवाई गई। इन दस्तावेजों को वैध बनवाने के लिए आरोपियों ने मोटी रकम दी। अब तक 10 लाख रुपये से ज़्यादा के लेनदेन की जानकारी एटीएस को मिली है।

गिरफ्तार किए गए स्थानीय सहयोगी

एटीएस ने सोहबत खान के साथ-साथ दो अन्य स्थानीय लोगों को भी गिरफ़्तार किया है:

1. दिनेश गर्ग, पिता श्रवण कुमार गर्ग, निवासी विजय नगर, उम्र 40 वर्ष – वर्तमान में वन विभाग में वनरक्षक पद पर पदस्थ और पिछले दो वर्षों से कलेक्टर कार्यालय के चुनाव सेल में पदस्थ था।

2. महेंद्र कुमार सुखदन, पिता माधव प्रसाद सुखदन, निवासी कटंगा (APN स्कूल के पास), उम्र 45 वर्ष।

इन दोनों आरोपियों पर दस्तावेज़ तैयार करवाने, पते सत्यापित करवाने और सरकारी कागजी प्रक्रियाओं में मदद करने का आरोप है।

बड़ी साजिश की कड़ियां तलाश रही ATS

सोहबत खान से पूछताछ जारी है और एटीएस को उम्मीद है कि इस गिरोह से जुड़े अन्य अफगानी नागरिकों और भारतीय सहयोगियों की भी जल्द गिरफ्तारी होगी। खासकर पुलिस वेरिफिकेशन कराने वाले कर्मचारियों, डाक विभाग के अधिकारियों, और जाली दस्तावेज़ बनाने वाले एजेंटों की तलाश की जा रही है।

खबर यह भी...महिला एसपी की आवाज में ठगी करने वाला जबलपुर का 9वीं पास ठग गिरफ्तार

पहले भी पकड़ा गया है नेपाली नागरिक

जबलपुर में रहकर पासपोर्ट बनवाने और फर्जी भारतीय नागरिक बनने का या पहला मामला नहीं है अभी कुछ दिनों पहले ही नेपाल का एक युवक दिल्ली एयरपोर्ट में पकड़ा गया था जो लंबे समय से जबलपुर में रह रहा था और यहां पर रहकर ही उसने पासपोर्ट बनवाया था। इन मामलों ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर कैसे कोई विदेशी व्यक्ति एक दशक तक फर्जी पहचान के साथ भारत में रह सकता है, शादी कर सकता है और इतने बड़े स्तर पर पासपोर्ट बनवाने का गिरोह चला सकता है। अब आधार कार्ड से लेकर वोटर आईडी और पासपोर्ट में पुलिस वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े हो गए है।

जांच जारी, जल्द और गिरफ्तारी संभव

यह मामला अब केवल फर्ज़ी पासपोर्ट और दस्तावेज़ का नहीं बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा और आपराधिक नेटवर्क से जुड़ता हुआ दिख रहा है। एटीएस अब इस पूरे नेटवर्क की जड़ों को खंगाल रही है। अफगानिस्तान से जुड़े होने के कारण केंद्रीय एजेंसियों की नज़र भी इस केस पर टिकी हुई है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢

🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Mp latest news | मध्य प्रदेश न्यूज | जलबपुर न्यूज | जबलपुर में अफगानी नागरिक गिरफ्तार‍

Tags:
  • मध्य प्रदेश न्यूज
  • ATS
  • Mp latest news
  • जलबपुर न्यूज
  • जबलपुर में अफगानी नागरिक गिरफ्तार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग