अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर BJP का ऐतिहासिक अभियान, 21 से 31 मई तक

Reena Sharma Vijayvargiya | Published:
Share
The sootr
The sootr

इंदौर की होल्कर वंश की रानी अहिल्याबाई की 300वीं जन्म जयंती के मौके पर बीजेपी एक समर्पित अभियान शुरू करने जा रही है। यह अभियान 21 से 31 मई के बीच चलेगा और इसका मुख्य उद्देश्य अहिल्याबाई के जीवन और उनके योगदान को जनता तक पहुंचाना है।

MP News : इंदौर की होल्कर वंश की रानी अहिल्याबाई की 300वीं जन्म जयंती के मौके पर बीजेपी (BJP) एक समर्पित अभियान शुरू करने जा रही है। यह अभियान 21 से 31 मई के बीच चलेगा और इसका मुख्य उद्देश्य अहिल्याबाई के जीवन और उनके योगदान को जनता तक पहुंचाना है। 31 मई को प्रदेशभर में अहिल्याबाई की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इस दौरान बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता उनके सुशासन, धार्मिक और सांस्कृतिक उत्थान, और समाज सुधार की कार्यों के बारे में जन जागरूकता फैलाएंगे।

खबर यह भी : आज महेश्वर जाएंगे सीएम मोहन यादव, देवी अहिल्याबाई को इस तरह करेंगे याद

बीजेपी का समावेशी सुशासन अभियान

इस अभियान के दौरान बीजेपी प्रमुख रूप से अहिल्याबाई के दूरदर्शी शासन और समावेशी विकास के सिद्धांतों को उजागर करेगी। पार्टी का लक्ष्य यह है कि समाज के हर वर्ग तक महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सुधार और विकास की योजनाओं की जानकारी पहुंचाई जाए। बीजेपी की केंद्र और राज्य सरकार के प्रयासों को प्रचारित करते हुए यह बताया जाएगा कि कैसे बीजेपी ने पिछड़े वर्गों के कल्याण और महिला सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

खबर यह भी : रानी अहिल्याबाई होलकर : एक आदर्श शासिका और भारतीय संस्कृति की संरक्षिका

14 मई को भोपाल में वर्कशॉप

अहिल्याबाई की जयंती के इस अभियान की शुरुआत 14 मई को भोपाल में बीजेपी प्रदेश कार्यालय में एक कार्यशाला से होगी। इस वर्कशॉप में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री, विधायक और अन्य प्रदेश पदाधिकारी शामिल होंगे। इसमें अहिल्याबाई की विरासत को लेकर दिशा-निर्देश दिए जाएंगे और अभियान के सफल संचालन के लिए जरूरी रणनीतियाँ तय की जाएंगी।

खबर यह भी : मां अहिल्याबाई के जन्मदिवस पर रहेगा एच्छिक अवकाश, सीएम शिवराज ने ग्वालियर में पाल, बघेल व धनकर समाज के सम्मेलन में की घोषणा

कार्यक्रमों की टाइमलाइन

  • कार्यक्रम की प्लानिंग - 16 से 18 मई तक
  • प्रदेश वक्ताओं की कार्यशालाएं - 14 मई
  • अभियान का क्रियान्वयन - 21 से 31 मई

समितियों का गठन

अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रदेश और जिला स्तर पर समितियां बनाई जाएंगी। इन समितियों में बीजेपी के पदाधिकारी, महिला मोर्चा की अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष और कार्यक्रम प्रमुख शामिल होंगे।

खबर यह भी : रानी अहिल्याबाई होलकर : एक आदर्श शासिका और भारतीय संस्कृति की संरक्षिका

अभियान में होने वाले प्रमुख कार्यक्रम

  • प्रतियोगिताएं और सेमिनार :- 21 से 31 मई तक प्रदेशभर में कॉलेजों, विश्वविद्यालयों में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
  • महिला सशक्तिकरण पर कार्यक्रम :- महिला एनजीओ और नगरीय निकायों द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
  • पुस्तिकाएं और पम्पलेट्स का वितरण :- अहिल्याबाई की जीवन गाथा और उनके योगदान पर आधारित साहित्य जनता के बीच वितरित किया जाएगा।
  • कार्यक्रमों में महिला जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी : महिला जनप्रतिनिधियों को आयोजन में प्रमुख भूमिका दी जाएगी।

शोभा यात्राएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम

देवी अहिल्या बाईकी विरासत का उत्सव मनाते हुए भव्य शोभा यात्राएं निकाली जाएंगी। इन यात्राओं में उनके सांस्कृतिक और आध्यात्मिक योगदान को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ ही, स्वदेशी बुनाई परंपराओं को पुनर्जीवित करने के लिए महेश्वरी साड़ी प्रदर्शनी और हथकरघा हाट का आयोजन भी किया जाएगा।

महिला और युवा पर विशेष फोकस

  • अभियान में महिलाओं और युवाओं को विशेष रूप से शामिल किया जाएगा।
  • महिलाओं के लिए वॉकेथॉन :- महिला नेताओं के नेतृत्व में वॉकेथॉन और दौड़ का आयोजन किया जाएगा।
  • युवाओं के लिए सेमिनार :- शैक्षिक संस्थानों में सेमिनार आयोजित किए जाएंगे ताकि छात्रों को अहिल्याबाई की विरासत, नेतृत्व और सामाजिक सुधार के बारे में बताया जा सके।
Tags:
  • बीजेपी
  • अभियान
  • प्रदेशभर
  • आध्यात्मिक
  • जयंती
  • देवी अहिल्या बाई
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर