IVF
एम्स भोपाल में शुरू हुआ एमपी का पहला गवर्नमेंट IVF सेंटर, 80% तक होगा सस्ता इलाज
Kaushiki | Aug 25, 2026, 11:47 IST
AIIMS Bhopal Govt IVF Centre
मध्य प्रदेश के एम्स भोपाल में राज्य का पहला सरकारी आईवीएफ (IVF) सेंटर शुरू हो गया है। निजी सेंटरों में 4 लाख तक होने वाला इलाज अब यहां सिर्फ 75 हजार में होगा। मरीज को जांच, काउंसिलिंग और एडवांस्ड एआरटी ट्रीटमेंट एक ही जगह मिलेगा।
AIIMS Bhopal Govt IVF Centre: संतान सुख की चाह रखने वाले मध्यमवर्गीय और गरीब दंपतियों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर आई है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित एम्स में प्रदेश का पहला सरकारी आईवीएफ एवं फर्टिलिटी सेंटर शुरू हो गया है।
अब तक आईवीएफ तकनीक से इलाज कराने के लिए मरीजों को निजी अस्पतालों और महंगे फर्टिलिटी क्लिनिकों के चक्कर काटने पड़ते थे। निजी सेंटरों में इस इलाज पर लगभग डेढ़ लाख से चार लाख रुपए तक का भारी खर्च आता था। यह खर्च आम आदमी के बजट से पूरी तरह बाहर होता था।
एम्स भोपाल के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में खुले इस नए सेंटर से आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। अब यहां यह इलाज महज 75 हजार रुपए के आसपास हो जाएगा।
यह निजी अस्पतालों की तुलना में लगभग 80 प्रतिशत तक सस्ता है। एम्स के डायरेक्टर डॉ. नरेंद्र कोतवाल ने इस सेंटर का उद्घाटन किया। दावा किया गया है कि किसी भी सरकारी मेडिकल संस्थान में ये प्रदेश की पहली ऐसी एडवांस्ड लैब और यूनिट है।
इस सेंटर में महिला और पुरुष दोनों की रिप्रोडक्टिव प्रॉब्लेम्स की जांच, काउंसिलिंग और एडवांस इलाज एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा मरीजों की सुविधा और सुरक्षा का पूरा ध्यान एआरटी नियमों के तहत रखा जाएगा।
![IVF]()
आईवीएफ (IVF) का पूरा नाम इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (In Vitro Fertilization) है। इसे आम भाषा में लोग टेस्ट ट्यूब बेबी प्रक्रिया भी कहते हैं। जब कोई महिला नैचुरली गर्भधारण नहीं कर पाती, तब इस तकनीक की मदद ली जाती है।
इस प्रक्रिया में महिला के ओवरी से मैच्योर एग्स बाहर निकाले जाते हैं। लैब में मेल के स्पर्म के साथ उनका फर्टिलाइजेशन कराया जाता है। इसके बाद लैब में एम्ब्र्यो (Embryo) तैयार होता है। तैयार एम्ब्र्यो को महिला के बच्चेदानी (Uterus) में सफलतापूर्वक रख दिया जाता है।
![IVF]()
एम्स भोपाल में आने वाले हर मरीज को सीधे आईवीएफ कराने की सलाह नहीं दी जाएगी। डॉक्टरों की टीम पहले मरीज की पूरी मेडिकल हिस्ट्री और रिपोर्ट देखेगी। शुरुआत में ओव्यूलेशन की निगरानी की जाएगी।
दवाओं से एग बनाने की कोशिश होगी। इसके बाद आईयूआई (Intrauterine Insemination) जैसी सरल तकनीक का प्रयोग किया जाएगा। जब ये तरीके काम नहीं करेंगे, तब ही आईवीएफ या आईसीएसआई (ICSI) तकनीक अपनाई जाएगी।
एम्स के इस नए फर्टिलिटी सेंटर में एडवांस्ड क्रायोप्रिजर्वेशन की सुविधा मौजूद है। अगर किसी मरीज को मेडिकल कारणों से बाद में बच्चा चाहिए तो वह अपने एग्स सुरक्षित रख सकता है।
कैंसर या अन्य गंभीर बीमारियों के मरीज इलाज से पहले एग्स या स्पर्म फ्रीज करवा सकते हैं। इसके अलावा मेल्स के लिए सीमन एनालिसिस की जांच भी यहीं हो जाएगी। इससे मेल्स को बाहर के लैब में नहीं भटकना पड़ेगा।
प्राइवेट क्लिनिकों में पैकेज के नाम पर मरीजों से लाखों रुपए वसूले जाते हैं। कई बार छिपे हुए खर्चों से मरीजों का बजट बिगड़ जाता है। एम्स भोपाल में इलाज पूरी तरह पारदर्शी होगा। दवाइयों और लैब का कुल खर्च लगभग 75 हजार रुपए आएगा। इससे गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को बहुत बड़ी आर्थिक मदद मिलेगी।
एम्स भोपाल का ये सेंटर केंद्र सरकार के एआरटी एक्ट (ART Act) के तहत काम करेगा। यहां हर मरीज की प्राइवेसी और कंसेंट का पूरा सम्मान किया जाएगा।
इलाज (IVF technique) के हर स्टेप पर मरीज को पूरी जानकारी दी जाएगी। सेंटर में क्लीनिकल रिसर्च और मेडिकल स्टूडेंट्स की ट्रेनिंग भी होगी। इससे राज्य में फर्टिलिटी एक्सपर्ट्स की नई टीम भी तैयार हो सकेगी।
दिन-रात तालाब में रहने को मजबूर है ये बच्चा, अनंत अंबानी ने लिया इलाज का जिम्मा
रूंगटा यूनिवर्सिटी की नई खोज: 5-FU हाइड्रोजेल से त्वचा कैंसर का इलाज होगा आसान
निजी अस्पताल बिलिंग नियम : अब इमरजेंसी में बिना पैसे जमा किए तुरंत मिलेगा इलाज
कैशलैस इलाज की तैयारी तेज, कर्मचारियों ने कहा- पेंशनरों को भी योजना से जोड़िए
अब तक आईवीएफ तकनीक से इलाज कराने के लिए मरीजों को निजी अस्पतालों और महंगे फर्टिलिटी क्लिनिकों के चक्कर काटने पड़ते थे। निजी सेंटरों में इस इलाज पर लगभग डेढ़ लाख से चार लाख रुपए तक का भारी खर्च आता था। यह खर्च आम आदमी के बजट से पूरी तरह बाहर होता था।
आम लोगों को बड़ी राहत
यह निजी अस्पतालों की तुलना में लगभग 80 प्रतिशत तक सस्ता है। एम्स के डायरेक्टर डॉ. नरेंद्र कोतवाल ने इस सेंटर का उद्घाटन किया। दावा किया गया है कि किसी भी सरकारी मेडिकल संस्थान में ये प्रदेश की पहली ऐसी एडवांस्ड लैब और यूनिट है।
इस सेंटर में महिला और पुरुष दोनों की रिप्रोडक्टिव प्रॉब्लेम्स की जांच, काउंसिलिंग और एडवांस इलाज एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा मरीजों की सुविधा और सुरक्षा का पूरा ध्यान एआरटी नियमों के तहत रखा जाएगा।
क्या होता है IVF और कैसे करता है काम
इस प्रक्रिया में महिला के ओवरी से मैच्योर एग्स बाहर निकाले जाते हैं। लैब में मेल के स्पर्म के साथ उनका फर्टिलाइजेशन कराया जाता है। इसके बाद लैब में एम्ब्र्यो (Embryo) तैयार होता है। तैयार एम्ब्र्यो को महिला के बच्चेदानी (Uterus) में सफलतापूर्वक रख दिया जाता है।
IVF
स्टेप बाय स्टेप समझिए पूरी IVF प्रक्रिया
- स्टेप 1 (ओव्यूलेशन इंडक्शन): दवाओं और इंजेक्शन से महिला के ओवरी में कई अंडे तैयार किए जाते हैं।
- स्टेप 2 (एग रिट्रीवल): एक छोटी माइनर सर्जरी से मैच्योर एग्स को शरीर से बाहर निकाला जाता है।
- स्टेप 3 (फर्टिलाइजेशन): प्रयोगशाला के विशेष वातावरण में अंडे और स्पर्म का मिलन कराया जाता है।
- स्टेप 4 (एम्ब्रियो कल्चर): फर्टिलाइजेशन के बाद लेबोरेटरी में भ्रूण को तीन से पांच दिनों तक डेवेलप किया जाता है।
- स्टेप 5 (एम्ब्रियो ट्रांसफर): सबसे स्वस्थ और मजबूत भ्रूण को महिला की बच्चेदानी (Uterus) में ट्रांसफर कर दिया जाता है।
आईवीएफ से पहले मिलेंगे ये प्राइमरी ऑप्शन
दवाओं से एग बनाने की कोशिश होगी। इसके बाद आईयूआई (Intrauterine Insemination) जैसी सरल तकनीक का प्रयोग किया जाएगा। जब ये तरीके काम नहीं करेंगे, तब ही आईवीएफ या आईसीएसआई (ICSI) तकनीक अपनाई जाएगी।
फीटस और स्पर्म सुरक्षित रखने की नई सुविधा
कैंसर या अन्य गंभीर बीमारियों के मरीज इलाज से पहले एग्स या स्पर्म फ्रीज करवा सकते हैं। इसके अलावा मेल्स के लिए सीमन एनालिसिस की जांच भी यहीं हो जाएगी। इससे मेल्स को बाहर के लैब में नहीं भटकना पड़ेगा।
सस्ता और पारदर्शी होगा इलाज का खर्च
मरीज की सुरक्षा का पूरा ध्यान
इलाज (IVF technique) के हर स्टेप पर मरीज को पूरी जानकारी दी जाएगी। सेंटर में क्लीनिकल रिसर्च और मेडिकल स्टूडेंट्स की ट्रेनिंग भी होगी। इससे राज्य में फर्टिलिटी एक्सपर्ट्स की नई टीम भी तैयार हो सकेगी।
FAQ
- एम्स भोपाल में IVF का कुल कितना खर्च आएगा?
एम्स भोपाल में आईवीएफ के इलाज का कुल खर्च लगभग 75 हजार रुपए आएगा, जो कि प्राइवेट अस्पतालों और सेंटरों की तुलना में लगभग 80 प्रतिशत तक सस्ता है। - क्या एम्स भोपाल में स्पर्म और एग फ्रीज करने की सुविधा उपलब्ध है?
हां, एम्स भोपाल के नए फर्टिलिटी सेंटर में एग्स, स्पर्म और तैयार भ्रूण को भविष्य के लिए सुरक्षित और फ्रीज करने की आधुनिक क्रायोप्रिजर्वेशन सुविधा मौजूद है। - आईवीएफ प्रक्रिया की जरूरत किन परिस्थितियों में पड़ती है?
जब फैलोपियन ट्यूब ब्लॉक हो, स्पर्म काउंट बहुत कम हो, ओव्यूलेशन में समस्या हो या अन्य प्राकृतिक तरीकों से गर्भधारण न हो पा रहा हो, तब आईवीएफ की जरूरत पड़ती है।
दिन-रात तालाब में रहने को मजबूर है ये बच्चा, अनंत अंबानी ने लिया इलाज का जिम्मा
रूंगटा यूनिवर्सिटी की नई खोज: 5-FU हाइड्रोजेल से त्वचा कैंसर का इलाज होगा आसान
निजी अस्पताल बिलिंग नियम : अब इमरजेंसी में बिना पैसे जमा किए तुरंत मिलेगा इलाज
कैशलैस इलाज की तैयारी तेज, कर्मचारियों ने कहा- पेंशनरों को भी योजना से जोड़िए
इंदौर के स्वच्छता अवार्ड पर कहीं जश्न, कहीं गुस्सा, शहर पूछ रहा कहां गया हमारा नंबर 1 का ताज
By Sanjay Gupta
बैंक खातों पर डिजिटल निगरानी : लाखों के ऑनलाइन लेनदेन पर सख्त एक्शन, खाता चालू कराने लगाने पड़ रहे हैं महीनों चक्कर
By Umeshwari Baghel
एमपी शिक्षक भर्ती में फिर जगी पदवृद्धि की उम्मीद, 20 दिसंबर की TET से पहले मिलेगी खुशखबरी?
By Aman Vaishnav
राजस्थान में निवेश और रोजगार के बड़े-बड़े दावे, लेकिन उद्योग से भर्ती संस्थानों तक कई बड़े पद खाली
By Raghvendra Singh Rathore
बरगी क्रूज हादसा: 13 मौतों की जांच में 2 महीने की और मोहलत, 9 जनवरी तक आएगी रिपोर्ट
By Arohi Raj
रिश्वत लेने में पटवारी सबसे आगे, अभी तक नौ पकड़े गए, घूसखोरी में नंबर दो पर पुलिस विभाग
By Sanjay Gupta
फर्जी कोर्ट आदेश से 129 वेबसाइट ब्लॉक! नकली QR कोड और ईमेल से सरकार को लगाया चूना, राजस्थान में FIR की तैयारी
By Jageshwar Prasad