MP में अनमोल 2.0 पोर्टल का शुभारंभ, सीएम मोहन बोले- नए अस्पतालों को 40% तक मिलेगी सब्सिडी

Sandeep Kumar | Apr 07, 2025, 23:53 IST
Share
anmol-2-0-launch
anmol-2-0-launch

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर "अनमोल 2.0" पोर्टल का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं का ऐलान किया गया है।

विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने होटल कोर्टयार्ड मैरियट में आयोजित एक कार्यक्रम में "अनमोल 2.0" पोर्टल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी और इसे राज्य के स्वास्थ्य प्रबंधन में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

aec3a483-022
aec3a483-022

मुख्यमंत्री ने कहा, "मध्यप्रदेश को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है।" उन्होंने यह भी कहा कि समाज को भी स्वास्थ्य क्षेत्र में सक्रिय करना आवश्यक है, ताकि हर नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

मेडिकल पर्यटन को बढ़ावा देने की योजना

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में मेडिकल पर्यटन को बढ़ावा देने का वादा करते हुए कहा कि प्रदेश के बड़े शहरों में निजी अस्पतालों को प्रमोट किया जाएगा और नए अस्पतालों को 40% तक सब्सिडी दी जाएगी। इसके अलावा, गंभीर रोगियों के लिए हवाई एंबुलेंस और हेलीकॉप्टर सेवाओं के माध्यम से अस्पतालों तक पहुंचने की व्यवस्था की जाएगी। इस सेवा का लाभ आयुष्मान कार्ड धारकों को नि:शुल्क दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़िए... बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री की फिरकी में फंसी मुंबई पुलिस

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार दिशा में महत्वपूर्ण कदम

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत द्वारा कोरोना काल में किए गए प्रभावी नेतृत्व और सफल टीकाकरण अभियान की सराहना की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को "अनमोल 2.0" पोर्टल के शुभारंभ पर बधाई दी और कहा कि यह पोर्टल राज्य के स्वास्थ्य प्रबंधन को और सुदृढ़ करेगा।

ये खबर भी पढ़िए... भोपाल में मंत्री के अफसर की पत्नी से छेड़छाड़, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ रही

मुख्यमंत्री ने यह भी जानकारी दी कि राज्य में मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ाई जा रही है और पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल के तहत अस्पतालों के संचालन में सुधार की पहल की गई है। यह कदम स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा।

ये खबर भी पढ़िए... 7 हार्ट पेशेंट की मौत का आरोपी फर्जी डॉक्टर नरेंद्र जॉन केम प्रयागराज से गिरफ्तार

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल का योगदान

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने भी राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र में किए गए सुधारों का जिक्र किया। उन्होंने मातृ और शिशु मृत्यु दर में कमी लाने और गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण को बढ़ाने के प्रयासों को सराहा। साथ ही, उन्होंने गर्भवती महिलाओं को नियमित जांच करवाने की अपील की और कहा कि राज्य स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार मजबूत कर रहा है।

ये खबर भी पढ़िए... इंदौर में कन्फेक्शनरी व्यापारी गंगवानी एक्सपायरी माल से बना रहा था बच्चों की जैली

Tags:
  • MP News
  • सीएम मोहन यादव
  • मोहन यादव
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • एमपी स्वास्थ्य विभाग
  • उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला
  • अनमोल 2.0 पोर्टल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच