गुंडा जीतू यादव की गैंग का एक और वीडियो, दर्जन भर कारों से गए थे घर
Sanjay Gupta | Jan 16, 2025, 13:58 IST
Jeetu gang INDORE
गुंडा जीतू अपने सिर से सत्ताधारी दल बीजेपी का हाथ हटने के बाद से ही भागता फिर रहा है। पुलिस गिरफ्तारी ले सकती है इसी डर से अब वह मोबाइल बंद कर कहीं छिपा हुआ है।
INDORE. गुंडा जीतू अपने सिर से सत्ताधारी दल बीजेपी का हाथ हटने के बाद से ही भागता फिर रहा है। पुलिस गिरफ्तारी ले सकती है इसी डर से अब वह मोबाइल बंद कर कहीं छिपा हुआ है। सिंधी कालोनी में पार्षद कमलेश कालरा के घर पर अंदर जो कांड जीतू जाटव उर्फ यादव उर्फ देवतवार के समर्थक गुंडों ने किया, उसका वीडियो तो आया ही था, अब एक और वीडियो मोहल्ले में रहवासियों द्वारा बनाया गया सामने आया है। इसमें जीतू के गुंड़ों की गैंग का उत्पात साफ दिख रहा है।
इंदौर में जीतू, भाऊ के करीबी गुंडे ने जन्मदिन पर CM की फोटो के साथ छपवाया विज्ञापन
जीतू की गैंग के 50 से ज्यादा समर्थक गुंडे दर्जन भर कारों में भरकर मोहल्ले में कालरा के घर पर चार जनवरी की दोपहर में पहुंचे थे। एक के पीछे एक कारों का काफिला फिल्मी स्टाइल में कालरा के कर के बाहर रूकता है और इस काफिले से पूरे मोहल्ले का ट्रैफिक बंद हो जाता है। इन कारों से निकलते हैं जीतू के गुंडे और घर में धड़ाधड़ गालियां देते हुए घुसते हैं। इसके बाद वह निर्वस्त्र करनेव वाला कांड कर बाहर आते हैं और पूरे मोहल्ले में उनकी गालियों की गूंज चलती है। सब हतप्रभ रहते हैं कि पार्षद के घर चल क्या रहा है। कुछ गुंडे बार-बार घर के अंदर जाते और गालियां देते दिखते हैं और वहीं कुछ गाड़ियों में बैठने लगते हैं और साथियों को बुलाते हैं चलो अब।
BJP इंदौर नगराध्यक्ष में टीनू, सुमित, मुकेश और बबलू में कौन, उधर चिंटू मुश्किल में
इन गुंडों ने अंदर जो किया वह वीडियो तो चार जनवरी को सामने आ चुका था। इसमें घर के अंदर कालरा के बच्चे को निर्वस्त्र करने, महिलाओं को गालियां देने, पिस्टल लहराने, दादी के गर्दन पर चाकू रखने और बाप को धमकी देने, जीतू यादव के समर्थक होने वाली सभी हरकते करते हैं। साथ ही इन हरकतों का वीडियो उनके साथी द्वारा ही बनाया जाता है।
उधर एसआईटी ने इस मामले में पांच और आरोपियों को सीहोर के पास ढाबे से गिरफ्तार होने की बात कही है। एडिशनल डीसीपी जोन 4 आनंद यादव ने बताया कि शैलेंद्र उर्फ पिंटू शिंदे, विशाल गोस्वामी, गोलू उर्फ अभिजीत आदीवाल, धीरज शिंदे और संतोष केमियां को गिरफ्तार किया गया है।
![cdd7cb2b-5cd]()
गुंडे जीतू ने झूठकर बोलकर लड़ा था चुनाव, 11 केस हैं पर शपथपत्र में 2 केस ही बताए
पकड़े गए आरोपी में से एक पिंटू उर्फ शैलेंद्र पिता श्रवण कुमार शिंदे निवासी शिलानाथ कैंप, जीतू का एकदम मुहं लगा हुआ है। हाल ही में जीतू के मनाए गए जन्मदिन के दौरान भी यह पूरी तरह से जीतू के साथ रहा। इसी दौरान गुंडा पहलवान राकेश कुशवाहा भी था, जिसने 13 जनवरी को अपना जन्मदिन मनाया और यह भी जीतू का करीबी है और अपने जन्मदिन के पोस्टर में सीएम डॉ. मोहन यादव तक के फोटो चस्पा किए।
इंदौर कस्टम ने शारजाह से लाई गई 35 हजार नकली सिगरेट पकड़ी
इंदौर में जीतू, भाऊ के करीबी गुंडे ने जन्मदिन पर CM की फोटो के साथ छपवाया विज्ञापन
इस तरह दिख रहा है वीडियो में उत्पात
BJP इंदौर नगराध्यक्ष में टीनू, सुमित, मुकेश और बबलू में कौन, उधर चिंटू मुश्किल में
घर के अंदर यह सब किया था जिसका पहले वीडियो आया
उधर पांच और आरोपी गिरफ्तार
cdd7cb2b-5cd
गुंडे जीतू ने झूठकर बोलकर लड़ा था चुनाव, 11 केस हैं पर शपथपत्र में 2 केस ही बताए
पकड़ा गया पिंटू एकदम खास है जीतू को
इंदौर कस्टम ने शारजाह से लाई गई 35 हजार नकली सिगरेट पकड़ी
मंडला में बनेगा टाइगर सफारी जू, सीएम मोहन यादव की घोषणा, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला 36 करोड़ का बोनस
By Sanjay Dhiman
बच्चों के भोजन का अधिकार: आधार नहीं तो भी मिले आंगनवाड़ी और मध्याह्न भोजन, भोपाल अधिवेशन में उठी मांग
By Sandeep Kumar
पुलिस की ड्यूटी 55 जिलों में, इलाज का नेटवर्क क्यों रह गया पीछे? कैशलेस सुरक्षा में अस्पतालों की पहुंच बनी बड़ा सवाल
By Ramanand Tiwari
मध्यप्रदेश में फार्मासिस्ट के 1132 पद खाली, सरकारी अस्पताल से दवा सुरक्षा तक निगरानी किसके भरोसे?
By Ramanand Tiwari
इंदौर बैठक में हंगामा, कांग्रेस कार्यकर्ता बोले- राहुल गांधी से हमें नहीं मिलवाया, बड़े नेता मिल लिए
By Sanjay Gupta
mp top news: खबरें काम की...विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, एमपी के प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना का करेंगे बहिष्कार
By Sanjay Dhiman
IDA की स्कीम 171 के पीड़ित फिर उतरेंगे मैदान में, मीटिंग में बोले, BJP को जीवन भर से दे रहे वोट
By Sanjay Gupta