एमपी पुलिस भर्ती में हर लेवल पर होगी KYC, पहचान में गलती तो सीधा बाहर

Aman Vaishnav | Feb 09, 2026, 17:48 IST
Share
arakshak bharti 2025 kyc biometric live exam requirements
arakshak bharti 2025 kyc biometric live exam requirements

मध्यप्रदेश पुलिस भर्ती के दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बार शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीपीटी) के दौरान आधार ई-केवाईसी वेरीफाई अनिवार्य किया गया है। फिजिकल टेस्ट की प्रोसेस 15 दिनों में पूरी की जाएगी।

News In Short

  • शारीरिक दक्षता परीक्षा 23 फरवरी 2026 से 10 मार्च तक आयोजित होगी।
  • 53 हजार उम्मीदवार दूसरे चरण के लिए चयनित किए गए हैं।
  • आधार ई-केवाईसी सत्यापन से उम्मीदवारों की पहचान होगी।
  • 10 शहरों में पीपीटी परीक्षा आयोजित की जाएगी।
  • 30 संदिग्ध उम्मीदवारों की पहचान बायोमैट्रिक छेड़छाड़ के बाद की गई।

News In Detail

एमपी पुलिस भर्ती में आरक्षक (जीडी) और आरक्षक (रेडियो) के 7500 पदों पर दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीपीटी) 23 फरवरी 2026 से 10 मार्च तक होगी। ऑनलाइन एग्जाम 30 अक्टूबर से 15 दिसंबर के बीच हुई थी। इसके रिजल्ट 25 जनवरी को घोषित किए गए थे। सफल अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के साथ 800 मीटर दौड़, लंबी कूद और गोला फेंक की परीक्षा देनी होगी। यह परीक्षा एमपी के 10 सिलेक्ट केंद्रों पर रोजाना सुबह 6 बजे से शुरू होगी।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार इस बार फिजिकल एप्टीट्यूड एग्जाम में आधार ई-केवाईसी सत्यापन अनिवार्य किया गया है। अब उम्मीदवार की पहचान बार-बार होगी। पुलिस ने चेतावनी दी है कि उम्मीदवार का आधार नंबर लॉक न हो, ताकि किसी भी धोखाधड़ी की कोशिश पहले ही पकड़ी जा सके।

15 दिनों में पूरी होगी प्रक्रिया

मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय ने बताया कि 53 हजार उम्मीदवारों को दूसरे चरण के लिए बुलाया गया है। यह प्रक्रिया 15 दिनों में पूरी की जाएगी।फिजिकल टेस्ट के दौरान पहले दो दिन 200-200 उम्मीदवारों की परीक्षा होगी। तीसरे दिन से रोज 400 उम्मीदवारों की परीक्षा ली जाएगी।

ऑनलाइन परीक्षा में सफल उम्मीदवार अपना एडमिट लेटर esb.mp.gov.in से डाउनलोड करें। शारीरिक परीक्षा की तारीख और केंद्र में कोई बदलाव नहीं होगा। निर्धारित तारीख और स्थान पर ही पहुंचें।

आरक्षक भर्ती-2023 में 30 संदिग्ध पकड़े गए

आरक्षक भर्ती-2023 में बायोमैट्रिक के 60% मैच पर आधार अपडेट किया गया। इसके जरिए खामी का फायदा उठाकर डमी कैंडिडेट बैठाए गए। आधार एजेंट और सॉल्वर नेटवर्क का खुलासा हुआ। इसमें 30 संदिग्ध पकड़े गए। रेटिना और फिंगरप्रिंट में छेड़छाड़ करने के बाद ये लोग पकड़े जाते थे।

ग्राउंड लेवल पर होगी पहचान

मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती 2025 में भर्ती के दौरान पीपीटी के अलग-अलग चरणों में आधार ई-केवाईसी अनिवार्य होगा। अब प्रतिशत का विकल्प खत्म कर दिया गया है। बायोमैट्रिक मैच पूरी तरह से नहीं हुआ तो ऑथेंटिकेशन फेल माना जाएगा और उम्मीदवार परीक्षा से बाहर हो जाएगा। पहचान की जांच ऑनलाइन नहीं बल्कि, ग्राउंड लेवल पर की जाएगी।

इन शहरों में होगी पीपीटी

भोपाल समेत 10 शहरों में पीपीटी परीक्षा होगी। भोपाल में लाल परेड ग्राउंड, इंदौर में एमटीडी परिसर, जबलपुर में रांझी, ग्वालियर में 14वीं वाहिनी विसबल कम्पू, उज्जैन में महानंदा एरीना, सागर में इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज, रीवा में 9वीं वाहिनी, बालाघाट में 36वीं वाहिनी, रतलाम में भगत सिंह महाविद्यालय जावरा, मुरैना में 5वीं वाहिनी विसबल में परीक्षा आयोजित होगी।

ये खबरें भी पढ़िए...

हाईकोर्ट ने आरक्षक भर्ती पर लगाई रोक, अगली सुनवाई तक नहीं दिया जाएगा जॉइनिंग लेटर

एमपी पुलिस आरक्षक भर्ती: वेटिंग लिस्ट से 1000 अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका

KMF SHIMUL Vacancy में मैनेजर सहित 194 पदों पर भर्ती, जानें क्वालिफिकेशन

सरकारी नौकरी: रेलवे में 22 हजार पदों पर भर्ती, 10वीं पास जल्दी करें अप्लाई

Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • मध्यप्रदेश पुलिस
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • पुलिस मुख्यालय राजस्थान
  • एमपी पुलिस भर्ती
  • आरक्षक भर्ती 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज