इंदौर में आसाराम इलाज के लिए नहीं आए, बड़े कारोबारियों से की गुपचुप मुलाकात, यह है मामला

Sanjay Gupta | Published:
Share
thesootr
thesootr

दुष्कर्म के आरोपी आसाराम, जिन्हें इलाज के लिए 31 मार्च तक जमानत मिली थी, एक बार फिर मुश्किल में पड़ गए हैं। शनिवार को, सुप्रीम कोर्ट की शर्तों का उल्लंघन करते हुए, उन्होंने अपने अनुयायियों को बुलाया और प्रवचन भी दे दिए।

उपचार के लिए 31 मार्च तक जमानत पर आए दुष्कर्म के आरोपी आसाराम फिर मुश्किल में है। शनिवार को उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की शर्तों का उल्लंघन करते हुए अनुयायियों को बुलाया और प्रवचन भी दे डाला। 'द सूत्र' की इस खबर के बाद हड़कंप मच गया और शनिवार रात होते-होते वह आश्रम से गायब हो गए और कहीं और चले गए हैं। लेकिन 'द सूत्र' दूसरा बड़ा खुलासा कर रहा है। दरअसल आसाराम प्रवचन और इलाज दोनों के लिए ही आश्रम नहीं आए हैं। बल्कि इस खास काम के लिए आए हैं।

करोड़ों की वसूली है मुख्य लक्ष्य

मामला छोटा-मोटा नहीं, बल्कि करोड़ों रुपए के हिसाब का है। दरअसल आश्रम में आने वाले करोड़ों रुपए के चंदे को आसाराम और उनके आश्रम प्रबंधन ने अपने करीबी कारोबारी, व्यापारियों को ब्याज पर दिया हुआ है। जब 31 अगस्त 2013 को उनकी गिरफ्तारी हुई तो बाजार में उस समय करोड़ों रुपए की राशि नजदीकी लोगों के पास ब्याज पर चल रही थी, इससे उन्हें मोटा ब्याज आ रहा था। लेकिन समय के साथ यह राशि इधर-उधर हो गई और इसका हिसाब-किताब गड़बड़ने लगा। इसी राशि के हिसाब-किताब के लिए आसाराम ने इंदौर का रूख किया और करीब 84 साल की उम्र में भी कार से इंदौर पहुंचे।

खबर यह भी...

सबसे बड़ा लेनदार एक चाय वाला

सूत्र को मिली जानकारी के अनुसार, आसाराम से लेन-देन करने वाला सबसे बड़ा कारोबारी एक चाय उद्योगपति है। सिंधी समाज के इस चाय उद्योगपति का बड़ा ब्रांड है। सबसे अधिक राशि इसी के पास चल रही है। इसने आश्रम में आसाराम से मुलाकात भी की थी। इसके साथ ही कुछ अन्य व्यापारियों को भी आसाराम ने बुलाया था और मुलाकात की थी। फोन तो एक अखबार मालिक को भी गया था, लेकिन उसने मुलाकात नहीं की। कुछ और लोगों को भी फोन गए थे और आश्रम में मिलने बुलाया गया था।

कहीं इन्होंने ही तो लीक नहीं कराया वीडियो

शक तो इस बात का भी है कि इस राशि की वसूली के लिए आसाराम दबाव नहीं बना सके, इसके लिए आसाराम ने आश्रम में मुलाकात करते हुए और प्रवचन देते हुए वीडियो जानबूझकर बनाया गया और लीक किया गया। हुआ भी वही, वीडियो लीक होते ही हड़कंप मच गया और आसाराम को इंदौर के अपने मुख्य आश्रम को छोड़ना पड़ा।

खबर यह भी...

प्रवचन के दौरान भी कर ली कमाई

वहीं यह भी सामने आया है कि आसाराम ने आश्रम में जो प्रवचन दिए, इसके लिए भी उसने कमाई कर डाली। इसमें 1100 से लेकर 11 हजार रुपए की वीआईपी, वीवीआईपी रसीद काटी गई और खास लोगों को ही आश्रम में इंट्री दी गई थी। सतर्कता इतनी रखी गई कि अनुयायियों के फोन, गैजेट्स सभी बाहर रखवा लिए गए थे। लेकिन बाहर खिड़की से किसी ने दीवार के छेद से वीडियो बना लिया और इसे लीक कर दिया।

इन शर्तों पर हुई थी जमानत

आसाराम को कोर्ट से जमानत कड़ी शर्तों के साथ मिली थी

  • वह अनुयायियों से नहीं मिलेगा
  • साधकों से समूह में मुलाकात नहीं करेंगे
  • सार्वजनिक तौर पर प्रवचन नहीं देगा
  • मीडिया से बात नहीं करना है
  • तीन गार्ड साथ रहेंगे, इसका खर्च वहीं उठाएंगे

thesootr links

'द सूत्र' की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • मध्य प्रदेश
  • आसाराम न्यूज
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • आसाराम
  • आसाराम को मिली पैरोल
  • asaram bapu latest news
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर