एमपी पहुंचा बाबरी मस्जिद विवाद, अशोकनगर के बीजेपी नेता ने टॉयलेट नाम रखा बाबर

thesootr Desk | Dec 09, 2025, 14:08 IST
Share
babar-toilet-posters-in-ashoknagar-
babar-toilet-posters-in-ashoknagar-

पश्चिम बंगाल से शुरू हुआ 'बाबर' के नाम पर विवाद अब मध्यप्रदेश के अशोकनगर तक पहुंच गया है। यहां बीजेपी नेता ने शहर के एक सार्वजनिक शौचालय का नाम 'बाबर शौचालय' रख दिया।

Bhopal. पश्चिम बंगाल से शुरू हुआ 'बाबर' के नाम पर विवाद अब मध्यप्रदेश पहुंच गया है। अशोकनगर में एक सामुदायिक शौचालय पर 'बाबर शौचालय' नाम के पोस्टर लगाए गए हैं। ये पोस्टर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बबलू यादव और उनके साथियों ने नगर पालिका के शौचालय पर चिपकाए हैं।

यादव ने बताया कि ये कार्रवाई पश्चिम बंगाल में विधायक हुमायूं कबीर द्वारा बाबरी मस्जिद की नींव रखे जाने के विरोध में की गई है। उन्होंने बाबर को आक्रांता बताया है। उन्होंने कहा कि इसी वजह से यह पोस्टर लगाए गए हैं।

76fc8c9f-c84
76fc8c9f-c84

इसलिए बाबर शौचालय रखा नाम

यादव ने बताया कि भारत वीर महाराणा प्रताप और शिवाजी जैसे महापुरुषों की भूमि है। बाबर एक आक्रांता था, जिसने हिंदू मंदिरों को तोड़ा और भारत देश को लूटा।

ऐसे आक्रांता को महान बताकर उसका महिमामंडन किया जा रहा है, जिसका हम पुरजोर विरोध करते हैं। अध्यक्ष यादव ने तर्क दिया कि बाबर के नाम पर मस्जिदें नहीं, बल्कि यही शौचालय का नाम होना चाहिए। इसलिए हमने इसका नाम 'बाबर शौचालय' रखा है।

147d6c1d-0e4
147d6c1d-0e4

ये खबरें भी पढ़ें...

पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद बनाने की रखी नींव, निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने काटा फीता

बंगाल में बाबरी मस्जिद की नींव पर सियासत गरम, टीएस सिंहदेव ने दिया बड़ा बयान

और भी शौचालयों का नाम 'बाबर शौचालय' रखेंगे

अशोकनगर न्यूज:बबलू यादव ने आगे कहा कि वे भविष्य में और भी शौचालयों का नाम 'बाबर शौचालय' रखने पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने ये भी चेतावनी दी कि अगर बाबर के नाम पर कहीं मस्जिद बनाई गई, तो वे जगह-जगह शौचालयों का नाम 'बाबर शौचालय' रखेंगे।

यादव ने यह भी कहा कि उन्हें एपीजे अब्दुल कलाम जैसे राष्ट्रनिर्माताओं के नाम पर मस्जिद बनाने में कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि बाबर, अकबर और हुमायूं जैसे आक्रांताओं के नाम पर मस्जिद नहीं बनने दी जाएगी। उनका विरोध किया जाएगा।

छह दिसंबर को थी बाबरी मस्जिद की बरसी

6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद की बरसी थी। इसी दिन पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद (मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद) में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक हुमायूं कबीर ने बाबरी मस्जिद की नींव रखी।

हालांकि, तृणमूल कांग्रेस ने उन्हें इस काम के लिए पार्टी से बाहर कर दिया था। इसके बावजूद हुमायूं कबीर ने बेलडंगा में मस्जिद की नींव रखी। इस घटना को लेकर देश भर में हिंदू संगठन विरोध कर रहे हैं। यही विरोध की लहर अशोकनगर जिले तक भी पहुंच गई है।

ये खबरें भी पढ़ें...

बाबरी विध्वंस ने कैसे बदला देश का इतिहास? पढ़ें विध्वंस से राम मंदिर निर्माण तक... 33 साल की पूरी कहानी

एमपी SIR में मतदाता संख्या से इंदौर नंबर 1, प्रतिशत में अशोकनगर में 94 फीसदी काम पूरा

Tags:
  • अशोकनगर न्यूज
  • बाबरी मस्जिद
  • मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद
  • विधायक हुमायूं कबीर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा