रेपिस्ट के घर चला बुलडोजर, CM ने दिए SP, TI पर कार्रवाई के आदेश

Ravi Singh | May 31, 2024, 19:44 IST
Share
Bulldozer hits rapist house
Bulldozer hits rapist house

अशोकनगर में 22 साल की युवती से दुष्कर्म कर एक लड़के ने वीडियो बनाया। उसे बदनाम किया। हथियारों के दम पर जबरन उठाने के मामले में प्रशासन ने शुक्रवार को आरोपी का घर ढहा दिया।

Bulldozer hits rapist house : अशोकनगर ( Ashoknagar ) में 22 साल की युवती से दुष्कर्म और फिर उसे घर से हथियारों के दम पर जबरन उठाने के मामले में प्रशासन ने शुक्रवार को आरोपी का घर ढहा दिया। इधर सीएम मोहन यादव ( Chief Minister Dr. Mohan Yadav ) ने भी इस घटना पर नाराजगी जताई है। उन्होंने एसपी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई और टीआई को सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं।

क्या है पूरा मामला


अशोकनगर में 22 साल की युवती से दुष्कर्म ( Rape of 22 year old girl in Ashoknagar ) कर एक लड़के ने वीडियो बनाया। उसे बदनाम किया। फिर लड़की का रिश्ता कहीं और तय होने पर साथियों के साथ तलवारें लहराते हुए लड़की को बुधवार शाम 6 बजे लड़की को घर से उठा लिया। विरोध करने पर लड़की के पिता का एक पैर और भाई का एक हाथ तोड़ दिया था। मां को भी बुरी तरह पीटा।

ये खबर भी पढ़ें...

INCOME TAX RAID : रतलाम के हवाला किंग कहे जाने वाले मनीष पटवा के घर IT की दबिश

भीड़ देखकर भागे आरोपी


लड़की और परिजन के चीखने पर मोहल्ले की भीड़ इकट्ठा हो गई। शुरू में आरोपियों ने मोहल्लेवालों को भी धमकाया। बाद में बढ़ती भीड़ देखकर आरोपी लड़की को छोड़ भाग गए। लड़की के परिजन और उससे सगाई करने वाले परिवार को भी धमकी दी। इस दौरान आरोपी तलवारें और लोहे की रॉड लहराते रहे।

धर्म का मामला इसलिए राजनीति गर्म


मुख्य आरोपी कालू उर्फ सलीम पुत्र आबिद खान है। पुलिस ने केस दर्ज करने में आनाकानी कर रही था। बुधवार देर रात को हिंदू संगठन के कुछ कार्यकर्ता थाने पहुंच में गए। इस पर पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता के अलावा उसके पिता की शिकायत पर एक दूसरा प्रकरण भी दर्ज किया, जिसमें मुख्य आरोपी कालू के अलावा जोधा, समीर और शाहरुख को आरोपी बनाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें...

मोहन सरकार बदलेगी 69 साल बाद सिंहस्थ कानून , उज्जैन में बनेगी स्पिरिचुअल सिटी

पीड़िता का कहना उसने गलत किया मेरे साथ


पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने कई बार उसके साथ गलत काम किया। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार रात 11 बजे मामला दर्ज किया। परिजन रात 8 बजे सिटी कोतवाली थाना पहुंच गए थे।

ये खबर भी पढ़ें...

धीरेंद्र शास्त्री के भाई पर FIR , सेवादारों के साथ महिलाओं से मारपीट , नाबालिग के कपड़े फाड़ने का मामला, देखें वीडियो

आरोपी के घर पर चला बुलडोजर


अशोकनगर में 22 साल की युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाकर जमीदोज कर दिया है। शुक्रवार को प्रशासन ने कार्रवाई की है। पहले घर का सामान बाहर निकाला, इसके बाद घर ढहा दिया गया। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद थे। टीम जब कार्रवाई के लिए पहुंची तो घर पर ताला लगा हुआ था।

ये खबर भी पढ़ें...

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे कहीं सूर्यकांत तिवारी और अनवर ढेबर को टपका तो नहीं देंगे !

कानून का पालन कराने के लिए पुलिस को खुली छूट - सीएम


सीएम यादव ने शुक्रवार को अचानक पुलिस मुख्यालय पहुंचकर अफसरों की बैठक ली और कानून व्यवस्था के पालन में हो रही ढिलाई के रवैये को दुरुस्त करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून का पालन कराने के लिए पुलिस को खुली छूट है। उन्होंने कहा कि अपराधियों, आरोपियों को मत छोड़ो, प्रदेश को भय मुक्त होना चाहिए।

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • Ashoknagar
  • अशोकनगर
  • Bulldozer hits rapist house
  • अशोकनगर में 22 साल की युवती से दुष्कर्म
  • Rape of 22 year old girl in Ashoknagar
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा