अशोकनगर में दुष्कर्मियों की दबंगई : तलवार लहराते आए पीड़िता को उठाने भाई- पिता ने किया विरोध तो तोड़ दिए हाथ-पैर

Deeksha Nandini Mehra | May 31, 2024, 08:25 IST
Share
दुष्कर्मियों की दबंगई
दुष्कर्मियों की दबंगई

अशोकनगर में महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी ने पीड़िता की सगाई होने पर उसे घर से उठाने का प्रयास किया। साथ ही पीड़िता के घर वालों पर हमला किया।

Ashoknagar Crime News : मध्य प्रदेश के अशोकनगर में दुष्कर्मियों की दबंगई का मामला सामने आया है। दरअसल अशोकनगर में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म कर एक लड़के ने वीडियो बनाया और उसे बदनाम किया। फिर लड़की की शादी दूसरी जगह फिक्स हो गई तो आरोपी ने साथियों के साथ तलवारें लहराते हुए लड़की को घर से उठा लिया। विरोध करने पर लड़की के पिता का एक पैर और भाई का एक हाथ तोड़ दिया। वहीं लड़की की मां को भी बुरी तरह पीटा। हालांकि लड़की और परिजन के चीखने से इकट्ठा हुई भीड़ को देखकर आरोपी लड़की को छोड़ भाग गए। आरोपियों ने लड़की के परिजन और उससे सगाई करने वाले परिवार को भी धमकी दी।

घटना का वीडियो देखिए




ये खबर पढ़िए ...कर्नाटक सेक्स स्केंडल में गिरफ्तार प्रज्वल रेवन्ना के लिए विधायक भाई सूरज ने मां बगलामुखी मंदिर में किया यज्ञ

पुलिस ने लिखी दो FIR


इस घटना में मुख्य आरोपी कालू उर्फ सलीम पुत्र आबिद खान है। स्थानीय पुलिस द्वारा शिकायत दर्ज करने में आनाकानी करने पर हिंदू संगठन के कुछ कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता के अलावा उसके पिता की शिकायत पर एक दूसरा केस भी दर्ज किया है। दूसरे प्रकरण पीड़िता के पिता ने आरोपियों द्वारा धमकाने, घर में घुसकर बेटी को उठाने की शिकायत की है। इस पर पुलिस ने मुख्य आरोपी कालू के अलावा जोधा, समीर और शाहरुख को आरोपी बनाया गया है।

पीड़िता ने रोते हुए बताया कि आरोपी ने कई बार उसके साथ गलत काम किया है। परिजन 6-7 घंटे थाने में रहे। फिर रिपोर्ट दर्ज की। परिजन 8 बजे सिटी कोतवाली थाना पहुंच गए। करीब 1 बजे केस दर्ज हुआ।

ये खबर पढ़िए ...RGPV घोटाला मामले में ED की जांच शुरू, कुलपति से अकाउंट स्टेटमेंट के साथ मांगी बैंक अकाउंट की जानकारी

दहशतगर्दी फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई


एसपी विनीत कुमार जैन ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही आरोपियों के खिलाफ तत्काल दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भी भिजवा दिया है। उसके साथियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। इस तरह दहशतगर्दी फैलाने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करेंगे। पुलिस ने धारा 323, 294, 506, 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

ये खबर पढ़िए ...RTI में नहीं दी जानकारी :तत्कालीन SDM लश्कर पर 25 हजार का जुर्माना

जीतू पटवारी ने साझा की पोस्ट


इस मामले में कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने अपने अधिअक्रीक X अकाउंट पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शायद आप पहले गृहमंत्री होंगे, जिसके कार्यकाल में इतनी शान से इतने अपराध हो रहे है! सिस्टम में जड़ों तक, बहुत गहरे से समा गई निर्लज्जता ही अपराधियों को इतना निर्भय बनाती है!

• क्या मप्र में पुलिस है?
• यदि हां, तो कहां है, क्यों है?
• पुलिस का काम कौन देख रहा है?
• जनता को किसके भरोसे छोड़ रखा है?
• क्या कोई जिम्मेदारों से जवाब मांग रहा है?
• क्या कोई #गलतियों पर सवाल कर रहा है?



92fbd779-169
92fbd779-169


अशोकनगर न्यूज | Ashoknagar rape case

thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • अशोकनगर न्यूज
  • दुष्कर्मियों की दबंगई
  • Ashoknagar Crime
  • Ashoknagar rape case
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच