आयुष विभाग की फर्जी वेबसाइट में फंसे आकांक्षी युवा, 15 हजार से हुई 75 लाख की ठगी
Kaushiki | Apr 08, 2025, 09:15 IST
BHOPAL NEWS 1
आयुष विभाग की फर्जी वेबसाइट ने बेरोजगारों से ठगी की। 15 हजार से अधिक लोगों ने 75 लाख रुपए की ठगी में भाग लिया। आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पढ़ें पूरी जानकारी!
मध्यप्रदेश में जॉब फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। यहां आयुष विभाग के नाम पर बनाई गई एक फर्जी वेबसाइट ने हजारों बेरोजगारों को अपना शिकार बना लिया। 7 मार्च 2025 को ई-औषधि एमपी पोर्टल के नाम पर 2 हजार 9 सौ 72 पदों की भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया था। यह विज्ञापन पूरी तरह से झूठा था और जब तक इसकी सच्चाई सामने आई, तब तक करीब 15 हजार बेरोजगारों ने ऑनलाइन आवेदन कर दिया था।
ये खबर भी पढ़ें... मोहन कैबिनेट की बैठक आज, इन अहम प्रस्तावों पर होगी चर्चा, ऐसा रहेगा पूरा शेड्यूल
इस फर्जी भर्ती प्रक्रिया में आवेदकों से 5 सौ रुपए शुल्क लिया गया था। इस तरह, ठगों ने लगभग 75 लाख रुपए की ठगी की। आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद आवेदकों को किसी भी प्रकार की रसीद नहीं मिला और अब वेबसाइट भी बंद हो चुकी है। आयुष विभाग ने एक महीने बाद इस भर्ती को फर्जी बताते हुए चेतावनी दी है कि, ऐसा कोई ऑफिसियल विज्ञापन जारी नहीं किया गया था।
ये खबर भी पढ़ें... जबलपुर हाईकोर्ट में गेस्ट फैकल्टी की याचिका, व्यापम समेत कई अहम मामलों पर सुनवाई
बता दें कि, जॉब फ्रॉड के मामले मध्यप्रदेश में लगातार बढ़ते जा रहे हैं। राज्य साइबर सेल के पास इस प्रकार के 112 केस दर्ज हो चुके हैं, जिनमें से 72 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 2024 में जॉब फ्रॉड से बेरोजगारों से लगभग 12.75 करोड़ रुपए की ठगी हो चुकी है। हालांकि, पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए 1.66 करोड़ रुपए की रकम रिकवर भी की है।
विशेषज्ञों के मुताबिक, यह कोई पहला मामला नहीं है जब ठगों ने जॉब के नाम पर बेरोजगारों को ठगा हो। पहले भी कई बार जालसाजों ने विभिन्न विभागों से संबंधित फर्जी वेबसाइटों का निर्माण किया है और लोगों से आवेदन शुल्क वसूला है।
ये खबर भी पढ़ें...छत्तीसगढ़ को नई रेल लाइन की सौगात, आठ जिलों को होगा फायदा
ये खबर भी पढ़ें... गुजरात-राजस्थान से आ रही गर्म हवाएं बढ़ा रहीं एमपी का पारा, जानें मौसम का हाल
ये खबर भी पढ़ें... मोहन कैबिनेट की बैठक आज, इन अहम प्रस्तावों पर होगी चर्चा, ऐसा रहेगा पूरा शेड्यूल
वेबसाइट हुई बंद
ये खबर भी पढ़ें... जबलपुर हाईकोर्ट में गेस्ट फैकल्टी की याचिका, व्यापम समेत कई अहम मामलों पर सुनवाई
जॉब फ्रॉड के बढ़ते मामले
विशेषज्ञों के मुताबिक, यह कोई पहला मामला नहीं है जब ठगों ने जॉब के नाम पर बेरोजगारों को ठगा हो। पहले भी कई बार जालसाजों ने विभिन्न विभागों से संबंधित फर्जी वेबसाइटों का निर्माण किया है और लोगों से आवेदन शुल्क वसूला है।
ये खबर भी पढ़ें...छत्तीसगढ़ को नई रेल लाइन की सौगात, आठ जिलों को होगा फायदा
कैसे बचें जॉब फ्रॉड से
जॉब फ्रॉड से बचने के लिए सबसे जरूरी है कि, बेरोजगार अपने आवेदन केवल ऑफिसियल वेबसाइटों के माध्यम से ही करें। आवेदन करने से पहले संबंधित विभाग की वेबसाइट पर जानकारी की पुष्टि करना जरूरी है। इसके अलावा, किसी भी वेबसाइट पर व्यक्तिगत जानकारी देने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि वह वेबसाइट सुरक्षित और सर्टिफाइड है।
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava