शिवपुरी में बड़ा आयुष्मान घोटाला, मेडिकल कॉलेज के डीन-अधीक्षक ने अपने खाते में ट्रांसफर कराई प्रोत्साहन राशि

Amresh Kushwaha | Published:
Share
ayushman-ghotala-shivpuri
ayushman-ghotala-shivpuri

शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान घोटाले का मामला सामने आया है। यहां डीन और अधीक्षक ने गलत तरीके से प्रोत्साहन राशि अपने खातों में ट्रांसफर कराई है।

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक बड़ा भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। यहां मेडिकल कॉलेज के डीन और अधीक्षक पर आरोप हैं कि उन्होंने आयुष्मान योजना के तहत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि को अपनी निजी खाते में ट्रांसफर करवा लिया। इस पर लोकायुक्त ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़िए...शिक्षा विभाग ने बनाया भ्रष्टाचार का नया रिकॉर्ड, कागजों पर काम दिखाकर निकाले लाखों रुपए

निजी खातों में ट्रांसफर कराया प्रोत्साहन राशि

शिवपुरी मेडिकल कॉलेज के डीन डॉक्टर धर्मदास परमहंस और अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर आशुतोष चौऋषि पर आरोप है कि उन्होंने आयुष्मान योजना के तहत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि को अपने निजी खातों में ट्रांसफर कर लिया।

इस मामले का खुलासा तब हुआ जब रामनिवास शर्मा नाम के एक व्यक्ति ने लोकायुक्त में शिकायत दर्ज करवाई। उनका आरोप था कि जब डीन डॉक्टर धर्मदास परमहंस विदिशा से शिवपुरी आए थे, तब उन्होंने भूलवश 77 हजार 556 रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए थे।
ये खबर भी पढ़िए...नवगठित नगर पंचायत में पहली खरीद में भ्रष्टाचार का खेल, जेम पोर्टल की आड़ में लाखों की हेराफेरी

गलती से मेरे खाते में आई राशि- डीन

घोटाले के आरोपों पर डीन डॉक्टर धर्मदास परमहंस ने अपनी सफाई पेश की है। उन्होंने कहा कि यह राशि गलती से उनके खाते में आ गई थी। उन्होंने तुरंत इसे सरकारी खाते में जमा करवा दिया। उनके मुताबिक यह पूरी घटना तकनीकी समस्या के कारण हुई थी। उन्होंने इसे सुधार लिया है। इसके बावजूद लोकायुक्त पुलिस ने उनसे कोई संपर्क नहीं किया और न ही जवाब तलब किया।
ये खबर भी पढ़िए...जीएसटी में भ्रष्टाचार पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी का सख्त रुख, बोले- रिश्वत मांगने वाले अधिकारी पकड़ेंगे रंगे हाथ

मामले की जांच कर रही लोकायुक्त

यह मामला भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को उजागर करता है। लोकायुक्त ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की योजना बनाई जा रही है। यह घटना आयुष्मान योजना जैसे महत्वपूर्ण सरकारी प्रोजेक्ट्स की प्रभावशीलता को सवालों के घेरे में डाल देती है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉दूसरेग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨

मध्यप्रदेश में आयुष्मान घोटाला | AYUSHMAN SCAM IN MP | आयुष्मान अस्पताल | Ayushman | Ayushman Hospital | सरकारी योजना | Madhya Pradesh | MP | MP News

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • मध्यप्रदेश
  • MP
  • मध्य प्रदेश
  • भ्रष्टाचार
  • लोकायुक्त
  • AYUSHMAN SCAM IN MP
  • मेडिकल कॉलेज
  • मध्यप्रदेश में आयुष्मान घोटाला
  • सरकारी योजना
  • Ayushman
  • आयुष्मान अस्पताल
  • Ayushman Hospital
  • प्रोत्साहन राशि
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर