जल्द शादी करेंगे बाबा बागेश्वर, बोले- गुरु की आज्ञा हो गई

Anjali Dwivedi | Feb 28, 2026, 14:09 IST
Share
baba bageshwar shadi dhirendra shastri
baba bageshwar shadi dhirendra shastri

बाबा बागेश्वर ने ऐलान किया है कि वह जल्द ही शादी के बंधन में बधने वाले हैं। बाबा बागेश्वर ने कहा कि उनकी मां लड़की देख रही हैं। वे मां की पसंद की लड़की से शादी करेंगे।

News In Short

  • धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने खुद शादी करने की बात कही है।
  • उन्होंने बताया कि शादी का फैसला गुरु जी की आज्ञा मिलने के बाद लिया गया है।
  • शास्त्री ने कहा है कि उनकी मां जो लड़की पसंद करेंगी, वे उन्हीं से विवाह करेंगे।
  • विवाह से पहले शास्त्री बद्रीनाथ में 21 दिनों की साधना और 5 दिनों की विशेष तपस्या करेंगे।
  • उन्होंने कहा कि उन्होंने जो वादा किया था, उसे अब वे निभाने जा रहे हैं।

News In Detail

छतरपुर. बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के विवाह को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर अब विराम लग गया है। खुद बाबा बागेश्वर ने यह साफ कर दिया है कि वे जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उन्होंने कहा कि अब उनके सिर पर सेहरा सजने का वक्त करीब आ गया है।

मां की पसंद की लड़की से होगी शादी

शादी के सवाल पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बेहद सादगी से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि उनके जीवन का यह अहम फैसला उनकी निजी इच्छा नहीं, बल्कि गुरु कृपा का परिणाम है। शास्त्री ने कहा कि गुरु जी की आज्ञा हो गई है। हमने आज ही माता जी को बोल दिया है कि आप अब लड़की देख लो। जो लड़की माता जी को पसंद आएगी, उसी से मेरा विवाह होगा।

धीरेंद्र शास्त्री ने दोहराया कि वे अपने सिद्धांतों पर अडिग हैं और जो कहा है, वह पूरा जरूर होगा।

हाल ही में बाबा बागेश्वर के दोस्त इंद्रेश महाराज की शादी हुई है। लोग ऐसी अलकलें लगा रहे हैं कि शायद दोस्त से इंस्पायर्ड होकर बाबा बागेश्वर ने यह फैसला लिया है।

0a2fb881-17f
0a2fb881-17f

बद्रीनाथ में बीतेगा 21 दिन का समय

विवाह की घोषणा के साथ ही धीरेंद्र शास्त्री ने अपने आने वाले धार्मिक अनुष्ठानों के बारे में भी बताया है। उन्होंने कहा कि वे 21 दिन तक बद्रीनाथ धाम में साधना करेंगे। इस दौरान 5 दिन वे कठिन तपस्या में लीन रहेंगे। माना जा रहा है कि इस आध्यात्मिक यात्रा से लौटने के बाद शादी की तैयारियों में और भी तेजी आ सकती है।

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का पूरा 'पर्चा' - BBC News हिंदी
बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का पूरा 'पर्चा' - BBC News हिंदी

धीरेंद्र शास्त्री और जया किशोरी की शादी की अफवाहें

कुछ दिनों पहले बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री और कथावाचक जया किशोरी की शादी की अफवाहें सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में थीं। हालांकि दोनों ने इन खबरों को पूरी तरह निराधार और गलत बताया था। बता दें कि धीरेंद्र शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा में जया किशोरी शामिल हुई थीं।

Up:सनातन एकता पदयात्रा का जैंत में प्रवेश, कथावाचक जया किशोरी भी पहुंचीं; धीरेंद्र  शास्त्री ने किया सम्मान - Sanatan Ekta Padyatra Enters Jaith: Jaya Kishori  Joins Event Honored By Dhirendra Shastri Bageshwar Dham - Amar Ujala Hindi  News Live

खुशखबरी का बेसब्री से इंतजार

बाबा बागेश्वर की इस आधिकारिक घोषणा (पंडित धीरेंद्र शास्त्री का बयान) के बाद सोशल मीडिया से लेकर उनके धाम तक खुशी की लहर दौड़ गई है। काफी समय से भक्त इस बात को लेकर उत्सुक थे कि उनके महाराज कब शादी करेंगे। अब जब धीरेंद्र शास्त्री ने खुद जल्द खुशखबरी मिलने की बात कह दी है, तो उनके लाखों अनुयायियों का इंतजार अब खत्म होता नजर आ रहा है।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री से जुड़ीये खबरें भी पढ़ें...

धीरेंद्र शास्त्री बोले- हमें चार बच्चे पैदा करने चाहिए, मेरी शादी हुई तो मैं भी दूंगा योगदान

कुबेरेश्वर धाम पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- प्रदीप मिश्रा जी का कर्ज उतारने आया हूं

बागेश्वर धाम में 305 बेटियों का विवाह: रामभद्राचार्य हुए शामिल, बोले- धीरेंद्र शास्त्री के विवाह में आऊंगा

पंडित धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा का स्वरूप बदला, अब होगी 11 हजार किलोमीटर की रथयात्रा

Tags:
  • पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
  • छतरपुर
  • सोशल मीडिया
  • पंडित धीरेंद्र शास्त्री का बयान
  • विवाह
  • बाबा बागेश्वर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती