मुहर्रम पर वैन में विस्फोट को आतंकी घटना जैसा बताया, हाईकोर्ट में जनहित याचिका

Sanjay Gupta | Jul 08, 2026, 20:34 IST
Share
बड़नगर में मुहर्रम पर वैन में विस्फोट
बड़नगर में मुहर्रम पर वैन में विस्फोट

उजैन जिले के बड़नगर में मुहर्रम के दिन 23 जून को टाटा मैजिक वैन में हुए विस्फोट मामले में जनहित याचिका लग गई है। इसमें इस घटना को आतंकवादी जैसी घटना बताते हुए इसकी जांच एनआईए या सीबीआई से कराने की मांग की गई है।

Indore. उज्जैन जिले के बड़नगर में मुहर्रम के दिन 23 जून को कुछ लोगों ने टाटा मैजिक वैन को 40 फीट ऊपर लटका कर विस्फोट से उड़ाया था। इस मामले में अब हिंदू नेता सुमित हार्डिया द्वारा जनहित याचिका दायर की है। इसमें घटना को आतंकवादी जैसी घटना बताया गया है। इसे दिल्ली में नंवबर 2025 में हुए विस्फोट की घटना से लिंक किया गया है।

जनहित याचिका में यह अहम बातें रखी गई

याचिकाकर्ता हार्डिया के अधिवक्ता जयेश गुरनानी ने बुधवार को सुनवाई के दौरान अहम बातें रखी। इसमें कहा गया कि विस्फोट के बाद इसमें झंडे लहराए गए, धार्मिक नारे लगे और कहा गया कि लो फिर आ गए। यह एक बड़े नेटवर्क को बताता है और इस तरह की गतिविधियों को फिर दोहराने की बात कही गई है। यह महज गुंडागर्दी वाला कृत्य नहीं है। गुरनानी ने बेंच से कहा कि नवंबर 2025 में भी दिल्ली लाल किले के पास कार में विस्फोट रखकर आतंकवादी घटना की गई थी। यह इसी का प्रदर्शन बड़नगर में किया गया था।

पटाखे से यह विस्फोट संभव नहीं

याचिका में गुरनानी ने कहा कि पुलिस कह रही है कि पटाखों से यह विस्फोट हुआ, जबकि जिस तरह से विस्फोट हुआ उससे तय है कि विस्फोटक का उपयोग हुआ। ऐसे में एनआईए ही इस तरह की जांच करने के लिए सक्षम अथारिटी है।

मुहर्रम के लिए एसओपी जरूरी

यह भी मांग की गई है कि मुहर्रम को मनाने के लिए एक एसओपी जारी है। इस तरह की एसओपी यूपी में भी बनी है। जिससे किसी तरह के विवाद नहीं हो। नहीं तो देखा गया है कि कोई तलवार चलाता है, कोई ट्यूबलाइट फोड़ता है और अब वैन को विस्फोटक से हजारों की भीड़ के सामने उड़ाया जा रहा है। नारे लग रहे हैं। इस पर शासकीय अधिवक्ता भी सहमत थे कि एसओपी बनाने के लिए तैयार है।

मांगा जवाब, एनआईए को नहीं तो देंगे जांच

इस मामले में इंदौर हाईकोर्ट जस्टिस सुबोध अभ्यंकर और जस्टिस आलोक अवस्थी की बेंच ने इस पर शासन और पक्षकारों से जवाब मांगा है। इसमें जांच एनआईए को भी देने की मांग उठी है। हालांकि सभी के जवाब के बाद अगले सप्ताह इस पर सुनवाई होगी और जांच पर फैसला होगा।

ये भी पढ़ें...

बड़नगर मोहर्रम जुलूस में वैन को 40 फीट ऊपर लटकाकर ब्लास्ट किया, 4 पर नामजद FIR

उज्जैन की बड़नगर सीट से कांग्रेस ने काटा टिकट तो भड़के मुरली मोरवाल, कांग्रेस को दी खुली धमकी, कह दी ये बड़ी बात

ई साक्ष्य जुटाने में पिछड़ी मध्यप्रदेश पुलिस, भोपाल-इंदौर भी जांच में फिसड्डी

समोसे खरीदने के लिए रुकी इंदौर-महू डेमू ट्रेन, वायरल वीडियो पर जांच शुरू

Tags:
  • इंदौर हाईकोर्ट
  • इंदौर
  • बड़नगर
  • मुहर्रम
  • जस्टिस सुबोध अभ्यंकर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच