पंडित धीरेंद्र शास्त्री का गरबा को लेकर बड़ा बयान, कहा- हिंदू हज नहीं जाते, तो मुस्लिम...
Amresh Kushwaha | Published:
bageshwar-maharaj-pandit-dhirendra-krishna-shastri-garba-statement
बागेश्वर महाराज ने गरबा में मुस्लिमों के प्रवेश पर बड़ा बयान दिया। उनका कहना था कि जैसे हिंदू हज यात्रा नहीं जाते, वैसे ही मुस्लिमों को गरबा आयोजनों में भाग नहीं लेना चाहिए।
नीरज सोनी@छतरपुर
मध्य प्रदेश में नवरात्रि के दौरान गरबा आयोजनों में मुस्लिमों की ‘नो एंट्री’ पर उठे विवाद ने तूल पकड़ लिया है। इस विवाद में अब बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान सामने आया है। उनका कहना है कि यदि हम मुस्लिम हज यात्रा पर नहीं जाते, तो उन्हें भी हिंदू समाज के पवित्र त्योहार गरबा में शामिल नहीं होना चाहिए। उन्होंने यह बयान छतरपुर जिले के लवकुशनगर में मां बम्बर बैनी माता के दर्शन के दौरान दिया।
ये खबर भी पढ़िए...बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने उठाई बुंदेलखंड राज्य की मांग, जानें और क्या बोले
ये खबर भी पढ़िए...सनातन हिंदू एकता पदयात्रा के पहले पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने लॉन्च किया चैटबॉट
धीरेंद्र शास्त्री का बयान मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर और दमोह जैसे प्रमुख जिलों में हो रहे गरबा विवादों (गरबा पंडाल में मुसलमानों की नो एंट्री)के बीच आया है। जहां कई हिंदू संगठनों ने तिलक, कलावा और आधार कार्ड चेक करने की गाइडलाइंस जारी की हैं। इससे पहले, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भी इस मुद्दे पर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा था कि कुछ लोग हिंदू महिलाओं को लुभाने के लिए तिलक और कलावा का इस्तेमाल कर गरबा में घुस सकते हैं।
ये खबर भी पढ़िए...धीरेंद्र शास्त्री के कन्वर्टेड मुसलमान वाले बयान पर तंज, यूपी AIMIM अध्यक्ष शौकत अली बोले-अतीत में ये भी मुसलमान थे
ये खबर भी पढ़िए...MP News: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री निकालने जा रहे हैं दिल्ली से वृंदावन तक पत्रयात्रा, जानें क्या है पूरा प्लान
वहीं, विधायक अरविंद पटेरिया ने इस दौरान कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य का दिन है। उन्होंने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही मंदिर तक जाने के लिए सड़क निर्माण (Road construction) कराया जाएगा, जिससे भक्तों को मां के दर्शन में कोई परेशानी न हो।
मध्य प्रदेश में नवरात्रि के दौरान गरबा आयोजनों में मुस्लिमों की ‘नो एंट्री’ पर उठे विवाद ने तूल पकड़ लिया है। इस विवाद में अब बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान सामने आया है। उनका कहना है कि यदि हम मुस्लिम हज यात्रा पर नहीं जाते, तो उन्हें भी हिंदू समाज के पवित्र त्योहार गरबा में शामिल नहीं होना चाहिए। उन्होंने यह बयान छतरपुर जिले के लवकुशनगर में मां बम्बर बैनी माता के दर्शन के दौरान दिया।
प्रवेश द्वार पर गोमूत्र का प्रबंध करें
धीरेंद्र शास्त्री (Pandit Dhirendra Shastri) ने अपने बयान में कहा, जब हम लोग (हिंदू) उनके हज यात्रा पर नहीं जाते, तो उन्हें भी हमारे धार्मिक उत्सवों और गरबा में हिस्सा नहीं लेना चाहिए। यह हमारा पवित्र त्योहार है, इसे अपवित्र होने से बचाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि गरबा आयोजकों से अपील है कि वे पंडालों के प्रवेश द्वार पर गोमूत्र (cow urine) का प्रबंध करें, ताकि केवल सच्चे भक्त ही अंदर आ सकें। उनके इस बयान के दौरान राजनगर विधानसभा के भाजपा विधायक अरविंद पटैरिया भी मौजूद थे।
बागेश्वर महाराज के गरबा वाले बयान पर एक नजर
|
गरबा आयोजनों में जारी की गाइडलाइंस
ये खबर भी पढ़िए...धीरेंद्र शास्त्री के कन्वर्टेड मुसलमान वाले बयान पर तंज, यूपी AIMIM अध्यक्ष शौकत अली बोले-अतीत में ये भी मुसलमान थे
ये खबर भी पढ़िए...MP News: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री निकालने जा रहे हैं दिल्ली से वृंदावन तक पत्रयात्रा, जानें क्या है पूरा प्लान
विधायक ने कहा- जल्द बनेगी सड़क
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari