बागेश्वर धाम में होगा 251 बेटियों का विवाह, नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देंगी राष्ट्रपति मुर्मू
Vikram Jain | Feb 24, 2025, 23:50 IST
bagheswar dham mass wedding ceremony president Draupadi Murmu
प्रसिद्ध बागेश्वर धाम में 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 251 कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी और इन बेटियों को अपना आशीर्वाद देंगी।
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के प्रसिद्ध बागेश्वर धाम में चल रहे बुंदेलखंड महोत्सव के दौरान बुधवार (26 फरवरी) को 251 कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न होगा। यह विशाल विवाह समारोह महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर होगा। इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बागेश्वर धाम शामिल होंगी और 251 बेसहारा कन्याओं को अपना आशीर्वाद देंगी। इन बेटियों में दिव्यांग, अनाथ और अत्यंत गरीब परिवारों की युवतियां शामिल हैं।
बुधवार को होने वाले इस आयोजन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विशेष रूप से उपस्थित होंगी और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देंगी। राष्ट्रपति मुर्मू के धाम पहुंचने के चलते पंडित धीरेंद्र शास्त्री दिन-रात तैयारियों में लगे हुए हैं। इस महोत्सव में देश के कई प्रमुख संतों की भी सहभागिता रहेगी।
ये खबर भी पढ़ें... हिंदू युवक से इश्क कर बैठी मुस्लिम युवती, मंदिर में की शादी, अपनाया सनातन धर्म
सबसे खास तथ्य यह है कि इस आयोजन के लिए एक हजार से ज्यादा आवेदन मिले थे। इसके बाद बागेश्वर धाम की 60 सदस्यीय टीम ने देशभर में 22 से 24 हजार किलोमीटर की यात्रा कर सर्वेक्षण किया। चयन प्रक्रिया के दौरान गांव वालों, पड़ोसियों और जनप्रतिनिधियों की राय ली गई और फिर योग्य बेटियों को इस विवाह समारोह के लिए चुना गया।
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के मुताबिक, विवाह के दौरान बेटियों को डबल बेड, सोफा सेट, ड्रेसिंग टेबल, अलमारी, कुर्सी, गैस-चूल्हा, सिलेंडर, मिक्सी, पायल-बिछिया जैसी जरूरी सामग्री दी जाएगी। साथ ही उन्हें सिलाई मशीन और आटा चक्की भी दी जाएगी, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।
ये खबर भी पढ़ें... बागेश्वर धाम कैंसर अस्पताल में मुफ्त इलाज के साथ ही मिलेगी सोलर पार्किंग-शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की सुविधा
इस समारोह में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, बिहार, झारखंड, दिल्ली, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की बेटियां विवाह बंधन में बंधेंगी। इनमें 4 दिव्यांग, 54 पूर्ण अनाथ, 94 के पिता नहीं हैं, 12 की मां नहीं हैं और 87 अत्यंत गरीब परिवारों से हैं। इस समारोह में 9 राज्यों की बेटियां सात फेरे लेंगी।
पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, यह आयोजन जातिवाद मिटाने और धर्मांतरण रोकने का प्रयास है। समाज में कई बार ऊंच-नीच के कारण भेदभाव होता है, जिसे खत्म करने के लिए यह पहल की गई है। इस कार्यक्रम में 251 दूल्हे एक साथ घोड़ी पर सवार होंगे और पूरे सम्मान के साथ बारात निकाली जाएगी।
इस आयोजन के लिए बागेश्वर धाम में बड़े पैमाने पर तैयारियां की जा रही हैं। तीन स्तरीय विशाल मंच और 50 हजार स्क्वायर फीट के स्थायी डोम बनाए जा रहे हैं। 30-30 हजार स्क्वायर फीट के दो अस्थायी जर्मन डोम भी तैयार किए जा रहे हैं। 3 लाख स्क्वायर फीट में टेंट, 12 से 15 एकड़ में मंडप और भंडारे की व्यवस्था होगी।
ये खबर भी पढ़ें... EWS आरक्षण में सामने आया नया झोल, सामान्य वर्ग और OBC में आय के अलग-अलग पैमाने
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बागेश्वर धाम में आने को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। साथ ही सुरक्षा को देखते हुए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। कलेक्टर पार्थ जायसवाल के अनुसान राष्ट्रपति की यात्रा के चलते सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। बड़ी संख्या में जवानों की तैनाती की गई है। राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे निगरानी के लिए लगाए जा रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें... GIS 2025: पहले दिन 9 MoU साइन, MP में निवेश के लिए उद्योगपतियों में उत्साह, जानें कौन करेगा कितना इन्वेस्ट
कार्यक्रम में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
ये खबर भी पढ़ें... हिंदू युवक से इश्क कर बैठी मुस्लिम युवती, मंदिर में की शादी, अपनाया सनातन धर्म
251 कन्याओं का सामूहिक विवाह
बेटियों को दी जाएगी जरूरी सामग्री
ये खबर भी पढ़ें... बागेश्वर धाम कैंसर अस्पताल में मुफ्त इलाज के साथ ही मिलेगी सोलर पार्किंग-शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की सुविधा
9 राज्यों की बेटियां लेंगी सात फेरे
घोड़ी पर सवार होंगे 251 दूल्हे
आयोजन की भव्य तैयारियां
ये खबर भी पढ़ें... EWS आरक्षण में सामने आया नया झोल, सामान्य वर्ग और OBC में आय के अलग-अलग पैमाने
प्रशासन ने किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम
ये खबर भी पढ़ें... GIS 2025: पहले दिन 9 MoU साइन, MP में निवेश के लिए उद्योगपतियों में उत्साह, जानें कौन करेगा कितना इन्वेस्ट
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari