GIS 2025: पहले दिन 9 MoU साइन, MP में निवेश के लिए उद्योगपतियों में उत्साह, जानें कौन करेगा कितना इन्वेस्ट
Vikram Jain | Feb 24, 2025, 21:06 IST
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट भोपाल।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट शुरू हो चुकी है। समिट के पहले 5 लाख करोड़ से ज्यादा का निवेश आया है। पहले दिन अलग-अलग कंपनियों, उद्योपतियों और सरकार के बीच में एमओयू साइन हुए हैं।
BHOPAL. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (Global Investors Summit 2025) का आयोजन हो रहा है, जिसमें उद्योगपतियों और निवेशकों के बीच खासा उत्साह देखा जा रहा है। समिट में अब तक 9 एमओयू (MoU) साइन हो चुके हैं और अडाणी ग्रुप, रिलायंस, अवाडा समेत कई बड़ी कंपनियों ने प्रदेश में निवेश की घोषणा की है। पीएम नरेंद्र मोदी ने इस समिट का उद्घाटन करते हुए टेक्सटाइल्स, टूरिज्म और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में निवेश करने की दिशा में जोर दिया।
पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार (24 फरवरी) भोपाल के इंदिरा गांधी मानव संग्रहालय में दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने उद्योगपतियों को ‘ट्रिपल T’ यानी टेक्सटाइल्स, टूरिज्म और टेक्नोलॉजी का मंत्र दिया। उन्होंने बताया कि इन तीनों सेक्टर में तेजी से वृद्धि होगी और लाखों नई नौकरियां पैदा होंगी। आप इसका फायदा उठाएं। एमपी टूरिज्म में अजब भी है और गजब भी है।
ये खबर भी पढ़ें... GIS में अडानी ने किया MP में 1.1 लाख करोड़ रुपए के निवेश का वादा, एक लाख से ज्यादा नौकरियां की बंधी आस
समिट के पहले दिन ही 9 एमओयू साइन हुए हैं, जिनमें प्रमुख निवेश घोषणाएं शामिल हैं। समिट के पहले दिन अलग-अलग कंपनियों, उद्योपतियों और सरकार के बीच रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में MoU साइन हुए हैं। यह निवेश 3 लाख 71 हजार 200 करोड़ रुपए का है। अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम ने 1 लाख 10 हजार करोड़ रुपए का निवेश करने का ऐलान किया है, जिसमें माइनिंग, स्मार्ट व्हीकल्स और थर्मल एनर्जी क्षेत्र शामिल हैं। इसके अलावा, स्मार्ट सिटी, एयरपोर्ट और कोल बेड एरिया में भी 1 लाख करोड़ का अतिरिक्त निवेश किया जाएगा, जिससे 2030 तक 1.20 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज बायोफ्यूल में 60 हजार करोड़ का निवेश करेगी।
![global investors summit 2025]()
ये खबर भी पढ़ें... ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में देरी से पहुंचे पीएम मोदी, सभी से मांगी माफी, बताई लेट आने की वजह
रिलायंस ने 60 हजार करोड़ रुपए का बायोफ्यूल प्रोजेक्ट में निवेश करने का ऐलान किया है, वहीं अवाडा ऊर्जा क्षेत्र में 50 हजार करोड़ रुपए का निवेश करेगा। ओपीजी पावर ने भी ऊर्जा क्षेत्र में 13,400 करोड़ का निवेश करने की घोषणा की है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में अब तक 5 लाख करोड़ से अधिक का निवेश प्राप्त हो चुका है, जो मध्य प्रदेश के उद्योगों और रोजगार के लिए बड़ी सौगात है।
![global investors summit 2025]()
ये खबर भी पढ़ें... GIS में निवेशकों के लिए पीएम मोदी का 'ट्रिपल T' मंत्र, अडानी ग्रुप MP में 1.10 लाख करोड़ निवेश करेगा
हिंडाल्को इंडस्ट्रीज ने सिंगरौली में 15 हजार करोड़ का प्लांट लगाने की घोषणा की है। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक सतीश पई ने कहा कि सिंगरौली एरिया में हमारी निवेश का योजना है। हम मध्य प्रदेश में करीब 15 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट लगाने जा रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें... IAS ट्रेनी अब लाल बहादुर शास्त्री अकादमी में सीखेंगे इंदौर सफाई में कैसे बना नंबर वन
पीएम मोदी ने दिया निवेश का मंत्र
ये खबर भी पढ़ें... GIS में अडानी ने किया MP में 1.1 लाख करोड़ रुपए के निवेश का वादा, एक लाख से ज्यादा नौकरियां की बंधी आस
अब तक 9 एमओयू साइन
global investors summit 2025
ये खबर भी पढ़ें... ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में देरी से पहुंचे पीएम मोदी, सभी से मांगी माफी, बताई लेट आने की वजह
रिलायंस और अवाडा ने भी किया निवेश
global investors summit 2025
ये खबर भी पढ़ें... GIS में निवेशकों के लिए पीएम मोदी का 'ट्रिपल T' मंत्र, अडानी ग्रुप MP में 1.10 लाख करोड़ निवेश करेगा
हिंडाल्को लगाएगा 15 हजार करोड़ का प्लांट
ये खबर भी पढ़ें... IAS ट्रेनी अब लाल बहादुर शास्त्री अकादमी में सीखेंगे इंदौर सफाई में कैसे बना नंबर वन
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari