IAS ट्रेनी अब लाल बहादुर शास्त्री अकादमी में सीखेंगे इंदौर सफाई में कैसे बना नंबर वन

Sanjay Gupta | Feb 24, 2025, 19:58 IST
Share
ias-trainees-learn-indore-cleanliness
ias-trainees-learn-indore-cleanliness

लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) में अब IAS ट्रेनी इंदौर की सफाई सफलता की कहानी से सीखेंगे। इंदौर, जो लगातार स्वच्छता में नंबर वन बना हुआ है, उसके मॉडल को प्रशासनिक अधिकारियों के प्रशिक्षण का हिस्सा बनाया गया है।

INDORE. इंदौर सफाई में नंबर वन कैसे बना? अब देश भर के ट्रेनी आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) अधिकारी इसे ट्रेनिंग में सीखेंगे। सभी अधिकारियों को मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री प्रशासन अकादमी में इसके बारे में पाठ पढ़ाया जाएगा और ट्रेनिंग दी जाएगी।

डायरेक्टर ने सफाई देख लिया फैसला

लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के डायरेक्टर श्रीराम तरणीकांति ने सोमवार को इंदौर के स्वच्छता मॉडल को देखा और इसके बाद वह इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने यह बात औपचारिक तौर पर कही। उन्होंने शहर में कस्टम कालोनी में डोर टू डोर कचरा संग्रहण कार्य, रेसीडेंसी क्षेत्र स्थित यातयात पार्क में कम्पोस्टिंग सिस्टम, राजशाही स्थित जीटीएस, आईसीसीसी सेंटर, देवगुराडिया स्थित बायो गैस प्लांट व अन्य प्लांट का अवलोकन किया गया। इस दौरान अपर आयुक्त आईएएस अभिलाष मिश्रा, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अखिलेश उपाध्याय एवं अन्य विभाग अधिकारी साथ थे।

निगमायुक्त ने दी उन्हें जानकारी

435ef304-30a
435ef304-30a

लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के डायरेक्टर श्रीराम तरणीकांति द्वारा सिटी बस आफिस स्थित आईसीसीसी सेंटर का भी अवलोकन किया गया। यहां पर निगमायुक्त शिवम वर्मा ने बताया कि किस प्रकार से इंदौर स्वच्छता के साथ ही लोक परिवहन वाहनों के क्षेत्र में भी कार्य कर रहा है। उन्होंने स्वच्छता अभियान के विस्तृत जानकारी देते हुए, बताया कि किस प्रकार से पूर्व में इंदौर में जगह-जगह कचरा पेटिया हुआ करती थी, जिस कचरा पेटी के आस-पास कचरे के ढेर लगा हुए होते थे, इसके पश्चात इंदौर ने स्वच्छता अभियान के तहत इंदौर को कचरा पेटी से मुक्त करते हुए।

कई नवाचार हुए इंदौर में

बताया गया कि हर दिन 6 बिन की तर्ज पर 6 प्रकार का कचरा संग्रहित किया जा रहा है। थैला बैंक, बर्तन बैंक, डिस्पोजल फ्री क्षेत्र, जीरो वेस्ट इवेंट, जीरो वेस्ट शादी, नाला सफाई अभियान, नाला क्रिकेट, नाला मेडिकल चेकअप, नाला फुटबॉल, नाला दंगल व अन्य गतिविधियेां के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही डोर टू डोर कचरा संग्रहण वाहनों से संग्रहित कचरे को गारबेज कचरा ट्रांसर्फर स्टेशन तक किस प्रकार से पहुंचाया जा रहा है, इस सेग्रिगेट कचरे को किस प्रकार से ट्रेचिंग ग्राउण्ड पर डिसेंटलाईज्ड मटेरियल रिकवरी प्लांट व ड्राय वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट, कम्पोस्ट प्लांट में प्रोसेस किया जा रहा है। बायागैस प्लांट के संबंध में भी विस्तार से जानकारी देते हुए, बताया कि यह एशिया को बडा बायोगैस सीएनजी प्लांट है जहां पर गीले कचरे से बायोगैस का निर्माण किया जाकर उसे लोक परिवहन में उपयोग किया जा रहा है।

यह खबर भी पढ़ें... शराब ठेकेदारों ने धार, झाबुआ, अलीराजपुर का ठेका नहीं उठाया, इंदौर में लिए चुनिंदा ठेके

इंदौर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में वकीलों के चेंबर मामले में याचिका हुई खारिज

मेट्रोपॉलिटन एरिया प्लान में भोपाल पिछड़ा, इंदौर को मिली बढ़त

इंदौर में आसाराम इलाज के लिए नहीं आए, बड़े कारोबारियों से की गुपचुप मुलाकात, यह है मामला

Tags:
  • MP News
  • इंदौर न्यूज
  • Indore
  • IAS
  • सफाई
  • mp news hindi
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती