MD ड्रग्स मामले में फैक्ट्री की लीज रद्द, बड़ी कार्रवाई की तैयारी

Siddhi Tamrakar | Jan 12, 2025, 11:02 IST
Share
बगरोदा 30 कंपनियों की लीज रद्द
बगरोदा 30 कंपनियों की लीज रद्द

बगरोदा में 1814 करोड़ की ड्रग्स जब्त होने के बाद उस फैक्ट्री की लीज रद्द की गई है, वहीं अब 30 और कंपनियों को नोटिस जारी किया है, जिनकी लीज भी रद्द की जाएगी। जानें क्या है पूरा मामला इस लेख में...

पिछले साल 6 अक्टूबर को भोपाल के बगरोदा स्थित एक फैक्ट्री से 1 हजार 814 करोड़ रुपए की एमडी ड्रग्स जब्त की गई थी। इस मामले के बाद पुलिस और मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम (MPIDC) ने कंपनी को नोटिस भेजा था। नियम के मुताबिक कंपनी को 60 दिनों के अंदर-अंदर जवाब देना था, वहीं कंपनी ने इसका जवाब 15 दिन पहले ही दे दिया। इसके बाद भी फैक्ट्री की लीज को रद्द कर दिया गया है।

30 और फैक्ट्रियों की लीज होगी रद्द

अब MPIDC ने 30 और कंपनियों को नोटिस जारी किया है, जिनकी लीज भी रद्द की जाएगी। जांच के दौरान पाया गया कि इन कंपनियों द्वारा उनके प्लॉट का इस्तेमाल दूसरे कामों के लिए किया जा रहा था। नियमानुसार 60 दिन का समय पूरा होने के बाद इन कंपनियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बगरोदा: भोपाल का तीसरा सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र

गोविंदपुरा, मंडीदीप के बाद बगरोदा भोपाल का तीसरा सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है। गोविंदपुरा में 1 हजार 100 फैक्ट्रियां, मंडीदीप में 550 कंपनियां और बगरोदा में 423 प्लॉट हैं। इनमें से 350 प्लॉट पर स्ट्रक्चर बने हुए हैं, लेकिन केवल 150 प्लॉट पर ही कंपनियां नियमित रूप से काम कर रही हैं। एमडी ड्रग्स मामले के बाद MPIDC ने सभी कंपनियों की जांच की, जिसमें 30 कंपनियां तय मापदंडों से अलग काम करते हुए पाई गई हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • भोपाल न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • MPIDC
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • बगरोदा
  • एमडी ड्रग्स जब्ती
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा