पुलिस थाने से 55 लाख कैश और 10 लाख के गहने चोरी, पुलिसवाले ने ही कर दिया बड़ा कांड

Amresh Kushwaha | Oct 15, 2025, 08:59 IST
Share
thane-me-chori-55-lakh-gayab
thane-me-chori-55-lakh-gayab

बालाघाट कोतवाली थाने के मालखाने से 55 लाख रुपए कैश और 10 लाख के गहने चोरी हो गए। जांच में पता चला कि मालखाना इंचार्ज राजीव पंद्रे ने ही यह सरकारी रकम जुए में हारी थी।

बालाघाट कोतवाली थाने में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। थाने से 55 लाख रुपए नकद और 10 लाख रुपए के गहने गायब हो गए। यह राशि और गहने पुलिस के मालखाने में रखे गए थे। इस चोरी का खुलासा तब हुआ जब फरियादी अपने पैसे लेने थाने पहुंचे।

मालखाने का इंचार्ज जुए में हारा सरकारी पैसा

पुलिस की जांच में पता चला कि मालखाने का इंचार्ज प्रधान आरक्षक राजीव पंद्रे ने ये सब किया है। उसे जुए का शौक था और वह सरकारी पैसे को जुए में हार गया था। वह पिछले दो साल से मालखाने का इंचार्ज था। बता दें कि मालखाने कई मामलों में जब्त की गई राशि और गहने रखे जाते थे।
ये खबर भी पढ़िए...मध्यप्रदेश कलेक्टर-कमिश्नर कान्फ्रेंस: बालाघाट कलेक्टर का इनोवेशन, गूगल अर्थ की मदद से बता रहे कब्जे का सत्यापन

बालाघाट पुलिस थाने में चोरी की खपर पर एक नजर...

  • बालाघाट जिले के कोतवाली थाने से 55 लाख रुपए नकद और 10 लाख के गहने चोरी हो गए, जो पुलिस के मालखाने में रखे गए थे।
  • मालखाने का इंचार्ज राजीव पंद्रे जुए का शौकीन था और उसने सरकारी पैसे को जुए में हार दिया।
  • महिला फरियादी द्वारा पैसे मांगने पर राजीव ने तनाव में आकर थाने में खुदकुशी की कोशिश की, लेकिन उसे बचा लिया गया।
  • पुलिस ने राजीव पंद्रे पर FIR दर्ज की और जांच में 40 लाख रुपए व 140 ग्राम सोने के गहने बरामद किए।
  • जांच महिला सेल की डीएसपी प्रतिष्ठा राठौर को सौंपी गई है, जबकि एसपी और टीआई ने मामले पर चुप्पी साध रखी है।
ये खबर भी पढ़िए...एमपी में उच्च शिक्षा विभाग के आदेश ने फीका कर दिया सैकड़ों परिवारों का त्योहार

पैसे मांगने पर की सुसाइड की कोशिश

जानकारी के अनुसार, जब एक महिला फरियादी ने अपने पैसे लेने के लिए टीआई से संपर्क किया, तो उसने राजीव से रुपए लाने को कहा। राजीव मालखाने से पैसे लाने गया और गेट अंदर से बंद कर लिया। उसने पंखे से लटकने की कोशिश की, लेकिन उसे बचा लिया गया।

ये खबर भी पढ़िए...MP News: कवर्धा में रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक ने बोलेरो को टक्कर मारी, बालाघाट से बिलासपुर जा रहे 3 महिला टीचर्स समेत 5 की मौत

मालखाना इंचार्ज पर FIR दर्ज

बालाघाट आईजी संजय कुमार ने बताया कि इस मामले में बालाघाट पुलिस ने मालखाना इंचार्ज राजीव पंद्रे के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है। जांच के दौरान, पुलिस ने पंद्रे से 40 लाख रुपए बरामद किए। उससे पूछताछ के बाद राजवंश ज्वेलर्स की दुकान पर छापा मारा गया था। वहां से करीब 140 ग्राम सोने के गहने बरामद हुए। इस पूरे मामले की अब जांच महिला सेल की डीएसपी प्रतिष्ठा राठौर को सौंपी गई है।

ये खबर भी पढ़िए...बालाघाट न्यूज: सीएम मोहन यादव ने किसानों के खातों में डाली 337 करोड़ रुपए की बोनस राशि

पहले से कर रहा था सरकारी पैसे का इस्तेमाल

पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि राजीव पंद्रे ने पहले भी मालखाने की राशि का इस्तेमाल किया था। वहीं, मामले को लेकर एसपी आदित्य मिश्रा और टीआई विजय राजपूत ने अपनी चुप्पी साध रखी है।

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • बालाघाट न्यूज
  • बालाघाट पुलिस
  • मालखाना इंचार्ज
  • प्रधान आरक्षक राजीव पंद्रे
  • बालाघाट आईजी संजय कुमार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा