Bandhavgarh में हाथियों की मौत मामले में सस्पेंड अफसरों को मिली पोस्टिंग, विभाग ने जारी की ट्रांसफर लिस्ट

Reena Sharma Vijayvargiya | Apr 24, 2025, 13:39 IST
Share
The sootr
The sootr

उमरिया जिले के हरे-भरे जंगलों में बसे बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के 10 मासूम हाथियों की असमय मौत के बाद लापरवाही बरतने वाले वन संरक्षक गौरव चौधरी और सहायक वन संरक्षक फत्ते सिंह निनामा को दोबारा कुर्सी मिल गई है, संभवत: विभाग उन्हें एक और अवसर दे रहा है।

MP News :उमरिया जिला स्थित बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 10 हाथियों की मौत के मामले में निलंबित किए गए वन संरक्षक गौरव चौधरी और सहायक वन संरक्षक फत्ते सिंह निनामा को वन विभाग ने बहाल कर दिया है। दोनों अधिकारियों को नई पदस्थापना भी दी गई है। इसी के साथ वन विभाग ने माधव नेशनल पार्क, सतपुड़ा और पेंच टाइगर रिजर्व समेत विभिन्न स्थानों के 20 भारतीय वन सेवा अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की है।

ये खबर भी पढ़ें : CG Elephant Attack : छत्तीसगढ़ में गजराज का आतंक! हाथियों के झुंड ने 7 घरों को तोड़ा, फसल भी बर्बाद

ये था घटनाक्रम

The sootr
The sootr
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में दस जंगली हाथियों की मौत के मामले में साल 2010 बैच के आईएफएस अधिकारी गौरव चौधरी, जो उस समय वन संरक्षक एवं क्षेत्र संचालक थे, को 3 नवंबर 2024 को निलंबित किया गया था। इसके बाद 23 दिसंबर 2024 को रिव्यू समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें यह निर्णय लिया गया कि जांच पूरी होने तक या 1 मई 2025 तक उनका निलंबन जारी रहेगा। पुन: 12 मार्च 2025 को रिव्यू समिति की बैठक हुई, जिसमें यह निष्कर्ष निकाला गया कि जांच की प्रारंभिक प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब चौधरी जांच को प्रभावित नहीं कर सकते। इस आधार पर उन्हें पुन: पदस्थ करने का निर्णय लिया गया और अब वे वन संरक्षक के रूप में बालाघाट सर्कल में नियुक्त किए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें : Elephant Terror In CG : गजराज के चिंघाड़ से गूंजा कोरबा, 48 हाथियों के दल मचाया उत्पात

इन वन अधिकारियों का हुआ स्थानांतरण

-एचयू खान, जो कि पीसीसीएफ (उत्पादन) के पद पर कार्यरत थे, इन्हें अब पीसीसीएफ एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, कैम्पा मुख्यालय में नियुक्त किया गया है।

-मुख्य वन संरक्षक, बालाघाट सर्कल के पद पर कार्यरत अरविन्द प्रताप सिंह को अब ग्वालियर सर्कल में मुख्य वन संरक्षक के रूप में पदस्थ किया गया है।

-वन बल प्रमुख के कार्यालय में वन संरक्षक के पद पर तैनात रिपुदमन सिंह भदौरिया को अब सागर में वन संरक्षक के पद पर तैनात किया गया है।

-ओएसडी, वन विभाग के पद पर कार्यरत क्षितिज कुमार को भोपाल में कार्य आयोजना वनमंडल अधिकारी का कार्यभार सौंपा गया है, साथ ही वे ओएसडी वन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

-प्रियांशी सिंह, जो शिवपुरी के माधव राष्ट्रीय उद्यान में उप संचालक थीं, उन्हें इंदौर में कार्य आयोजना वनमंडल अधिकारी के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

-नरसिंहपुर वनमंडल के वनमंडल अधिकारी लवित भारती को अब शहडोल में कार्य आयोजना वनमंडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।

-मंडला (उत्पादन) वनमंडल की वनमंडल अधिकारी प्रीता एसएम को अब पूर्व मंडला वनमंडल में वनमंडल अधिकारी के रूप में पदस्थ किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : The Sootr Exclusive | सामने आई Bandhavgarh Tiger Reserve में 10 हाथियों की मौत की असली वजह !

-विनय कुमार को रायसेन वनमंडल में वनमंडल अधिकारी के रूप में पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही वे उप वन संरक्षक एवं संचालक, वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल का कार्यभार भी संभालेंगे।

-ऋषभा नेताम, जो पूर्व में मंडला वनमंडल में कार्यरत थीं, को अब नर्मदापुरम स्थित सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में उप संचालक के पद पर नियुक्त किया गया है।

-प्रतिभा शुक्ला, जो पहले मध्यप्रदेश राज्य वन विकास निगम में उप वन संरक्षक थीं, को रायसेन वनमंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

-मीना अवधेश कुमार शिवकुमार को वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल से स्थानांतरित कर ग्वालियर के सामाजिक वानिकी सर्कल में उप वन संरक्षक के रूप में तैनात किया गया है।

-पूजा नागले, जो नर्मदापुरम के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में उप संचालक के पद पर थीं, अब मंडला के उत्पादन वनमंडल की वनमंडलाधिकारी बनाई गई हैं।

-कल्पना तिवारी, जो पवई दक्षिण (पन्ना वनमंडल) में उप वन मंडलाधिकारी के रूप में कार्यरत थीं, को अब नरसिंहपुर वनमंडल का वनमंडलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

-एक अन्य आदेश के अनुसार, भूरा गायकवाड़, जो चंबल अभयारण्य में प्रभारी सहायक वन संरक्षक के पद पर कार्यरत थे, को पनपथा, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व उमरिया में उप वनमंडल अधिकारी के रूप में स्थानांतरित किया गया है।

-स्वामी कार्तिक नायक, जिन्हें पहले छतरपुर में उप वनमंडल अधिकारी के रूप में पदस्थ किया गया था, अब बिजावर (छतरपुर) में इसी पद पर स्थानांतरित किए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें : 🔴 Sootrdhar Live | Bandhavgarh Tiger Reserve में 10 हाथियों की मौत का असली सच | The Sootr Exclusive

-नरेश चंद्र पाटीदार, जो वर्तमान में सिवनी स्थित पेंच टाइगर रिजर्व में सहायक वन संरक्षक के पद पर कार्यरत थे, अब उन्हें छतरपुर सामान्य वनमंडल में उप वनमंडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।

-निकुंज पांडेय, जो सोन घडय़िाल अभ्यारण्य (संजय टाइगर रिजर्व), सीधी में अधीक्षक के पद पर कार्यरत थे, अब उन्हें रायसेन जिले के ओबेदुल्लागंज क्षेत्र में उप वनमंडल अधिकारी के रूप में पदस्थ किया गया है।

-पुष्पेंद्र धाकड़, पूर्व में ओबेदुल्लागंज में उप वनमंडल अधिकारी के पद पर तैनात थे, अब उन्हें नर्मदापुरम स्थित सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में सहायक वन संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

-जीपी कुदारे, जो डिंडोरी के उत्पादन वनमंडल में उप वनमंडल अधिकारी के पद पर कार्यरत थे, अब उन्हें प्रधान मुख्य वन संरक्षक और वन बल प्रमुख कार्यालय में सहायक वन संरक्षक के रूप में पदस्थ किया गया है।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • वन विभाग
  • उमरिया
  • आईएफएस
  • बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व
  • स्थानांतरण
  • वन संरक्षक
  • गौरव चौधरी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई