इंदौर नगर निगम से राजेश मेहता और श्याम चुघ के कमर्शियल मॉल का काम रोकने के आदेश

Sanjay Gupta | May 30, 2025, 15:19 IST
Share
bcm group
bcm group

इंदौर के निपानिया में बीसीएम ग्रुप के राजेश मेहता और श्याम चुघ के संयुक्त कमर्शियल प्रोजेक्ट पर नगर निगम ने निर्माण कार्य रोकने के आदेश दिए हैं। यह प्रोजेक्ट "जोडिएक बीसीएम" के नाम से एडवांस एकेडमी के सामने बन रहा था।

बीसीएम ग्रुप के राजेश मेहता और श्याम चुघ के ज्वाइंट प्रोजेक्ट के निपानिया स्थित कमर्शियल मॉल का काम नगर निगम ने रोक दिया है। इस संबंध में संबंधित कंपनी मेसर्स ब्रावो रियालकॉन एलएलपी तर्फे राजेश मेहता को नोटिस भी जारी कर दिया है।

इसलिए रोका गया काम

नोटिस में कहा गया है कि निपानिया कंपनी (एडवांस एकेडमी के सामने जोडिएक बीसीएम के नाम से) द्वारा बनाए जा रहे बहुमंजिला व्यावसायिक भवन के निर्माण की मंजूरी 30 जुलाई 2020 को ली गई थी। दो लाख वर्गफीट एरिया पर भवन मंजूरी को इसके बाद इसे फिर 15 जनवरी 2024 को एक साल के लिए जनवरी 2025 तक बढ़ाया गया था। लेकिन इसके बाद बिना किसी विधिक मंजूरी के इसका काम किया जा रहा है, जबकि अवधि पूरी हो चुकी है।
bcm group order cancel
bcm group order cancel

इस एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

नोटिस में कहा गया है कि यह काम मप्र नगर तथा ग्राम निवेश एक्ट 1973 की धारा 30, मप्र नगर पालिक एक्ट 1956 व मप्र भूमि विकास नियम 2012 की धारा 23 का उल्लंघन है। इसलिए इस नोटिस के जारी आदेशित किया जाता है कि तत्काल काम बंद कर दिया जाए। उल्लेखनी है कि इस भवन के निर्माण के समय तत्कालीन कलेक्टर मनीष सिंह के आदेश पर अवैध खनन की भी कार्रवाई हुई थी तब लंबी पेनल्टी लगाई गई थी।

यह भी पढ़़ें...इंदौर के सीए के यहां से एक करोड़ चुरा ले गया कर्मचारी, इनकम टैक्स के डर से नहीं की शिकायत

कंपनी का कहना ये

इस मामले में कंपनी का कहना है कि हमने भवन अनुज्ञा मंजूरी आगे बढ़ाने के लिए आवेदन कर दिया है। जल्द ही यह पूरा हो जाएगा, इसमें कोई बड़ा इश्यू नहीं है।

यह भी पढ़ें..इंदौर में जीतू पटवारी के भाईयों, यादव पर केस के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, उधर ट्रस्ट रजिस्टर्ड ही नहीं

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

BCM | इंदौर बीसीएम ग्रुप रेड | BCM Group | MP News

Tags:
  • MP News
  • BCM Group
  • इंदौर बीसीएम ग्रुप रेड
  • कमर्शियल
  • निपानिया
  • BCM
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच