विधानसभा सत्र से पहले रणनीति तेज: 30 नवंबर को कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक
Ramanand Tiwari | Nov 27, 2025, 22:01 IST
mp-assembly-session-congress
मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने 30 नवंबर को बैठक बुलाई है। बैठक का उद्देश्य 1 दिसंबर से शुरू हो रहे सत्र की रणनीति तय करना है। बैठक में जनहित के मुद्दों, सरकार की नीतियों और घोटालों पर चर्चा होगी।
BHOPAL. मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने 30 नवंबर को बैठक बुलाई है। यह बैठक शाम 7.30 बजे होगी। बैठक भोपाल के होटल अशोका में आयोजित होगी।
इस बैठक का मुख्य उद्देश्य 1 दिसंबर से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र की दिशा और रणनीति तय करना है। सिंघार विधायकों से चर्चा कर यह तय करेंगे कि किन मुद्दों को किस तरह सदन में प्रभावी तरीके से उठाया जाए।
एमपी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर क्लिक करें...
एमपी विधानसभा की वेबसाइट पर बड़ी चूक: विजया राजे सिंधिया को बना दिया मुख्यमंत्री, अब सुधारी भूल
उमंग सिंघार ने बताया कि बैठक में प्रदेश से जुड़े बड़े जनहित विषयों पर चर्चा की जाएगी। कांग्रेस विधायक इन मुद्दों को सत्र में मजबूती से पेश करने के लिए अपनी-अपनी तैयारी साझा करेंगे।
ये भी पढ़ें...एमपी जनसंपर्क विभाग में अंदरूनी खींचतान उजागर, आश्वासन के बाद हड़ताल स्थगित
बैठक में भाजपा सरकार की नाकामी, विवादित निर्णय और सामने आए घोटालों पर भी रणनीति तय होगी। कांग्रेस विधायकों को निर्देश दिया जाएगा कि सत्र के दौरान इन मामलों को जनता की आवाज बनकर सदन में उठाया जाए।
ये भी पढ़ें...एमपी विधानसभा की याचिकाएं होंगी डिजिटल, विधायकों को मिलेगा ऑनलाइन समाधान
सिंघार ने कहा कि किसानों को समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा। युवाओं का रोजगार संकट बढ़ रहा है। कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है। इन मुद्दों को विधानसभा में जोरदार तरीके से उठाया जाएगा।
ये भी पढ़ें...MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
कांग्रेस विधायक दल: सिंघार ने बताया कि इस बार सत्र की अवधि बहुत कम रखी गई है, जिसका कांग्रेस ने विरोध भी किया है। बावजूद इसके, विपक्ष जनहित से जुड़े किसी भी मुद्दे को अधूरा नहीं छोड़ेगा। हर मोर्चे पर सरकार को घेरने की कोशिश करेगा।
1 दिसंबर के सत्र के लिए बनेगी पूरी रणनीति
एमपी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर क्लिक करें...
एमपी विधानसभा की वेबसाइट पर बड़ी चूक: विजया राजे सिंधिया को बना दिया मुख्यमंत्री, अब सुधारी भूल
जनहित के मुद्दों पर होगा गहन मंथन
ये भी पढ़ें...एमपी जनसंपर्क विभाग में अंदरूनी खींचतान उजागर, आश्वासन के बाद हड़ताल स्थगित
घोटालों पर विपक्ष का फोकस
ये भी पढ़ें...एमपी विधानसभा की याचिकाएं होंगी डिजिटल, विधायकों को मिलेगा ऑनलाइन समाधान
किसान, युवा और कानून व्यवस्था फिर मुख्य बहस में
5 पॉइंट्स में समझें पूरी स्टोरी👉 कांग्रेस की 30 नवंबर को भोपाल के होटल अशोका में बैठक होगी। इसका मुख्य उद्देश्य 1 दिसंबर से शुरू होने वाले सत्र की रणनीति तय करना है।👉 बैठक में प्रदेश के बड़े जनहित विषयों पर विचार होगा। इनमें किसानों को समर्थन मूल्य, युवाओं का रोजगार संकट, और बिगड़ती कानून व्यवस्था शामिल हैं। 👉 विपक्ष भाजपा सरकार की नीतियों, विवादित निर्णयों और घोटालों पर रणनीति तय करेगा। इन्हें विधानसभा सत्र में जोरदार तरीके से उठाया जाएगा। 👉 कांग्रेस विधायक अपने-अपने तैयार मुद्दों पर चर्चा करेंगे। सत्र में इन मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए रणनीति बनाएंगे। 👉 सत्र की कम अवधि पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है। लेकिन उमंग सिंघार ने कहा कि विपक्ष जनहित से जुड़े मुद्दों पर समझौता नहीं करेगा। |
कम अवधि के सत्र पर आपत्ति
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari