बैतूल जिले में खेल-खेल में डायनामाइट फटने से 4 बच्चे गंभीर रूप से घायल

Sandeep Kumar | Apr 21, 2025, 19:02 IST
Share
betul-dynamite-blast
betul-dynamite-blast

एमपी के बैतूल जिले में डायनामाइट के फटने से चार बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बच्चों ने खेलते-खेलते डायनामाइट को स्विच से जोड़ दिया जिससे ये ब्लास्ट हो गया...

MP NEWS: मध्य प्रदेश के बैतूल से एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है। जिले के मिलानपुर गांव के एक घर में डायनामाइट के फटने से चार बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब बच्चे राह चलते खेलते-खेलते कहीं से डायनामाइट का एक हिस्सा ले आए थे। फिलहाल ब्लास्ट के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है...

डायनामाइट को स्विच से जोड़ा

बताया जा रहा है कि बच्चों ने डायनामाइट को स्विच से जोड़ दिया, जिसके बाद जोरदार ब्लास्ट हुआ। इस धमाके के कारण 4 बच्चों को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है, जहां इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, बच्चों की हालत अब खतरे से बाहर है, और वे जल्द ही स्वस्थ हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़िए... गुना SP को हटाए जाने पर भड़के दिग्विजय, बोले- मस्जिद के सामने ही क्यों नाचते हैं नफरत फैलाने वाले

घायलों की पहचान

हादसे में घायल बच्चों की पहचान अंकित (6 साल), अंकिता (7 साल), नीलम (13 साल) और सविता (8 साल) के रूप में हुई है। ये सभी अलग-अलग परिवारों के हैं और इस समय जिला अस्पताल में उनका इलाज जारी है। घटना के समय बच्चों के परिजन घर से बाहर थे।

ये खबर भी पढ़िए... जबलपुर में नकल के लिए बाबुओं का चक्कर हुआ खत्म, डिजिटल हुआ रिकॉर्ड रूम

पुलिस जुटी मामले की जांच में

घटना के बाद बैतूल बाजार थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बच्चों को डायनामाइट कहां से मिला और इसका इस्तेमाल किस प्रकार किया गया। पुलिस ने इस मामले में सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़िए... दोस्ती का खौफनाक सच! मुनाफे का सपना दिखाकर दोस्त ने की 30 लाख रुपए की ठगी

डायनामाइट या बैटरी?

घायल बच्चों में से एक अंकित ने बताया कि उसके पिता ने उसे बैटरी दी थी, और उसने वायर को जोड़ते समय धमाका सुना। हालांकि, डॉक्टरों ने बताया कि बच्चों के परिजनों ने यह कहा था कि उन्हें कहीं डायनामाइट मिला था, जिससे यह धमाका हुआ। डॉक्टर रणजीत राठौर ने बताया कि बैटरी के फटने से बच्चों को चोटें आ सकती हैं, लेकिन जिस प्रकार की चोटें आई हैं, वे डेटोनेटर से ही संबंधित होती हैं।

ये खबर भी पढ़िए... कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट : क्या होगा पेट्रोल-डीजल के रेट पर असर, जानिए?

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • बैतूल
  • पुलिस
  • डायनामाइट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच