कांग्रेस प्रत्याशी फूल सिंह बरैया ने लगाए बूथों को लूटने का आरोप

Sandeep Kumar | May 10, 2024, 12:50 IST
Share
 2024-05-10T123701.923.jpg
2024-05-10T123701.923.jpg

भिंड लोकसभा सीट से चुनाव लड़े कांग्रेस प्रत्याशी फूल सिंह बरैया ने गंभीर आरोप लगाए हैं। फूल सिंह बरैया का कहना है कि चुनाव के दौरान 77 बूथों पर वोट लूटने का काम किया गया है और ये काम पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने मिलकर किया है।

BHOPAL. भिंड लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी फूल सिंह बरैया ( Phool singh Baraiya ) ने भिंड के पुलिस प्रशासन के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए 77 पोलिंग बूथ पर रीपोल कराने की मांग की है। इसकी शिकायत उन्होंने चुनाव आयोग से भी की है। भिंड में मीडिया से चर्चा करते हुए फूल सिंह बरैया ने आरोप लगाया है कि भिंड के पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने पोलिंग बूथ पर वोट लूटने का काम किया है, पुलिस के टीआई, एसडीओपी समेत प्रशासन के एसडीएम स्तर के अधिकारियों ने वोट लूटने का काम किया।

ये खबर भी पढ़िए...निगम बिल घोटाले में फरार ठेकेदारों को संदेश- सामने मत आना हम बचा लेंगे, बड़े खिलाड़ियों का अब सामने आना मुश्किल

थाना प्रभारी पर लगे बूथ लूटने के आरोप


उन्होंने रावतपुरा थाने के थाना प्रभारी कमलकांत दुबे समेत मेहगांव थाने के थाना प्रभारी आशुतोष शर्मा पर भी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की मारपीट करने और वोट लूटने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही फूल सिंह बरैया ने थानेदारों पर निशाना साधते हुए कहा है कि अगर इनके वारंट जारी कर दिए जाएं तो डाकू भी शरमा जाए।

ये खबर भी पढ़िए...अक्षय बम के लिए आज अहम दिन, बीजेपी में जाने के बाद हत्या के प्रयास केस में पेशी, फैकल्टी का भी केस

बरैया ने ऊर्जा मंत्री पर साधा निशाना


उन्होंने मोहन सरकार के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला पर भी निशाना साधते हुए कहा है कि मंत्री ने संविधान तोड़ा, जबकि उन्होंने मंत्री बनने पर कई बार कसमें खाई। इसके साथ ही फूल सिंह बरैया ने 77 पोलिंग बूथ पर रिपोल करने की मांग की है. उन्होंने इससे संबंधित शिकायत भी चुनाव आयोग में की है। फूल सिंह बरैया का कहना है कि उनके पास इसके तथ्य भी मौजूद हैं। वे चाहते हैं की 77 पोलिंग बूथ पर रिपोल करवाया जाए.हम आपको बता दें कि तीसरे चरण में मध्य प्रदेश की भिंड लोकसभा सीट पर भी चुनाव हुआ था। यहां भाजपा से संध्या राय प्रत्याशी हैं जबकि कांग्रेस से फूल सिंह बरैया प्रत्याशी है।

ये खबर भी पढ़िए...MP : चौथे चरण की वोटिंग से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, खंडवा की पूर्व महापौर ने पति संग थामा बीजेपी का दामन

बरैया के आरोप पर क्या चुनाव आयोग लेगा संज्ञान ?


फूल सिंह बरैया ने आरोप लगाते हुए कहा कि देश खतरे में है। देश की डेमोक्रेसी खतरे में है। इसको बचाने के लिए जब भी हम आगे जाएंगे। इसमें सबसे पहला कदम होगा मीडिया का कदम जो चौथा स्तंभ है। इसको ही शुरुआत में हम लाएंगे तो ही देश बचाने की शुरुआत होगी। थाना प्रभारी,एसडीएम और एसडीओपी का साथ लेकर खुल्लम-खुल्ला उन्होंने वोट को लूटने का काम किया है। हम लोग अलर्ट थे, हमारे कार्यकर्ता अलर्ट थे। हमने जो वोट बचा लिया है, वह वोट के कारण हम जीत जाएंगे। बाकी उन्होंने हमें पूरी तरीके से हारने का प्रबंध कर दिया था। प्रशासन के लोग सबसे ज्यादा हैं। सबसे ज्यादा थाना प्रभारी हैं, सबसे ज्यादा एसडीएम है। सबसे ज्यादा एसडीओपी है। जो स्थानीय नेता हैं जिनके लिए वह कर रहे हैं उनके कुछ गुंडे टाइप के लोग होंगे। एक पूरी टीम है उनकी जो मिलकर के काम करती है। 50-50 की संख्या में वह जाते थे और पोलिंग में घुसते थे और अपना काम करके निकल कर आ जाते थे।

ये खबर भी पढ़िए...जिसकी दो बीवी, उसको डबल मिलेंगे, चुनावी सभा में फिसली भूरिया की जुबान

Tags:
  • Phool Singh Baraiya
  • फूल सिंह बरैया
  • भिंड लोकसभा सीट
  • ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला
  • थाना प्रभारी कमलकांत दुबे
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा