बीच सड़क पर पिट गए नेताजी, महिला ने चप्पलों से कर दी कुटाई

Sandeep Kumar | Feb 16, 2025, 16:20 IST
Share
bhitool-pankaj-atulkar
bhitool-pankaj-atulkar

महिला ने आरोप लगाया था कि पंकज अतुलकर ने जमीन के सेटलमेंट के लिए पांच लाख रुपए मांगे थे। पंकज ने कहा कि महिला का परिवार भू-माफिया है और वे भोले-भाले लोगों की जमीन हड़पने का काम करते हैं।

भीम सेना के प्रदेश प्रभारी पंकज अतुलकर की सरेआम पिटाई की घटना ने शहर में हलचल मच गई। महिला ने पंकज को चप्पल से मारा और उसे सड़क से एसपी ऑफिस तक घसीटते हुए ले गई। महिला ने आरोप लगाया कि पंकज ने जमीन के सेटलमेंट के लिए 5 लाख रुपए की मांग की थी, जबकि पंकज का दावा है कि महिला का परिवार भू-माफिया है। दोनों के बीच यह विवाद सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भी बढ़ा। पंकज अतुलकर पहले भी कई विवादों में फंस चुके हैं, जिसमें उन्होंने पूर्व CJI को जान से मारने की धमकी दी थी। इस घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों से शिकायतें सुनी हैं। दरअसल ये पूरा मामला बैतूल का जिले का बताया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़िए...सरकारी हॉस्टल में 25 छात्राओं की पिटाई, हॉस्टल सुप्रिटेंडेंट के खिलाफ मामला दर्ज

क्या है पूरा मामला

बैतूल शहर में शनिवार की शाम को एक चौंकाने वाली घटना घटी जब भीमसेना के प्रदेश प्रभारी पंकज अतुलकर को एक महिला ने सरेआम चप्पल से पिटाई कर दी। यह घटना कॉलेज चौक पर हुई, जहां पंकज सड़क पर फोन पर बात कर रहे थे। अचानक एक महिला अपने परिवार के साथ वहां पहुंची और दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। बहस इतनी बढ़ी कि महिला ने पंकज की चप्पल से पिटाई करनी शुरू कर दी और फिर उन्हें सड़क से खींचते हुए एसपी ऑफिस तक ले गई। इस दृश्य को देखकर वहां खड़े लोग हैरान रह गए।
ये खबर भी पढ़िए...वैलेंटाइन डे को प्रेमी जोड़ा पकड़ाया तो लड़के की होगी पिटाई, हिंदू धर्मसेना ने दी सख्त चेतावनी

दोनों पक्षों के आरोप और जवाब

महिला का आरोप था कि पंकज अतुलकर ने जमीन के सेटलमेंट के लिए उससे पांच लाख रुपए की मांग की थी। दूसरी ओर, पंकज अतुलकर ने महिला के परिवार को भू-माफिया बताते हुए आरोप लगाया कि वे भोले-भाले लोगों की जमीन हड़पते हैं और उनके विरोध करने पर इस तरह का ड्रामा किया गया।

ये खबर भी पढ़िए...कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि की पिटाई...गाल पर चांटे बरसाए,देखें वीडियो

पंकज अतुलकर का आरोप

पंकज अतुलकर ने जवाब देते हुए कहा कि महिला और उसका परिवार भू-माफिया के रूप में काम करते हैं। उनका दावा था कि उन्होंने इस प्रकार के माफियाओं के खिलाफ आवाज उठाई थी, जिसके बाद महिला और उसके परिवार ने इस घटना को अंजाम दिया। पंकज का कहना था कि महिला ने जानबूझकर उन्हें बदनाम करने के लिए सरेआम पिटाई की।

ये खबर भी पढ़िए...PWD इंजीनियर की चप्पलों से पिटाई, जानें क्यों भड़का युवती का गुस्सा

पंकज अतुलकर का पिछला विवाद

यह पहली बार नहीं है जब पंकज अतुलकर विवादों में घिरे हैं। इससे पहले पंकज ने पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ को जान से मारने की धमकी दी थी, जिसके बाद उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। जेल से बाहर आने के बाद से ही पंकज फिर से सक्रिय हो गए थे।

Tags:
  • बैतूल न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • पिटाई
  • hindi news
  • भीम सेना प्रदेश संयोजक पंकज अतुलकर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा