अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद भोपाल में एक्शन, एयरपोर्ट के पास वाले 27 मैरिज गार्डनों को नोटिश
Amresh Kushwaha | Jun 14, 2025, 09:23 IST
bhopal-airport-marriage-gardens-notice
अहमदाबाद प्लेन क्रैश का असर अब भोपाल में भी देखने को मिल रहा है। यहां एयरपोर्ट के 10 किलोमीटर दायरे में 27 मैरिज गार्डन को नोटिस जारी किया गया है।
गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद, भोपाल में भी एयरपोर्ट सुरक्षा को लेकर कड़ी कार्रवाई की गई है। यहां राजा भोज एयरपोर्ट के 10 किलोमीटर दायरे में स्थित 27 मैरिज गार्डन संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। यह कदम खासतौर पर उन गार्डन संचालकों पर उठाया गया है, जो शादी समारोहों में लेजर लाइट का उपयोग करते हैं। बता दें कि इन लेजर लाइटों से विमान की लैंडिंग में पायलटों को परेशानी हो रही थी।
ये खबर भी पढ़िए...पचमढ़ी में बीजेपी का प्रशिक्षण शिविर, शाह देंगे गुरुमंत्र, विधायकों-सांसदों की लगेगी क्लास
एयरपोर्ट के 10 किलोमीटर के दायरे में मौजूद कई मैरिज गार्डनों में लेजर बीम और हाई-इंटेंसिटी लाइट्स का उपयोग किया जा रहा था। जो पायलटों की लैंडिंग को प्रभावित कर रहे थे। लेजर लाइट्स के कारण पायलटों की दृष्टि में गड़बड़ी उत्पन्न हो रही थी। इससे विमान दुर्घटना का खतरा बढ़ सकता था।
ये खबर भी पढ़िए...MP में दलित युवक के साथ बर्बरता, मुस्लिम युवकों ने ओरल सेक्स का वीडियो बनाकर किया वायरल
एसडीएम राय ने कहा कि यदि मैरिज गार्डन संचालक इन नियमों का पालन नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और गार्डन को सील कर दिया जाएगा। एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने भी इन गार्डनों से लेजर बीम और सारपी लाइट के उपयोग को लेकर चिंता व्यक्त की थी, और यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए गए हैं कि पायलटों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
इसके साथ ही, एसडीएम राय ने एयरपोर्ट के आस-पास अवैध निर्माण की जांच भी शुरू कर दी है। शुक्रवार को एसडीएम राय और सिटी प्लानर अनूप गोयल समेत कई अधिकारियों ने राजा भोज एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क किनारे अवैध तरीके से लग रही मीट दुकानों का भी जायजा लिया और उन्हें तत्काल बंद करने का निर्देश दिया।
ये खबर भी पढ़िए...विमान दुर्घटना में कैसे और कितना मिलता है मुआवजा, जानें ट्रैवल इंश्योरेंस क्लेम करने के तरीके
नगर निगम ने एयरपोर्ट के आसपास के क्षेत्रों, जैसे सीटीओ और बैरागढ़ में कार्रवाई करते हुए पांच अवैध दुकानों को सील कर दिया। निगम कमिश्नर हरेंद्र नारायण ने अमले को नियमित निरीक्षण और कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। यह कदम यह सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है कि कोई भी अवैध निर्माण या गतिविधि एयरपोर्ट सुरक्षा के लिए खतरा न बने।
प्रशासन ने घोषणा की है कि अब नियमित रूप से पुलिस और नगर निगम की टीमें एयरपोर्ट के आसपास के क्षेत्र में गश्त करेंगी। इसके साथ ही, किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर नजर रखेंगी। अगर किसी गार्डन या दुकान से संबंधित नियमों का उल्लंघन होता है, तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
thesootr links
Bhopal | अहमदाबाद प्लेन क्रैश | airport | Laser Light | Marriage garden | MP News | News update
ये खबर भी पढ़िए...पचमढ़ी में बीजेपी का प्रशिक्षण शिविर, शाह देंगे गुरुमंत्र, विधायकों-सांसदों की लगेगी क्लास
लेजर लाइट्स से होती है पायलटों को समस्या
बैरागढ़ एसडीएम ने जारी किया नोटिस
बैरागढ़ एसडीएम रविशंकर राय ने शुक्रवार को इन मैरिज गार्डन के संचालकों को नोटिस जारी किया। इस नोटिस में कहा गया है कि कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने 9 अप्रैल 2025 को भारतीय नागरिक सुरक्षा अधिनियम की धारा 163 के तहत कई प्रतिबंध लगाए हैं। इसमें लेजर बीम, उच्च तीव्रता वाली रोशनी और स्काई फायर वर्क्स के उपयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंधित किया है। यह प्रतिबंध एयरपोर्ट से मुबारकपुर चौराहा और संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) तक के क्षेत्र में लगाए गए हैं। बावजूद इसके, कई मैरिज गार्डनों में इनका उपयोग हो रहा था।
सख्त कार्रवाई की चेतावनी
अवैध निर्माण पर भी हुई कार्रवाई
ये खबर भी पढ़िए...विमान दुर्घटना में कैसे और कितना मिलता है मुआवजा, जानें ट्रैवल इंश्योरेंस क्लेम करने के तरीके
निगम ने 5 दुकानों को किया सील
अवैध गतिविधि पर रखी जाएगी नजर
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
Bhopal | अहमदाबाद प्लेन क्रैश | airport | Laser Light | Marriage garden | MP News | News update
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari